10वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें | 10th Ke Baad Police Ki Taiyari Kaise Kare

5/5 - (1 vote)

2024 में 10th Ke Baad Police Ki Taiyari Kaise Kare: दोस्तों अगर आप पुलिस बनने का सपना देख रहें हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हो क्योंकि आज हम आपको बतायेंगे कि 10वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें? पुलिस की तैयारी को लेकर अक्सर Students के मन में कुछ सवाल या Doubt होते हैं।

जैसे- 

  • पुलिस की तैयारी कैसे करें?
  • महिला पुलिस की तैयारी कैसे करें?
  • पुलिस बनने के लिए शारीरिक योग्यता क्या होती हैं?
  • पुलिस में भर्ती होने के लिए क्या करना चाहिए?
  • पुलिस बनने के लिए कौन सा विषय लेना चाहिए है?
  • पुलिस अधिकारी की क्या जिम्मेदारियाँ होती हैं आदि।

अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल हैं तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक जरुर पढ़ें क्योंकि इस लेख को पढ़ने के बाद अपके मन में कोई सवाल नहीं बचेगा

और आप आप अच्छी तरह से समझ पायेंगे कि दसवीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें, तो चलिए शुरुआत करते हैं…

10वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करेंUP Police Ki Taiyari Kaise Kare 2024

पुलिस की तैयारी करने के लिए आपको इन सभी Steps को Follow करना पड़ेगा।

  • पुलिस में भर्ती होने के लिए आप 10th और 12th कक्षा पास करें।
  • आप यह निश्चत करें कि आप किस राज्य की पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं।
  • लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए, आप जिस राज्य की पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं, उससे संबंधित सभी किताबे पढ़ें।
  • पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती होने के लिए लिखित परीक्षा काफी आसान होती है, लेकिन इस परीक्षा को देने वाले Students की संख्या बहुत ज्यादा होती है। जिसकी वजह से कम्पटीशन बहुत बढ जाता है इसलिए बहुत अच्छी तैयारी करें।
  • पुलिस में भर्ती होने के लिए फिजिकल टेस्ट होता है, जिसमें उम्मीदवारों की लम्बाई, चेस्ट की चौड़ाई  व अन्य मापदण्डों की जाँच की जाती है।
  • फिजिकल टेस्ट में निर्धारित मापदण्डों में पास होना अनिवार्य होता है।
  • पुलिस में भर्ती होने के लिए दौड़ भी लगानी पड़ती है, इस दौड़ में पास होना अनिवार्य होता है।
  • पुलिस में भर्ती होने के लिए आपका मेडिकल टेस्ट भी होता है हालांकि ये टेस्ट आर्मी मेडिकल टेस्ट की तरह कठिन नहीं होता, लेकिन आपको कोई गम्भीर बीमारी नहीं होनी चाहिए।
  • यानी कि आपको पुलिस में भर्ती होने के लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, दौड और मेडिकल परीक्षण के पडाव पार करने पडते हैं।

इसे भी पढ़ें: M Pharma Course  क्या है, कैसे करें, योग्यता, सैलरी की पूरी जानकारी

महिला पुलिस की तैयारी कैसे करें

Girls Police ki Taiyari Kaise Kare: आजकल किसी भी क्षेत्र में लड़कियाँ, लड़कों से कम नहीं हैं बल्कि महिलाओं ने दिखा दिया है कि वे भी लड़को की तरह हर परिस्थिति का सामना कर सकती हैं।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने के लिए महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाता है। इसी तरह अन्य राज्यों में भी महिलाओं को पुलिस में भर्ती होने के लिए आरक्षण दिया जाता है।

अगर बात की जाए कि महिलाएं पुलिस की तैयारी कैसे करें, आपको बता दें कि महिलाओं को भी पुलिस में भर्ती होने के लिए वही स्टेप फॉलो करने पड़ते हैं

जो पुरुष उम्मीदवारों को फॉलो करने पड़ते हैं यानी हमने ऊपर जो स्टेप्स बताए गये हैं, उन सभी को Follow करना पड़ेगा।

पुलिस में भर्ती होने के लिए महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कुछ छूट में दी जाती है जैसे लम्बाई में छूटदौड़ में कुछ छूट आदि। इसलिए महिलाओं के लिए पुलिस में भर्ती होना और भी ज्यादा आसान हो जाता है।

पुलिस बनने के लिए शारीरिक योग्यता

दोस्तों पुलिस बनने के लिए शारीरिक मानक अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग हो सकते हैं। हमने यहाँ उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद के लिए जरुरी शारीरिक योग्यता का विवरण दिया है।

ये आपको देखना है कि आप किस राज्य की पुलिस में भर्ती होना चाहते है। ज्यादातर उम्मीदवार उसी राज्य की पुलिस में भर्ती होते हैं जिस राज्य के वे मूल निवासी होते है।

Physical Fitness to Become a Police

मानकपुरुषमहिला
दौड़4.8 कि.मी. दौड़ 25 मिनट में2.4 कि.मी. दौड़ 14 मिनट में
वजनऊँचाई के अनुसार हो, लेकिन न्यूनतम 50 KG अनिवार्य हैऊँचाई के अनुसार हो, लेकिन न्यूनतम 40 KG अनिवार्य है
छाती79 सेमी लेकिन 5 सेमी फुलाव अनिवार्य है।ST के लिए 77 सेमीमहिला के लिए नहीं
ऊँचाई168 सेमीST उम्मीदवारों के लिए 160 सेमी152 सेमीST उम्मीदवारों के लिए 147 सेमी
10वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें | 10th Ke Baad Police Ki Taiyari Kaise Kare
10वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें | 10th Ke Baad Police Ki Taiyari Kaise Kare

पुलिस बनने के लिए शैक्षिक योग्यता

हालांकि हमने उत्तर प्रदेश पुलिस का उदाहरण लिया है लेकिन आपको बता दें कि पुलिस सिपाही बनने के लिए ज्यादातर सभी राज्यों द्वारा निम्नलिखित शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गयी हैं। कुछ राज्यों में पुलिस बनने के लिए केवल 10 वीं कक्षा में पास होना होता है।

  • आप किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण होने चाहिए।
  • आप 12 वीं कक्षा किसी भी विषय के साथ पास कर सकते हैं।
  • आप भारत के मूल निवासी होने चाहिए।

इसे भी पढ़ें: B Pharmaक्या है, कैसे करें, योग्यता, सिलेबस, सैलरी से जुड़ी पूरी जानकारी

पुलिस बनने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए (Age Limit)

यूपी पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती होने के लिए पुरुष उम्दवारों की आयु 18 से 22 और महिला उम्मीदवारों के लिए 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

पुलिस बनने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए

श्रेणीउम्र सीमाउम्र में छूट
पुरुष- जनरल कैटेगरी18-22 वर्ष0
महिला- जनरल कैटेगरी18-25 वर्ष0
पुरुष- OBC/SC/ST कैटेगरी18-28 वर्ष5 वर्ष
महिला- OBC/SC/ST कैटेगरी18-31 वर्ष5 वर्ष

फिजिकल या दौड़ की तैयारी कैसे करें

पुलिस से बनने के लिए आपको फिजिकली फिट रहना पड़ता है क्योंकि पुलिस में भर्ती होने के लिए आपको फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और दौड़ पास करना पड़ती है।

दौड़ के तैयारी करने के लिए आपको प्रतिदिन इसकी प्रैक्टिस करनी चाहिए। आप शुरुआत में थोड़ा कम दौड़े सकते और बाद में धीरे-धीरे अपनी स्पीड और दूरी को बढा सकते हैं। अगर हो सके तो आपको सुबह और शाम दोनों समय अपनी दौड़ की प्रैक्टिस करनी चाहिए।

इसी के साथ-साथ आपको अपनी छाती बढ़ाने के लिए डेली पुस-अप लगाने चाहिए। आपको शारीरिक रुप से फिट रहने के लिए डेली Exercise करनी चाहिए।

पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारियाँ

Police Officer Job Responsibilities in Hindi: पुलिस का पहला कर्तव्य होता है समाज की सेवा करना। एक पुलिस अधिकारी, पुलिस की नौकरी में रहकर निम्नलिखित जिम्मेदारियों को निभाता है। जो इस प्रकार हैं:

  • कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखना।
  • अपराध पर नियंत्रण बनाए रखना।
  • अपराधियों को गिरफ्तार कर उनको सजा दिलाना।
  • गाँव,शहर, कस्बों और मौहोल्लों में गश्त करना।
  • यातायात व्यवस्था बनाए रखना
  • त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराना।
  • लोगों की समस्यों को सुनना और उनका निस्तारण कराना।

FAQ’S  | 10वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें, इसे संबंधित अन्य सवाल

पुलिस की उम्र सीमा कितनी होनी चाहिए?

यूपी पुलिस की बात करें तो वहाँ पुलिस सिपाही पद के लिए उम्र सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। OBC/SC/ST कैटेगरी के उम्दवारों को कुछ छूट भी दी जाती है।

क्या महिलाएं पुलिस में भर्ती हो सकती हैं?

जी हाँ, महिलाएं पुलिस में भर्ती हो सकती हैं।

10 वीं के बाद पुलिस कैसे बने?

10 वीं के बाद पुलिस बनने के लिए आपको12वीं कक्षा भी पास कर लेनी चाहिए क्योंकि वर्तमान में ज्यादातर राज्यों में 12 वीं के बाद ही पुलिस सिपाही की भर्ती के लिए फार्म भर सकते हैं।  

पुलिस की हाइट कितनी होनी चाहिए?

यूपी पुलिस में पुलिस काँस्टेबल के पद पर भर्ती होने के लिए लम्बाई 168 सेमी होनी चाहिए। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस में लम्बाई 170 सेमा माँगते है।

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल में, हमने बताया है कि 10वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें, इसी के साथ-साथ आपको पुलिस बनने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है,

उसके बारे में भी पूरी जानकारी दी गई है उम्मीद करता हूँ कि हमारे द्वारा दी जानकारी आपको पसंद आयी होगी। यदि आपका कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट करके पूँछ सकते हैं।

10th Ke Baad Police Ki Taiyari Kaise Kare: इस लेख को पढ़ने और हमारे ब्लॉग www.HelperMind.com पर Visit करने के लिए आपका दिल से धन्यवाद!

इन्हें भी पढ़ें:

D Pharma  क्या है, कैसे करें, योग्यता, सैलरी, सिलेबस से जुड़ी पूरी जानकारी

पीएचडी में कितने विषय होते हैं? | PhD Me Kitne Subject Hote Hai

क्या आप 2024 में B.Ed के बाद पीएचडी कर सकते हैं

[2024 में] PhD Karne Ke Fayde | पीएचडी करने के फायदे

Sharing Is Caring:

हैलो दोस्तों, HelperMind.Com एक हिंदी ब्लॉग है, यहां आपको सेल्फ-हेल्प बुक समरी, एजुकेशनल, Iformational और मोटिवेशनल आर्टिकल पढ़ने को मिलेंगे। वैसे तो यह ब्लॉग खासतौर से Students के लिए बनाया गया है। लेकिन इसमें दी गयी जानकारियां हर इंसान के लिए उपयोगी साबित होंगी। धन्यवाद!

Leave a Comment