Believe in Yourself Book Summary in Hindi | खुद पर विश्वास करने की ताकत जानो

5/5 - (2 votes)

हेलो दोस्तों आज के आर्टिकल “Believe in Yourself Book Summary in Hindi” के माध्यम से हम आपको Believe in Yourself बुक के बारे में बताने वाले हैं।  इस किताब को पढ़ने के बाद आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास विकसित होगा।

इसके बाद आप किसी भी काम को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। यह किताब खास तौर से उन लोगों के लिए लिखी गयी है, जो अपने आप पर विश्वास नहीं करते हैं।  उनको लगता है कि वह जीवन में कुछ कर नहीं सकते हैं।

जो इंसान इस किताब को पढ़ेगा उसके अंदर की नकारात्मक सोच,  सकारात्मक सोच में तब्दील हो जाएगी और फिर वह दुनिया की किसी भी चीज को हासिल कर सकता है।

इस किताब का मुख्य उद्देश्य  आपको ये समझाना है कि आप अपने अंदर Self-Confidence को कैसे विकसित करेंगे? तो आइए जाने  Believe in Yourself  Book Summary के बारे में।

Believe in Yourself book summary in Hindi

चलिए दोस्तों, Believe in Yourself Book Summary in Hindi  की शुरुआत करने से पहले, इस बुक के Author डॉ. जोसेफ मर्फी के बारे में जान लेते हैं।

लेखक के बारे में (About the Author)

जोसेफ मर्फी आयरिश मूल के अमेरिकी Author थे। इनका जन्म 20 मई 1898 को आयरलैंड में हुआ था। उन्होंने शुरुआती दौर में एक फार्मासिस्ट के रूप में कार्य किया था।

उन्होंने अपना अधिकांश जीवन पूर्वी धर्मों का अध्यान करने में बिताया इसीलिए वे कई वर्षों तक भारत में भी रहे। उन्होंने अपनी रिसर्च के माध्यम से पता लगाया कि इंसान अपने दिमाग से किसी भी वस्तु या व्यक्ति को अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है।

उन्होंने लॉस एंजेलिस के इन्स्टिट्यूट ऑफ़ रिलिजियस साइन्स में Teacher के रूप में भी कार्य किया और यूनिवर्सिटी ऑफ साऊथ कैलिफोर्निया से मनोविज्ञान विषय में P.hD की उपाधि प्राप्त की।

Joseph Murphy की मृत्यु 16 दिसंबर 1981 को कैलीफोर्निया (संयुक्त राज्य अमेरिका) में हुई थी। उन्होंने अपने जीवन काल में 30 से भी ज्यादा पुस्तकें लिखी। 

Believe in Yourself  किताब उन्ही में से एक है। जोसेफ मर्फी द्वारा लिखी गई The Power of Your Subconscious Mind बुक की समरी हम पहले ही लिख चुके हैं। आप उसे भी पढ सकते हैं

Believe in Yourself Book आपको क्यों पढ़नी चाहिए?

इस किताब में लेखक ने तीन चीजों पर ज्यादा फोकस किया है, जो इस प्रकार हैं-

  • अपने सपनो को सच करें
  • व्यवसाय में अवचेतन मन का प्रयोग
  • सफलता की कल्पना कैसे करें

Believe in Yourself: ख़ुद को बेहतर बनाने के टिप्स

इस किताब के माध्यम से लेखक ने कहा है कि किस प्रकार एक व्यक्ति अपने आप को बेहतर बना सकता है। आप लोगों को मालूम है कि कई बार हम अपने जीवन की असफलताओं से घबरा कर हार मान लेते हैं।  

हमें लगता है कि हम कुछ नहीं कर सकते हैं और हमारे अंदर विश्वास की कमी हो जाती है। लेखक ने Believe in Yourself किताब के माध्यम से उन लोगों को मोटिवेट करने का प्रयास जो अपने आप हार चुके हैं

इस किताब में लेखक ने बताया है कि अगर आपको दुनिया जीतनी है तो सबसे पहले आपको अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी को दूर करना होगा। अगर आप ऐसा कर लेते हैं तो आप पूरी दुनिया को जीत सकते हैं

क्योंकि दुनिया का कोई भी काम तभी सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकता है, जब आप स्वंय आत्मविश्वास से ओतप्रोत होगे यानी जब आपका स्वंय में विश्वास होगा।

इसलिए अगर आप Believe in Yourself Book पढ़ लेते हैं तो आप आत्मविश्वास से भर जाएंगे।  इस किताब के माध्यम से आप अपने आप को बेहतर परफॉर्मर बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:Rich Dad Poor Dad Book Summary | अमीर कैसे बनें?

Power of Self-Confidence (आत्मविश्वास की शक्ति)

ईश्वर के द्वारा मनुष्य में विश्वास प्राकृतिक तौर पर दिया गया है यानी जन्म के साथ ही मनुष्य में विश्वास की भावना मौजूद होती है हालांकि वक्त और परिस्थिति के अनुसार मनुष्य अंदर आत्मविश्वास की भावना कम या ज्यादा हो सकती है।

आपको बता दें कि जो इंसान विषम परिस्थितियों में अपने अंदर आत्मविश्वास की भावना रखता है, उसे सफल होने से कोईनहीं रोक सकता है।

विश्वास एक ऐसी शक्ति है जिसके माध्यम से दुनिया को जीता जा सकता है लेकिन इसके लिए आपके अंदर Self-Confidence की भावना का होना आवश्यक है। क्योंकि जब आप अपने मन से इस बात को सोचेंगे कि आप इस काम को आसानी पूर्वक कर सकते हैं तो यकीनन आप उसे कम को पूरा कर पाएंगे।

इस बात को हम कहानी के माध्यम से आपको समझाने का  प्रयास करेंगे। एक आदमी दो पक्षियों को खरीदकर अपने घर लाया और अपने माली से कहा कि दोनों पक्षियों को उड़ाना सिखाओ।

इसके बाद माली लगातार दोनों पक्षियों को उड़ाने की ट्रेनिंग देने लगा। एक दिन मालिक ने पूछा कि क्या दोनों पक्षी उड़ना सीख गए हैं।

इस पर माली ने कहा मालिक एक पक्षी अच्छी तरह से उड़ रहा है और दूसरा उड़ता ही नहीं है। वह केवल डाल पर बैठा रहता है। इसके कुछ दिनों बाद मालिक ने देखा कि दोनों पक्षी आकाश में उड़ रहे हैं।

यह देखकर मालिक काफी आश्चर्यचकित हुआ और उसने माली को बुलाकर पूछा कि तुम तो बोल रहे थे कि दूसरा पक्षी उड़ता ही नहीं है तो आज ये दोनों पक्षी कैसे उड रहे हैं।

इस पर माली ने कहा कि मालिक मैंने  इस पंछी को उड़ाने के लिए, कई प्रयास किए लेकिन यह कभी उड़ने की कोशिश नहीं करता था। इसलिए मैंने उस डाली को ही काट दिया जिस पर ये बैठा रहता था। ठीक इसी प्रकार इंसान को हमेशा अपने दुखों के साथ रहना ही अच्छा लगता है।

वह दुखों से निकलने का प्रयास नहीं करता है और अपने  नसीब को दिन-रात गाली देता है जबकि अगर वह अपने अंदर आत्मविश्वास की भावना लाए तो वह अपने दुखों को दूर कर सकता है। क्योंकि विश्वास से बड़ी इस दुनिया में कोई चीज नहीं है।

इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि जैसे हमारा विश्वास भगवान के ऊपर है कि भगवान हमारे साथ कभी भी बुरा होने नहीं देंगे, इसके पीछे की वजह है कि हमारा भगवान के ऊपर विश्वास है। हमारा दिमाग जिस चीज को Accept कर लेता है।

वह चीज हम निश्चित रूप से प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि जब आपका दिमाग किसी चीज को प्राप्त करने की दिशा में लगातार प्रयास और मेहनत करता है तो आपको वह चीज जरूर मिलेगी, इसके पीछे की सबसे बड़ी शक्ति आपका खुद का विश्वास है।

अपने छोटी सी चींटी को देखा होगा। अगर आप उसे पानी में डाल देते हैं तो चींटी पानी से निकलने का हर संभव प्रयास करती है और उसे इस प्रयास में सफलता भी मिलती है।

इसके पीछे की वजह है कि वह अपने आप पर विश्वास रखती है जबकि यदि किसी व्यक्ति को नदी में फेंक दिया जाए तो वह पानी में डूब जाता है, इसके पीछे की वजह है कि उसे अपने ऊपर विश्वास नहीं होता कि वह इस पानी में तैर सकता है।

इसलिए लेखक ने इस पुस्तक के माध्यम से कहा है कि अगर आप जिस दिन अपने अंदर से नेगेटिव चीजों को बाहर निकाल देंगे और खुद पर विश्वास करना सीख जाएंगे उस दिन दुनिया आपके कदम चूमेगी

इसे भी पढ़ें: Jeet Aapki Book Summary | सफलता पाने के 10 तरीके

Feeling is Big Weapon Human (भावना मानव का बड़ा हथियार है)

लेखक ने कहा है कि भावना इंसान की सफलता का मूल मंत्र है, जब कोई भी व्यक्ति विश्वास और भावना दोनों को एक दूसरे से कनेक्ट करता है तो उसे हर काम में सफलता मिलती है।

उदाहरण के तौर पर अगर आपने अपने जीवन का कोई भी लक्ष्य बनाया है और उस लक्ष्य के माध्यम से आप मोटिवेट नहीं हो रहे हैं तो इसका मतलब साफ है कि आपके अंदर Feeling की कमी है

क्योंकि जब आपके मन में मोटिवेट होने की भावना बहुत ज्यादा Occurred (प्रयुक्त) होगी। तब आप और भी ज्यादा परिश्रम और मेहनत से अपने लक्ष्य को पाने के लिए आगे बढ़ेंगे।

आप इसे ऐसे समझ सकते हैं, मान लीजिए आप किसी गरीब घर के बेटे हैं और आपके माता-पिता काफी ग़रीबी में आपका लालन पोषण कर रहे हैं तो आपके अंदर अपने माता-पिता के कष्ट को देखकर आपका हृदय Feeling से भर जाता है और आप दिन रात यही सोचते हैं किस प्रकार अपने माता-पिता के दुखों को दूर किया जाए |

तब आप अपने जीवन का एक लक्ष्य बनाते हैं। लक्ष्य कुछ भी हो सकता है जैसे- डॉक्टर, आईपीएस, ऑफिसर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट इत्यादि जीवन के लक्ष्य तभी बनते हैं जब इंसान के अंदर फिलिंग्स आती है।

Disciplined or Controled Imagination (अनुशासित या नियंत्रित कल्पना)

लेखक ने अपनी इस पुस्तक में एक कहानी के माध्यम से बताया है कि एक बार वह अपने किसी दोस्त के यहां मिलने के लिए गये जो पहले काफी गरीब था लेकिन जब लेखक को मालूम हुआ कि उनका दोस्त एक बहुत बड़ा बिजनेसमैन बन गया है तो दोस्त से मिलने की चाह और भी ज्यादा बढ़ गई।

दोस्त के घर जाने पर दोस्त ने बताया कि किस प्रकार उसने अपने बिजनेस की शुरुआत एक छोटी सी दुकान के माध्यम की और इसके बाद लगातार जब भी वह अपनी दुकान पर खाली समय बैठता अपने मन में सोचता है कि

उसकी दुकान की और भी शाखा दूसरे जगह पर उसने खोल दी हैं और उसका बिज़नेस काफी बड़ा हो गया है। वह दिन रात इसी सपने में डूबा रहता था  और अपना सपना पूरा करने के लिए नए-नए तरीके भी साथ में Invented करता था।

इसके बाद उसे बड़ा बिजनेसमैन बनने के आइडिया आने लगे और लगातार इस दिशा में काम करने के बाद इसका रिजल्ट भी काफी अच्छा आया। एक छोटी सी दुकान से वह एक बड़ा बिजनेसमैन बन गया।

लेखक ने कहा है कि इंसान को हमेशा बड़े सपने देखने चाहिए क्योंकि जब आप कोई सपने देखेंगे उसे पूरा करने के लिए जब आप दिन-रात मेहनत और परिश्रम करेंगे तो आपको इसका परिणाम अच्छा ही मिलेगा।

इसलिए इंसान को अपने जीवन में अपने आपको एक सफल व्यक्ति के रूप में Imagine  करना चाहिए ।

इसे भी पढ़ें: Deep Work Book Summary | किसी भी काम में सफलता पाने के लिए डीप वर्क करें

Power of Believe (विश्वास की शक्ति)

Power of Believe एक ऐसा शस्त्र है जिसके माध्यम से आप पूरी दुनिया को अपने कदमों में झुका सकते हैं। जिस इंसान में विश्वास करने की शक्ति बहुत ज्यादा होती है

ऐसा इंसान अपने जीवन में कभी भी नकात्मक विचारधाराओं से प्रभावित नहीं होता और हमेशा सकारात्मक तरीके से अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आगे बढ़ता रहता है।

इस बात को लेखक ने एक कहानी के माध्यम से समझाने का प्रयास किया है। लेखक का एक दोस्त था जिसे ट्यूबरक्लोसिस नाम की गंभीर बीमारी हो गई थी और डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था कि उसका बच पाना अब मुश्किल है।

इसके बाद दोस्त का बेटा अपने पिता का इलाज करवाने के लिए चर्च के पादरी के पास गया जहां पर पादरी ने उसे एक क्रॉस दिया और कहा कि अगर इस क्रॉस को अपने पिता का स्पर्श करवाते रहोगे तो एक दिन उनकी जानलेवा बीमारी समाप्त हो जाएगी।

हालांकि लोगों ने कहा कि इस प्रकार का चमत्कार होता ही नहीं है। आपने जिस भी आदमी से Cross लिया है वह आपको झूठ बोल रहा है लेकिन बेटे का विश्वास था,

उसने अपने पिता को जब क्रॉस स्पर्श करवाया तो उनके पिता की बीमारी बिल्कुल ठीक हो गई और डॉक्टर को भी विश्वास नहीं हुआ कि उनके पिता किस प्रकार ठीक हुए।

ऐसे में हम कह सकते हैं कि अगर आपको किसी भी चीज पर विश्वास है तो यकीन मानिए कि आपको उस काम में सफलता या अच्छे परिणाम जरूर प्राप्त होंगे क्योंकि दुनिया में विश्वास से बड़ी कोई चीज नहीं होती है और विश्वास के द्वारा ही समाज में आपका सम्मान बढ़ता है।

Right Mental Attitude (सही नजरिया रखना)

लेखक ने कहते हैं कि अगर आप अपने जीवन में राइट मेंटल एटीट्यूट रखते हैं तो अगर आप टैलेंटेड भी नहीं हैं तब भी आप अपने जीवन में सफल हो जाएंगे और जो लोग टैलेंटेड हैं लेकिन उनके अंदर राइट मेंटल एटीट्यूड की कमी है तो ऐसे लोग सफल नहीं हो सकते हैं।

Right Mental Attitude का मतलब होता है कि जीवन में हमेशा सही चीज सोचना और नकारात्मक चीजों से दूर रहना। उदाहरण के तौर पर अगर आप एक दुकानदार हैं

और आप सोच रहे हैं कि आज हमारे दुकान में कस्टमर कम आएंगे क्योंकि बारिश होने वाली है तो आपकी सोच सही साबित होगी और जैसा आप सोच रहे हैं उसका रिजल्ट वैसा ही आएगा।

इसलिए जीवन में हमेशा पॉजिटिव चीजों के बारे में ही सोचना चाहिए, तभी आपके साथ सकारात्मक घटनाएं घटित होगी। आपके जीवन में क्या नया बदलाव आएगा, यह आपके सोचने के तरीकों पर निर्भर करेगा। उसके अनुसार ही आपकी Life Change होगी।

इसे भी पढ़ें: How to Stop Worrying and Start Living Book Summary | चिंता छोड़ो सुख से जियो

Believe in Yourself Book Review in Hindi

किताब के Author ने बताया है कि इंसान अपने कल्पना शक्ति का इस्तेमाल करके, दुनिया की कोई भी वस्तु या अपने सपने पूरे कर सकता है। इस किताब में बताया गया कि आप अपने ऊपर किस प्रकार विश्वास रखेंगे? इसी से संबंधित बेहतरीन उपाय और कहानियां इस किताब में बताई गई हैं।

अगर आप इनका अनुसरण अपने जीवन में करते हैं तो आप यकीनन एक सफल व्यक्ति बन सकते हैं। विश्वास की शक्ति को अपने अंदर जो व्यक्ति आत्मसात कर लेगा। वह चाहे विद्यार्थी हो या व्यापारी उसे कभी भी असफलता का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उदाहरण के तौर पर, जैसा कि आपको मालूम होगा, भारत के वैज्ञानिकों ने Chandrayaan-3 मिशन पर काम किया और चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग भी की ऐसा सिर्फ उनके विश्वास की वजह से हुआ।

 भारत ऐसा कर पाया, इसके पीछे जो शक्ति है वह विश्वास ही है क्योंकि विश्वास ही भारत को इस दिशा में काम करने के लिए मोटिवेट कर रहा था और भारत का ये अभियान सफल साबित हुआ।

Believe in Yourself Book Summary in Hindi
Believe in Yourself Book Summary in Hindi

इसलिए हमें कभी भी जीवन में घबराना नहीं चाहिए और अगर हम प्रत्येक परिस्थिति का सामना विश्वास के साथ करेंगे तो विषम परिस्थितियां भी हमारे लिए अनुकूल हो जाएंगी।

Conclusion

इस लेख में आपने आत्मविश्वास की शक्ति को जाना है। इसमें आपको बताया गया है कि आत्मविश्वास की मदद से आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं। उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया यह आर्टिकल (Believe in Yourself  Book Summary in Hindi) आपको पसंद आया होगा। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपके सवालों का जवाब जल्द से जल्द देने का प्रयास करेंगे।

Believe in Yourself  Book Summary in Hindi को पढ़ने और हमारी वेबसाइट www.HelperMind.com पर आने के लिए आपका दिल से धन्यवाद!

Read More:

  1. Mindset Book Summary | अपना Mindset बदलो जिंदगी खुद बदल जायेगी
  2. The Power Book Summary | दुनिया की सबसे ताकतवर शक्ति का रहस्य
  3. Think and Grow Rich Summary | सोचिये और अमीर बनिये
Sharing Is Caring:

हैलो दोस्तों, HelperMind.Com एक हिंदी ब्लॉग है, यहां आपको सेल्फ-हेल्प बुक समरी, एजुकेशनल, Iformational और मोटिवेशनल आर्टिकल पढ़ने को मिलेंगे। वैसे तो यह ब्लॉग खासतौर से Students के लिए बनाया गया है। लेकिन इसमें दी गयी जानकारियां हर इंसान के लिए उपयोगी साबित होंगी। धन्यवाद!

Leave a Comment