Atomic Habits Book Summary In Hindi | छोटी-छोटी आदतों से आपनी Life को कैसे बदलें

Rate this post

दोस्तों, एटॉमिक हैबिट्स “James Clear” द्वारा लिखी गई बहुत ही Famous बुक है। यह Habits के ऊपर लिखी गई सबसे बेहतरीन किताबों में से एक है। अगर आप अच्छी आदतों की शुरूआत करना या बुरी आदतों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको हमारा आर्टिकल Atomic Habits Book Summary in Hindi जरूर पढ़ना चाहिए।

Atomic Habits बुक में आदत बनाने के ऐसे प्रेक्टिकल तरीके बताए गए हैं, जिनका Use करके आप ऐसी आदतों की शुरूआत कर सकते हैं, जो आपको सफलता के शिखर तक पहुंचा सकती हैं।

दोस्तों हमारी वेबसाइट Best Book Summary Website में से एक है। हमारे बुक समरी आर्टिकल थोड़े लम्बे हो सकते हैं क्योंकि हम बुक के Content से कभी भी Compromise नहीं करते। इसलिए इस बुक समरी आर्टिकल Atomic Habits Book Summary in Hindi को अंत तक पढ़ना बहुत जरूर पढ़े।

एटॉमिक हैबिट्स बुक किसे पढ़नी चाहिए?

ये बुक ऐसे लोगों को पढ़नी चाहिए जो–

  • अपनी Life में कामयाब होना चाहते हैं।
  • अपनी Habits के बारे में जानना चाहते हैं।
  • साइकोलॉजी को समझना चाहते हैं।
  • गंदी आदतों को छोड़कर, अच्छी आदतों को अपनाना चाहते हैं।

एटॉमिक हैबिट्स बुक आपको क्यों पढ़नी चाहिए?

कोई भी इंसान सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक ना जाने ऐसे कितने काम करता है, जिनके बारे में उसे सोचना नहीं पड़ता। जैस–

  • मोबाइल पर आए नोटिफिकेशन को चेक करना
  • जॉगिंग करना
  • ब्रश करना
  • नहाना
  • लंच करना
  • गर्लफ्रेंड से बात करना

इनके अलावा और भी काम हो सकते हैं क्योंकि हर इंसान में अलग-अलग आदतें होती हैं, वो अच्छी भी हो सकती हैं और बुरी भी। हमारा Mind आराम चाहता है इसलिए जिस काम को हम बार-बार करते हैं, हमको या Mind को उसकी आदत हो जाती है, ताकि उसे हर बार उस काम को करने से पहले सोचना ना पड़े।

आदतें अच्छी और बुरी दोनों तरह की होती हैं। आपकी आदतें ही तय करती हैं कि आप अपनी जिंदगी में क्या हासिल करेंगे? ये किताब हमे बताएगी कि किसी आदत को छोड़ना या अपनाना इतना मुश्किल क्यों होता है? साथ ही आप ये भी जानेंगे कि कैसे आप किसी गंदी आदत को छोड़कर, Good Habits बना सकते हैं।

इस बुक में लेखक ने काफी अमेजिंग सीक्रेट आपके साथ शेयर किए हैं, जिनकी मदद से आप किसी भी अच्छी आदत को अपना सकते हैं और बुरी आदतों को छोड़ सकते हैं। जिसकी Help से आप अपनी Life को पहले से ज्यादा बेहतर बना सकते हैं।

चलिए अब एटॉमिक हैबिट्स बुक सुम्मरी इन हिंदी की शुरुआत करने से पहले इस बुक के लेखक James Clear और किताब के बारे में जान लेते हैं।

इसे भी पढ़ें:Rich Dad Poor Dad Book Summary | अमीर कैसे बनें?

लेखक James Clear के बारे में

Atomic Habits बुक के लेखक जेम्स क्लीयर एक प्रसिद्ध लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर है। इनका जन्म हेमिल्टन (अमेरिका) में  हुआ था। ये अपनी किताब और वेबसाईट www.jamesclear.com के ज़रिए हर महीने लाखों लोगों की बुरी आदतें छोड़ने और अच्छी आदतें ग्रहण करने में मदद करते हैं।

Atomic Habits बुक के बारे में

एटॉमिक हैबिट्स एक इंटरनेशनल बेस्ट सेलर बुक है। यह बुक हैबिट्स के ऊपर लिखी गई है। इस बुक की 10 मिलियन से भी ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं और इसका 50 से भी ज्यादा भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है।

चलिए अब शुरुआत करते हैं Atomic Habits Summary in Hindi के मुख्य भाग की।

Atomic Habits Book Summary in Hindi
Atomic Habits Book Summary in Hindi

Atomic Habits Book Summary in Hindi

दोस्तों क्या आप सुबह जल्दी उठाना चाहते हैं और उठ नहीं पाते? क्या आप पढ़ाई में ज्यादा नंबर लाना चाहते हैं लेकिन ला नहीं पाते? क्या आप पैसा कमाना चाहते हैं और काम नहीं पाते? क्या आप शराब छोड़ना चाहते हैं लेकिन छोड़ नहीं पाते? तो यह बुक समरी आपके लिए है इसलिए इस समरी को अंत तक जरूर पढ़ें।

किसी भी काम में सफलता पाने के लिए आपको जरूरत है कि आप उस काम को पूरे जुनून के साथ करें। किसी भी बड़े Goal को अचीव करने के लिए सबसे पहले छोटे Goals को अचीव करना चाहिए।

और ऐसा आप तभी कर सकते हैं जब आपके अंदर अच्छी हैबिट्स होंगी। आप किसी भी अच्छी हैबिट्स को अपना सकते हैं।

आप अच्छी आदतें कैसे डालें? यह समझाने के लिए हम इस किताब में बताए गए उन सभी Secrets को एक-एक करके आपके साथ साझा करने वाले हैं। जिनकी मदद से आप अच्छी आदतों को डाल सकते हैं और बुरी आदतों को छोड़ सकते हैं।

आदत कैसे बनती है

कोई भी Habit चाहे वो अच्छी हो या फिर गंदी, उसके बनने के 4 स्टेप्स होते हैं।

  1. Cue (संकेत)
  2. Craving (लालसा)
  3. Response (प्रतिक्रिया)
  4. Reward (ईनाम)

Step 1– Cue:  कोई भी आदत बनने से पहले आपको उसका संकेत (Signal) मिलता है। जैसे मान लो आप टीवी पर शराब का विज्ञापन देखते हैं। तो यह एक तरह से आपके लिए सिग्नल का काम करता है।

या फिर आप अपने किसी दोस्त को सुबह जोगिंग करते हुए देखते हैं तो यह भी आपके लिए एक सिग्नल का काम करता है।

Step 2– Craving: सिग्नल मिलाने के बाद आपके मन में भी उस कम को करने की लालसा (Craving) पैदा हो जाती है।

Step 3– Response: अब बारी आती है उस काम को करने की, जब आपके अंदर उस काम को करने की लालसा पैदा होती है, तो आप Response करते हैं।  कहने का मतलब है कि आप उस काम को करने लगते हैं। जैसे कि आप शराब पीने की शुरुआत कर देते हैं।

Step 4– Reward: Response करने के बाद यानी कि शराब पीने की शुरुआत करने के बाद आपको  खुशी का एहसास होता है और आप अपने आप को तनाव मुक्त महसूस करते हैं, इसी को रिवॉर्ड कहा गया है। लेकिन बाद में इसके बहुत बुरे परिणाम होते हैं।

दोस्तों एक बात का जरूर ध्यान रखें यदि आप किसी अच्छी आदत को अपनाते हैं तो बाद में चलकर उसके परिणाम अच्छे होते हैं। वहीं अगर आप किसी बुरी आदत को अपनाते हैं तो बाद में चलकर उसके परिणाम बहुत बुरे होते हैं और शराब पीना एक बुरी आदत है।

यह भी ध्यान रखें की ये चारों स्टेप्स अच्छी और बुरी आदतों के लिए समान रूप से कार्य करते हैं। अब यह आपको देखना है कि आप अच्छी आदतों को अपनाते हैं या बुरी आदतों को।

Author का मानना है कि अगर आप किसी बुरी आदत की ओर बढ़ रहे हैं तो आपको पहले ही स्टेप पर संभल जाना चाहिए और ऐसा करने से आप किसी भी बुरी आदत में नहीं फसेंगे।

इसे भी पढ़ें: Jeet Aapki Book Summary | सफलता पाने के 10 तरीके

अच्छी आदत बनाने के तरीके

लेखक ने इस किताब में अच्छी आदत बनाने की 4 Steps बताएं हैं।

  1. Obvious (स्पष्ट)
  2. Attractive (आकर्षक)
  3. Easy (आसान)
  4. Satisfying (खुशी देने वाला)

Step 1– Obvious: आप जिस आदत को बनाना चाहते हैं उसे स्पष्टता (Clearity) के साथ Decide करें कि आखिर आप करना क्या चाहते हैं?

चलिए इसे एक उदाहरण से समझते हैं मान लो आप एक किताब पढ़ना चाहते हैं तो केवल यह कहने से काम नहीं चलेगा कि मैं एक किताब पढ़ना चाहता हूं। बल्कि आपको यह स्पष्ट करना होगा कि आप कौन सी किताब पढ़ना चाहते हैं? कितने दिन में पढ़ना चाहते हैं? आप प्रतिदिन इस किताब के कितने पेज पढ़ेंगे?

यदि आप अपने दिमाग को Clear टारगेट देंगे तो आपका दिमाग Confuse नहीं होगा और वह Target को अचीव करने में लग जाएगा।

Step 2– Attractive: अगर आप किसी काम को बोझ समझकर करेंगे तो आप काम को पूरा नहीं कर पाएंगे। इसलिए अपने Goal को Attractive बनाना बेहद जरूरी है।

अब आप सोच रहे होंगे कि Goal को अट्रैक्टिव कैसे बनाएं? जैसा कि हमने ऊपर किताब पढ़ने का उदाहरण  दिया है। अब आप इसे कैसे अट्रैक्टिव बनाएंगे।

मान लो आप किताब पढ़ना चाहते हैं तो शुरुआती दिनों में आपको किताब के कम पेज पढ़ने चाहिए और जब आपको इस किताब में इंटरेस्ट आने लगे तो धीरे-धीरे पेज की संख्या बढ़ाते चले जाएं।

किताब को पढ़ते समय आप हल्की आवाज में म्यूजिक भी चला सकते हैं। ऐसा करने से आपको किताब पढ़ना बोरिंग नहीं लगेगा।

Step 3– Easy: आपने जो Goal डिसाइड किया है उसको Easy (आसान) बना लें। जैसे हमने किताब पढ़ने का उदाहरण दिया है। आप इसको इस तरह आसान बना सकते हैं-

आप जिस किताब को पढ़ना चाहते हैं, उसको ऐसी जगह रखें जहां आपकी नजर बार-बार जाती है। या फिर जहां आप ज्यादा समय बिताते हैं। आप किताब को अपने बेडरूम में भी रख सकते हैं।

सोच कर देखिए अगर आप फल खाना चाहते हैं और आप बाजार से फल लेकर आते हैं और उनको अपने फ्रिज में लाकर रख देते हैं तो हो सकता है आप समय पर फल न खाएं।

लेकिन अगर आप उन फलों को किसी टोकरी में सजाकर रसोई या डाइनिंग रूम में रखेंगे तो ज्यादा पॉसिबिलिटी होगी है कि आप उन फलों को समय से खा लेंगे।

यह Point मुझे Personally सबसे ज्यादा अच्छा लगा। आप भी इसके बारे में महसूस करके देखना और कमेंट करके बताना कि आपकी इसके बारे में क्या राय है।

Step 3– Satisfying: जब आप अपने किसी Goal को अचीव करते हैं तो आपको Satisfaction मिलना चाहिए। यानी उस काम को करके आपको खुशी मिलनी चाहिए।

और अक्सर यही होता है जब हम अपने मनचाहे काम को पूरा कर लेते हैं तो हमारा मन खुशी से झूमने लगता है और ये खुशी का एहसास ही हमें उस Habit को बनाए रखने के लिए मोटिवेट करता है।

लम्बे समय तक Habit को कैसे बनाए रखें

एटॉमिक बुक के ऑथर जेम्स क्लियर का मानना है कि किसी भी आदत को बनाए रखने के लिए Time और Place बहुत महत्वपूर्ण है।

इसका मतलब है कि आप जो काम करना चाहते हैं, उस काम को आप कब और किस कहाँ पर करेंगे यह आपको निश्चित कर लेना चाहिए। ऐसा करने से आपका Mind उस Fixed Place और Fixed Time के आने के बाद एक्टिव हो जाता है।

छोटीछोटी आदतों (Tiny Habits) का Compound Effect

दोस्तों आपको छोटी-छोटी अच्छी आदतें बनानी चाहिए, इससे फ्यूचर में आपको कई गुना फायदा होगा। छोटी-छोटी आदतों का मतलब है जैसे– आप दिन में 25-30 मिनट एक्सरसाइज करें, 15-20 मिनट अच्छी किताबें पढ़ें, सुबह जल्दी उठें आदि।

यह छोटी-छोटी आदतें हीं बाद में चलकर आपकी पर्सनालिटी को कई गुना बेहतर कर देगीं।

आदतों से अपनी पहचान को बदलें

दोस्तों क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर आपकी पहचान क्या है?

  • क्या लोग आपको पढ़ाकू कहते हैं?
  • क्या लोग आपको इंटेलिजेंट कहते हैं?
  • क्या लोग आपको शराबी कहते हैं?
  • क्या लोग आपको नकारा निकम्मा कहते हैं?
  • क्या लोग आपको आलसी कहते हैं?

कहने का मतलब ये है कि लोगों की नजर में आपकी पहचान (Identity) क्या है?

अक्सर लोग आपकी आदतों को आपकी पहचान बना देते हैं। इसलिए आप अपनी बुरी आदतों को अच्छी आदतों में बदलकर अपनी पहचान को बदल सकते हैं। इसके लिए आपको Tiny Habits को अपने Daily रूटीन में लाना होगा।

Environment का इंसान पर क्या असर पड़ता है

दोस्तों यह कहावत आप सब जानते हैं कि “जैसी संगत वैसी रंगत। इसका मतलब है कि आप कहाँ रहते हैं? किससे मिलते हैं? किससे बात करते हैं? आपके दोस्त कैसे हैं? इन सब चीजों का आपकी आदतों पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है। अगर आप शराबी दोस्तों के साथ रहेंगे तो यह निश्चित है कि आप भी शराबी बन जाओगे।

अगर आप कामयाब लोगों के साथ रहेंगे तो आप भी कामयाबी के रास्ते पर चलने लगेंगे। अब यह फैसला आपको करना है कि आप कैसे लोगों के साथ रहना पसंद करेंगे? फैसला करने से पहले एक बात जरूर सोच लेना कि ये दोस्त एक न एक दिन आपसे दूर हो जाएंगे लेकिन इनके द्वारा दी गई अच्छी या बुरी आदतें जिंदगी भर आपके साथ रहेंगी।

Self-Control करें: Atomic Habits Book Summary in Hindi

लेखक कहते हैं कि बुरी आदतों से छुटकारा पाने के लिए आपको सेल्फ कंट्रोल करना पड़ेगा।

मानलो अगर आप शराब छोड़ना चाहते हैं तो शराबी दोस्तों से तुरंत दूरी बना लें।

आप बुरी आदतों को कह सकते हैं कि आप उनसे ज्यादा शक्तिशाली हैं और उनके गुलाम नहीं है। ऐसा करके आप खुद को मोटिवेट कर सकते हैं।

दोस्तों यहां आपके लिए Atomic Habits बुक में दिए अनमोल विचारों को आपके साथ साझा किया जा रहा है। उम्मीद करता हूं कि ये Quotes आपको पसंद आएंगे।

Conclusion

दोस्तों आज के इस लेख Atomic Habits Book Summary in Hindi से आपने सीखा कि अच्छे कामों को करने की आदत कैसे डाली जाती है। बुरी आदतों से छुटकारा कैसे पाया जाता है। छोटी-छोटी अच्छी आदतों से जीवन में क्या और कैसे फायदा मिलता है।

दोस्तों आपको हमारा ये आर्टिकल (Atomic Habits Book Summary in Hindi) कैसा लगा, हमें comment करके जरूर बताएं। आप हमे कमेंट करके बता सकते हैं, कि आप कौन सी किताब की समरी पढ़ना चाहते हैं।

Atomic Habits Book Summary in Hindi को पढ़ने, हमारी वेबसाइट www.HelperMind.com पर Visit करने और अपना कीमती समय देने के लिए आपका दिल से धन्यवाद !

इन्हें भी पढ़ें

  1. Mindset Book Summary | अपना Mindset बदलो जिंदगी खुद बदल जायेगी
  2. The Power Book Summary | दुनिया की सबसे ताकतवर शक्ति का रहस्य
  3. Think and Grow Rich Summary | सोचिये और अमीर बनिये
Sharing Is Caring:

हैलो दोस्तों, HelperMind.Com एक हिंदी ब्लॉग है, यहां आपको सेल्फ-हेल्प बुक समरी, एजुकेशनल, Iformational और मोटिवेशनल आर्टिकल पढ़ने को मिलेंगे। वैसे तो यह ब्लॉग खासतौर से Students के लिए बनाया गया है। लेकिन इसमें दी गयी जानकारियां हर इंसान के लिए उपयोगी साबित होंगी। धन्यवाद!

Leave a Comment