CEO Kaise Bane in Hindi | सीईओ कैसे बने, योग्यता, सैलरी की Full जानकारी

5/5 - (2 votes)

CEO Kaise Bane in Hindi:  अगर आप ये जानने चाहते हैं कि सीईओ कैसे बनते हैं या फिर आप किसी कंपनी में CEO बनने की सोच रहे हैं और आप सीईओ के बारे में Detail में जानकारी पाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए हैं क्योंकि इस आर्टिकल में हमने Step-by-Step बताया है कि सीईओ कैसे बने?

इस लेख की शुरुआत करने से पहले, आप ये जान लीजिए कि इस लेख को पढ़ने से आपको सीईओ के बारे में क्या-क्या जानकारी मिलने वाली हैं:-

  • CEO कैसे बनते हैं?
  • CEO का Full Form क्या होता है?
  • किसी कंपनी का CEO कैसे बनें?
  • CEO क्या होता है?
  • CEO का काम क्या होता है?
  • CEO की सैलरी कितनी होती है?
  • CEO बनने के लिए जरुरी योग्यता क्या होती है?
  • CEO में कौन से गुण होने चाहिए?

हम आपको इन सभी सवालों के जवाब देने के साथ-साथ सीईओ के बारे में और भी कई Interesting बाते बताने वाले हैं इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें।

सीईओ क्या होता है (What is a CEO)

किसी कंपनी या संस्था का सबसे बड़ा और मुख्य अधिकारी CEO होता है। कंपनी की सारी जिम्मेदारी इसी के ऊपर होती है। कंपनी के लाभ और विकास के लिए जितने भी बड़े फैसले लिए जाते हैं वे सब कम्पनी के CEO को ही लेने होते है।

हालांकि किसी भी कंपनी में काफी सारे लोग होते हैं, लेकिन CEO कंपनी का सबसे खास व्यक्ति होता है क्योंकि Company के सफल या विफल होने में सबसे ज्यादा योगदान इसी का होता है इसलिए यह बहुत ही जिम्मेदारी वाला पद होता है।

किसी भी कंपनी के सीईओ के अधीन काफी सारे कर्मचारी काम करते हैं और उन कर्मचारियों से किस तरह काम लेना है ये कंपनी के सीईओ को देखना होता है।

इसे भी पढे– [2024 में] PhD Karne Ke Fayde | पीएचडी करने के फायदे

सीईओ का क्या काम होता है (What is the Job of a CEO)

कुछ कंपनियाँ छोटी होती हैं और कुछ बड़ी, लेकिन सभी कंपनियों में सीईओ की एक पोस्ट जरुर होती है। कंपनियों के लेवल के हिसाब से सीईओ का काम अलग-अलग हो सकता है। हालांकि कंपनी के सभी मैनेजमेंट संबंधी काम सीईओ के अण्डर में आते हैं। जैसे-

  • कंपनी के सभी छोटे-बड़े फैसले CEO को ही लेने होते हैं। 
  • कंपनी के कर्मचारियों के काम की जाँच करना और उनको नए-नए काम करने के लिए मोटिवेट करना भी सीईओ की जिम्मेदारी होती है।
  • कंपनी के लिए ऐसे प्रोडेक्ट पर काम करना या बनाना जिससे कंपनी को मुनाफा  हो।
  • कंपनी के प्रोडेक्ट की अच्छी तरह से मार्केटिंग की प्लानिंग करना।
  • कंपनी का सीईओ नए नियम बना भी सकता है और पूराने नियमों का खत्म भी कर सकता है

सीईओ का फुल फॉर्म क्या होता है (CEO Full Form)

आपको बता दें कि CEO का फुल फॉर्म “Chief Executive Officer” होता है और जिसे हिन्दी में “मुख्य कार्यकारी अधिकारी” कहा जाता है। लेकिन बोलचाल की भाषा में CEO शब्द का ही प्रयोग किया जाता है।

सीईओ बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए (CEO Qualification)


CEO Ke Liye Konsi Degree Chahiye: वैसे तो सीईओ बनने के लिए कोई निश्चित शैक्षिक योग्यता निर्धारित नहीं है, लेकिन फिर भी अगर कोई व्यक्ति CEO बनना चाहता है और उसमें निम्नलिखित शैक्षिक योग्यताएं हैं तो उस व्यक्ति को सबसे पहले वरीयता (Preference) दी जाती है। 

CEO Kaise Bane in Hindi | सीईओ कैसे बने
CEO Kaise Bane in Hindi | सीईओ कैसे बने
  • किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12th कक्षा पास होना जरूरी है।
  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना जरूरी है।
  • वैसे तो आप 12वीं कक्षा और स्नातक किसी भी विषय से कर सकते हैं लेकिन कॉमर्स के विद्यार्थियों को वरीयता दी जाती है।
  • किसी भी कंपनी में सीईओ बनने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि आपके पास MBA की डिग्री होनी चाहिए।

इसे भी पढे– क्या आप 2024 में B.Ed के बाद पीएचडी कर सकते हैं

सीईओ कैसे बने- CEO Kaise Bane in Hindi

कोई भी इंसान दो तरह से CEO बन सकता है आइये Step by Step समझते है:

  1. खुद की कंपनी बनाकर, उस Company का CEO बन सकता है।
  2. किसी दूसरी कंपनी को Join करके उसमें CEO बन सकता है।

पहला तरीका: आइए आपको सीईओ बनने के पहले तरीके के बारे में विस्तार से बताते हैं।

कोई भी व्यक्ति अपनी खुद की कंपनी बनाकर, उसमें CEO बन सकता है। इसके लिए किसी भी शैक्षिक योग्यता की अनिवार्यता नहीं होती है। बस उस व्यक्ति में कंपनी को चलाने की स्किल होनी चाहिए।

जैसे– OYO के मालिक रितेश अग्रवाल ने OYO कंपनी बनाई और खुद ही इस कंपनी के सीईओ भी हैं।

दूसरा तरीकाअगर आप दूसरे तरीके से CEO बनना चाहते हैं तो आपके पास कुछ जरूरी योग्यताएं होनी चाहिए जैसे–

  • आपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास करनी होगी
  • इसके बाद आपको किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री कंप्लीट करनी होगी।
  • इसके बाद आपको MBA की डिग्री कंप्लीट करनी होगी।
  • इसके बाद आप किसी कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आपको बता दें कि किसी भी कंपनी में CEO का पद डायरेक्ट नहीं मिलता, इसलिए आपको उस कंपनी में कुछ सालों तक नौकरी करनी ही होगी।
  • जैसे-जैसे आपका अनुभव बढ़ता जाएगा वैसे-वैसे आपके प्रमोशन होते जाएंगे।
  • इसके बाद जब आप कंपनी के बड़े फैसले लेने में सक्षम हो जाएंगे, तब आपको प्रमोशन के माध्यम से CEO का पद मिल जाएगा।
  • यदि कंपनी के बोर्ड आफ डायरेक्टर को आपका काम और कार्यशैली अच्छी लगेगी तभी आपको उसे कंपनी में CEO की पोस्ट मिलेगी।
  • उदाहरण के तौर पर जिस तरह सुंदर पिचाई गूगल के सीईओ हैं।

सीईओ में कौन से गुण होने चाहिए (Qualities of a CEO)

अगर किसी Company का CEO अपनी कंपनी को सफलता के मुकाम पर पहुँचाना चाहता है तो उस कंपनी के सीईओ में निम्नलिखित गुण होने ही चाहिए-

  • उसे विनम्र स्वभाव का होना चाहिए
  • कंपनी के लिए बड़े-बड़े फैसले लेने या निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिए
  • Communication Skill बहुत अच्छी होनी चाहिए।
  • अपने अधीन कर्मचारियों को Motivate करना आना चाहिए
  • कर्मचारियों को एकजुट करने की क्षमता होनी चाहिए
  • Company चलाने का अनुभव होना चाहिए

इसे भी पढे– PhD Course क्या है, कैसे करें, योग्यता, सैलरी से जुडी सम्पूर्ण जानकारी

सीईओ सैलरी कितनी होती है (What is the CEO Salary)

लोगों के मन में अक्सर ये सवाल होता है कि CEO की सैलरी कितनी होती है? CEO की Salary कंपनी पर डिपेंड करती है यदि कोई कंपनी बहुत बड़ी है तो उसके CEO की सैलरी करोड़ों में भी हो सकती है।

CEO Kaise Bane in Hindi | सीईओ कैसे बने
CEO Kaise Bane in Hindi | सीईओ कैसे बने

और यदि कोई कंपनी छोटी है तो उसके सीईओ की सैलरी लाखों में हो सकती है। सामान्य तौर पर CEO की सैलरी 2 लाख रुपए प्रति माह से लेकर 1 करोड रुपए प्रति माह तक हो सकती है

लेकिन कुछ कंडीशन में CEO की सैलरी इससे कहीं ज्यादा होती है। जैसे– गूगल के CEO सुंदर पिचाई की 1 साल की सैलरी लगभग 1854 करोड रूपये है।

Best Book for CEO- CEO Kaise Bane

चलिए अब आपको बताते हैं कि अगर कोई व्यकित CEO बनना चाहता है तो उसे किस तरह की बुक पढ़नी चाहिए। जैसा कि आप जानते है, दुनिया में हर विषय की किताबें उपलब्ध हैं।

दरसल किताबें आपके सोचने और समझने की क्षमता को विकसित करती हैं। किताब आपके नजरिए को पूरी तरह से बदल सकती हैं। जरुरी नहीं है कि आप सिर्फ सीईओ बनने के लिए ही किताबें पढ़े।

आप बिना किसी वजह के भी इन किताबों को पढ़ सकते हैं, उसके बाद देखना आपके अंदर क्या बदलाव आते हैं। हमने आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण किताबों की List तैयार की है जिन्हें पढ़ने से आपको CEO बनने में मदद मिलेगी।

  • Think and Grow Rich
  • The Five Dysfunctions of a Team” by Patrick Lencioni
  • Rich Dad Poor Dad
  • Lincoln on Leadership by Donald t. Phillips
  • The 7 Habits of Highly Effective People
  • Before You Start Up
  • Good to Great by Jim Collins

एक Successful सीईओ की सोच कैसी होती है

क्या आपने कभी सोचा है कि एक सफल CEO की सोच कैसी होती है, वो चीजों के बारे में किस तरह से सोचता है। आइये अब जानते है कि दुनिया के Successful CEO का नजरिया कैसा होता है:

“एक सच्चा लीडर वही होता है, जो अपनी सफलता के साथ-साथ अपने साथियों की सफलता पर भी ध्यान देता है”

Google के CEO, Sundar Pichai

“सफलता अपने आप नहीं मिलती, इसके लिए कुछ करना पड़ता है”

Twitter की CEO, Linda Yaccarino

“सबसे अच्छा विज्ञापन वही होता है, जो उसी चीज से संबंधित हो, जिसे लोग ढूँढ़ रहे हैं”

Facebook के CEO, Mark Zukerberg

“उस काम को करो जो जरुरी है, चाहे फिर कितनी भी मुश्किलों का सामना क्यों ना करना पड़े”

Splace X के CEO, Elan Musk

“ऐसी चीज तैयार करो, जिसे 100 लोग दिल से चाहें, ना कि ऐसी चीज जिसे लाखों लोग सिर्फ देख कर चल दें”

Airbnb के CEO, Brian Chesky

“अगर आप अपने बिजनेस को अच्छे से नहीं समझेंगे तो आप निश्चित रुप फेल हो जाओगे”

Amazon के CEO, Jeff Bezos

“उस काम को करो, जिसे करते हुए आप पूरी जिंदगी खुशी-खुशी गुजार सकते हो”

General Motors की CEO, Mary Barra

“अगर आप लोगों को प्रेरित करना चाहते हैं तो आवाज आपके दिल से आनी चाहिए”

Linkedin के CEO, Ryan Roslansky

FAQs- CEO kaise bane in hindi

एक सीईओ की सैलरी कितनी होती है?

अगर कोई कंपनी बहुत बड़ी है तो उसके CEO का सालाना सैलरी पैकेज लगभग 12-15 करोड़ रुपये हो सकता है और अगर कोई कंपनी छोटी है तो उसके सीईओ की Salary 25 लाख रुपये सालाना हो सकती है।

सीईओ बनने में कितने साल लगते हैं?

सीईओ बनने के लिए कितने साल लगते हैं वैसे तो ये बिल्कुल भी Fix नहीं है लेकिन अगर कोई व्यक्ति किसी कंपनी में सीईओ बनना चाहता है तो उसे उस कंपनी में काम करने का कम से कम 7-8 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए।

सीईओ का काम क्या होता है?

CEO के कुछ महत्वपूर्ण काम ये होते हैं जैसे- कंपनी के सभी छोटे-बड़े फैसले CEO को ही लेने होते हैं, कंपनी के कर्मचारियों के काम की जाँच करना और उनको नए-नए काम करने के लिए मोटिवेट करना भी सीईओ की जिम्मेदारी होती है, कंपनी के लिए ऐसे प्रोडेक्ट पर काम करना या बनाना जिससे कंपनी को मुनाफा  हो, कंपनी के प्रोडेक्ट की अच्छी तरह से मार्केटिंग करना आदि

दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाला सीईओ कौन है?

साल 2022 के अनुसार, iPhone बनाने वाली कंपनी  Apple के CEO टिम कुक दुनिया में सबसे अधिक Salary पाने वाले CEO हैं।

सीईओ के पास कितनी पावर होती है?

CEO कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी होता है। कंपनी के समस्त कर्मचारी इसी के आदेशों का पालन करते हैं। सीईओ की सहमति के बिना कंपनी में एक पत्ता भी नहीं हिल सकता।

कंपनी का सबसे बड़ा अधिकारी कौन होता है?

किसी भी कंपनी का सबसे बड़ा अधिकारी CEO (Chief Executive Officer) होता है, जिसे कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी कहा जाता है।

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने CEO kaise bane, इसके बारे में काफी विस्तार पूर्वक बताया है जैसे- CEO बनने के लिए जरुरी योग्यता, CEO बनने के तरीके, CEO बनने के लिए आवश्यक Skills, CEO की सैलरी, सीईओ में क्या गुण होने चाहिए आदि।

दोस्तों अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और यदि सीईओ कैसे बने, इस सवाल से जुड़ा आपके मन में कोई और सवाल है तो हमसे कमेंट करके पूँछ सकते हैं।

CEO Kaise Bane in Hindi: इस लेख को पढ़ने और हमारे ब्लॉग www.HelperMind.com पर Visit करने के लिए आपका दिल से धन्यवाद!

Read More…

B Pharma क्या है, कैसे करें, योग्यता, सिलेबस, सैलरी से जुड़ी पूरी जानकारी

D Pharma  क्या है, कैसे करें, योग्यता, सैलरी, सिलेबस से जुड़ी पूरी जानकारी

M Pharma Course  क्या है, कैसे करें, योग्यता, सैलरी की पूरी जानकारी

What is Percentile in Hindi | परसेंटाइल का मतलब क्या है, कैसे निकालते हैं?

जेईई मैंस में कितने नंबर पर अच्छा कॉलेज मिलता है

10वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें

Sharing Is Caring:

हैलो दोस्तों, HelperMind.Com एक हिंदी ब्लॉग है, यहां आपको सेल्फ-हेल्प बुक समरी, एजुकेशनल, Iformational और मोटिवेशनल आर्टिकल पढ़ने को मिलेंगे। वैसे तो यह ब्लॉग खासतौर से Students के लिए बनाया गया है। लेकिन इसमें दी गयी जानकारियां हर इंसान के लिए उपयोगी साबित होंगी। धन्यवाद!

Leave a Comment