How to Write a Motivational Book Summary in Hindi | किताब का सारांश कैसे लिखें?

3/5 - (2 votes)

दोस्तों How to Write a Motivational Book Summary in Hindi के इस आर्टिकल में , हम आपके लिए कुछ Most Powerful Motivational किताबों की Book Summary लेकर आए हैं और मेरा मानना है कि ये किताबें आपके सोचने, समझने और जीवन जीने का नजरिया बदल देंगी। साथ ही साथ आपको ये भी बताया गया है कि किसी किताब का सारांश कैसे लिखते हैं?

अगर आप एक ब्लॉगर हैं या फिर एक स्टूडेंट हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगा क्योंकि आज आप Step-by-Step सीखेंगे कि किसी किताब का सारांश कैसे लिखते हैं?

Table of Contents

Book Summary in Hindi (किताब का सारांश क्या है)

जब हम किसी किताब के मुख्य बिंदुओं को एक छोटे रूप में लिखते हैं, तो किताब के उस संक्षिप्त रुप को हम उस किताब का सारांश कहते हैं। किताब की Book Summary की मदद से हम किसी भी किताब की पूरी कहानी को आसानी से समझ सकते।

Benifits of Book Summary (बुक समरी के फायदे)

आजकल की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास किताब पढ़ने का समय नहीं है, ऐसे स्थिति में लोग किताब की बुक समरी को पढ़कर, किताब की पूरी कहानी या उसमें दिए गए मैसेज को आसानी से समझ कर उसका लाभ उठा सकते हैं।

अगर आप एक Student हैं तो आपके के लिए यह जानना बेहद जरुरी है कि किसी किताब की Book Summary कैसे लिखी जाती है?

अगर आपने बुक को Summarize करना सीख लिया तो आप आसानी से किसी भी किताब को याद कर सकते हैं।

यदि आप एक Blogger हैं और आप किसी किताब का बुक समरी आर्टिकल लिखना चाहते है तो इस लेख से आपको एक अच्छा Book Summary आर्टिकल लिखने में मदद मिलेगी। आप भी मेरी तरह Book Summary आर्टिकल लिख सकते हैं।

Book Summary के उदाहरण

किसी किताब का सारांश कैसे लिखते हैं? इसको समझने के लिए आप नीचे दिए गए हमारे Book Summary आर्टिकल को पढ़ सकते हैं। इनकी मदद से आप बुक समरी के फॉर्मेट को अच्छी तरह समझ सकते हैं।

इसके बाद हम उन बेहतरीन 8 स्टेप्स की बात करेंगे जो आपकी Book Summary को बेहतर बनाने में मददगार साबित होंगे।

Motivational Book Summary in Hindi

1– Rich Dad Poor Dad book summary in Hindi:

Rich Dad Poor Dad एक सेल्फ हेल्प बुक है, जिसे रॉबर्ट कियोसाकी ने लिखा है। यह बुक रॉबर्ट कियोसाकी के व्यक्तिगत जीवन पर आधारित है। इस किताब में पैसों का मैनेजमेंट करना सिखाया गया है। इस किताब में पैसे को शक्ति का रुप बताया गया है, लेकिन Financial Education को इससे भी ज्यादा शक्तिशाली बताया गया है। इस किताब में कुल 9 चैप्टर हैं।

इस किताब में बहुत ही अच्छी तरह से बताया गया है कि पैसा कैसे काम करता है? और इस पर कैसे काबू पाया जा सकता है। इस किताब में यह भी बता गया है कि पैसा कैसे कमाया जाए और कहां खर्च किया जाए?

मैंने रिच डैड पुअर डैड बुक की बुक समरी को अपने इस ब्लॉग पर लिखा है, जिसे आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पूरा पढ़ सकते हैं, और बुक समरी के Format को अच्छे से समझ सकते हैं।

Rich Dad Poor Dad Book Summary | अमीर कैसे बनें?

2– Jeet Aapki (You Can Win) book summary in Hindi:

You Can Win भी एक सेल्फ हेल्प बुक है, जिसे Shiv Khera ने लिखा है। इस किताब में लेखक ने सफलता पाने के रहस्य को बताया है। इस किताब में कुल 11 चैप्टर हैं, जिनमें स्टेप बाय स्टेप कामयाबी के शिखर तक ले जाने वाली बातें बताई गई है।

मैंने You Can Win Book की बुक समरी को भी अपने इस ब्लॉग पर लिखा है, जिसे आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पूरा पढ़ सकते हैं।

Jeet Aapki Book Summary | सफलता पाने के 10 तरीके

3– Think and Grow Rich book summary in Hindi:

Think and Grow Rich भी एक सेल्फ हेल्प बुक है, जिसे नेपोलियन ने लिखा है। इस किताब में लेखक ने बताया है कि आप जैसा सोचता हैं, वैसा ही बनते हैं।  इसलिए हमारी सोच ऐसी होनी चाहिए, जो हमें अमीरी की ओर ले जाए ना कि गरीबी की ओर। इस किताब में कुल 15 चैप्टर हैं, जिनमें अमीर बनने के सभी स्टेप्स को बताया गया है।

मैंने थिंक एंड ग्रो रिच बुक की बुक समरी को भी अपने इस ब्लॉग पर लिखा है, जिसे आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पूरा पढ़ सकते हैं।

Think and Grow Rich Summary | सोचिये और अमीर बनिये

4– Zero to One book summary in Hindi:

Zero to One भी एक सेल्फ हेल्प बुक है, जिसे पीटर थिएल ने लिखा है। यह किताब एक बिजनेस गाइड है। यह किताब उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो बिजनेस करना चाहते हैं या कोई नया स्टार्टअप खड़ा करना चाहते हैं। यह किताब दुनिया में खुद की पहचान बनाने के लिए बिल्कुल नए विचार प्रस्तुत करती हूं।

Zero to One Book Summary | बिज़नेस को सफल बनाने के 7 बेहतरीन नियम

5– The Secret book summary in Hindi:

The Secret भी एक Self-Help Motivational Book है। यह बुक Law of Attraction के विश्वास पर लिखी गई है, जिसे Rhonda Byrne ने लिखा है। लेखक का माना है कि इंसान के विचार उसकी लाइफ को पूरी तरह से बदल सकते हैं। इस किताब में ऐसे Secret बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप मनचाही चीज को प्राप्त कर सकते हैं।

The Secret Book Summary | क्या आप जानते हैं, मनचाही चीज पाने का रहस्य

 किताब का सारांश लिखने के 7 बेहतरीन Steps

दोस्तों किसी भी किताब का सारांश लिखने से पहले, आपको यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए, कि आपने वह किताब बहुत अच्छी तरह से पढ़ ली हो।

किताब को पढ़ते समय किताब के मुख्य बिंदु और पैराग्राफ्स को हाईलाइट करते हुए चलें या उनके नोट्स बनाते चलें।

ताकि जब आप उस किताब का सारांश लिखें, तो आप उन मुख्य बिंदुओं और पैराग्राफ को किताब के सारांश में सम्मिलित कर सकें।

अगर आप किताब को अच्छी तरह से पढ़ेंगे और समझेंगे, तो आप एक बेहतरीन Book Summary लिख पाएंगे।

बुक समरी लिखने से पहले आपको Book Summary लिखने का सही तरीका पता होना चाहिए। तो चलिए दोस्तों अब हम Step By Step बताते हैं कि किसी किताब का सारांश कैसे लिखते हैंआप भी इन स्टेप्स को फॉलो करके मेरी तरह एक बुक समरी आर्टिकल लिख सकते हैं।

“दोस्तों मेरे बुक समरी आर्टिकल आपको कैसे लगते हैं? क्या आपको लगता है कि मैं इससे भी ज्यादा बेहतरीन Book Summary Blog Post लिख सकता हूं? मुझे कमेंट करके जरूर बताना।”

एक बेहतरीन Book Summary लिखने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए

  • बुक समरी की शुरुआत किताब के परिचय से करें
  • बुक समरी को छोटे-छोटे पैराग्राफ में लिखें
  • किताब का सारांश अपने ही शब्दों में लिखें
  • Book Summary में अपने व्यक्तिगत विचार बिल्कुल ना लिखें
  • बुक समरी में लेखक की मुख्य कोटेशन को जरुर लिखें
  • शब्द सीमा का विशेष ध्यान रखें
  • किताब के मुख्य बिंदुओं को Bullet Points में लिखें
  • अंत में निष्कर्ष लिखें

How to Write a Motivational Book Summary in Hindi– किताब का सारांश कैसे लिखें

नीचे आपको 8 स्टेप्स बताये गये हैं जिनकी मदद से आप किसी भी किताब की समरी बड़ी ही आसानी से लिख सकते हैं-

How to Write a Motivational Book Summary in Hindi
How to Write a Motivational Book Summary in Hindi

1–बुक समरी की शुरुआत किताब के परिचय से करें:

किसी भी किताब का सारांश लिखने के लिए, सबसे पहले आपको उस किताब का पूरा परिचय लिखना चाहिए। उस किताब का परिचय आप 1 या 2 पैराग्राफ में लिख सकते हैं। इन्हीं 1 या 2 पैराग्राफ में आप किताब के शीर्षक, किताब के लेखक, किताब के अध्याय और किताब के मुख्य उद्देश्य से जुड़ी मुख्य जानकारी दे सकते हैं।

2–बुक समरी को छोटेछोटे पैराग्राफ में लिखें:

बुक समरी को लिखते समय ध्यान दें कि आपका पूरा सारांश छोटे-छोटे पैराग्राफ में बटा होना चाहिए। इससे किताब के सारांश को पढ़ने और समझने में आसानी होती है। आप हमारी ऊपर दिए गए बुक समरी आर्टिकल्स को पढ़कर आइडिया ले सकते हैं।

3–किताब का सारांश अपने ही शब्दों में लिखें:

किसी भी किताब का सारांश लिखने का मतलब है, उसे अपनी सरल भाषा में लिखना। ताकि उस बुक समरी को पढ़ते समय समझना आसान हो। आपको किताब की हूबहू पंक्तियां बुक समरी में नहीं लिखनी चाहिए। ध्यान रखें कि किताब में Use किए गए कठिन शब्दों का प्रयोग भी आप अपनी बुक समरी में ना करें।

4–Book Summary में अपने व्यक्तिगत विचार बिल्कुल ना लिखें:

बुक समरी लिखते समय आपको अपने व्यक्तिगत विचार उसमें शामिल नहीं करनी चाहिए।

क्योंकि जब कोई लेखक किसी किताब को लिखता है, तो वह अपने मन में आए विचारों के हिसाब से किताब को लिखता है और आपको उस किताब और लेखक के साथ अन्याय नहीं करना चाहिए।

हो सकता आप उस किताब में दिए गए विचारों से सहमत ना हों लेकिन फिर भी आपको बुक समरी लिखते समय अपनी राय बिल्कुल नहीं लिखनी चाहिए।

यदि आप किसी किताब का Book Review लिख रहे हैं, तो आप अपनी राय, विचार और टिप्पणी जरूर लिखें लेकिन बुक समरी लिखते समय ऐसा ना लिखें।

5–बुक समरी में लेखक की मुख्य कोटेशन को जरुर लिखें:

जैसा कि मैं पहले ही बता चुका हूं कि कोई भी किताब लेखक के मन में आए विचारों के आधार पर लिखी जाती है।

इसलिए आप बुक समरी लिखते समय लेखक द्वारा किताब में लिखी गई मुख्य कोटेशन को अपनी Book Summary में जरूर लिखें।

6–शब्द सीमा का विशेष ध्यान रखें:

जब आप बुक समरी लिखें, तो उस समय आपको उसकी Length पर भी ध्यान देना चाहिए। यदि आप एक Student हैं, तो आपको ज्यादा बड़ी बुक समरी नहीं लिखनी चाहिए।

उदाहरण के लिए मान लीजिए कि यदि आपकी किताब में 100 पेज हैं, तो आपको उसकी समरी 10 से 20 पेज में ही लिख लेनी चाहिए।

या फिर स्कूल/कॉलेज द्वारा निर्धारीत शब्दों (जैसे 400 या 500 शब्दों में) के अनुसार ही लिखनी चाहिए।

और यदि आप मेरी तरह एक Blogger हैं, तो आप अपने अनुसार शब्दों की सीमा को बढ़ा सकते हैं और किताब की सारी महत्वपूर्ण जानकारियां अपने Book Summary Article में लिख सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि किसी भी दशा में एक ही सेंटेंस को बार-बार रिपीट ना करें।

7–किताब के मुख्य बिंदुओं को Bullet Points में लिखें:

जब किसी किताब की Book Summary लिखें, तो उसमें लिखी गई मुख्य बातों या संदेशों या विचारों को बुलेट पॉइंट के माध्यम से लिखें।

आप उन पंक्तियों को हाईलाइट या बोल्ड भी कर सकते हैं, जो ज्यादा महत्वपूर्ण हैं ताकि बुक समरी पढ़ने वाली व्यक्ति का ध्यान उन पंक्तियों पर पड़े।

8–अंत में निष्कर्ष लिखें:

आप Book Summary के अंत में उस किताब के मुख्य उद्देश्यों और संदेशों को एक बार दोबारा लिख सकते हैं। जैसे—

  • किताब का मुख्य उद्देश्य क्या है।
  • किताब में क्या संदेश दिया गया है।
  • इस किताब से क्या शिक्षा मिलती है।

How to Write a Motivational Book Summary in Hindi– FAQ

बुक समरी क्या है?

किसी भी किताब की संपूर्ण जानकारी या कहानी या विषयवस्तु के छोटे या संक्षिप्त रूप को बुक समरी या किताब का सारांश कहा जाता है। इसकी मदद से किताब की मूल कहानी या विषयवस्तु को समझाना आसान हो जाता है।

आप किसी पुस्तक का सारांश कैसे शुरू करते हैं?

बुक समरी की शुरुआत किताब के परिचय से करते हुए 
समरी को छोटे-छोटे पैराग्राफ और अपने शब्दों में लिखें लिखें, लेकिन उसमें अपने व्यक्तिगत विचार बिल्कुल ना लिखें, साथ ही शब्द सीमा का विशेष ध्यान रखें ज्यादा बड़ी समरी ना लिखें। किताब के मुख्य बिंदुओं को Bullet Points के माध्यम से दर्शाएं और अंत में निष्कर्ष लिखें।

सारांश उदाहरण क्या है?

दोस्तों हमने इस लेख में जिन कुछ बुक समरी के उदाहरण दिए हैं, आप उनकी मदद से एक अच्छी बुक समरी लिख सकते हैं।

Conclusion

दोस्तों मेरा विश्वास है कि आपको How to Write a Motivational Book Summary in Hindi का यह लेख पसंद आया होगा और इससे आपको Book Summary या Book Summary Article लिखने में मदद मिलेगी।

यदि आपका Book Summary से संबंधित कोई अन्य सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम आपके हर सवाल का जवाब देंगे।

How to Write a Motivational Book Summary in Hindi को पढ़ने और हमारी वेबसाइट www.HelperMind.com पर आने के लिए, आपका दिल से धन्यवाद !

Sharing Is Caring:

हैलो दोस्तों, HelperMind.Com एक हिंदी ब्लॉग है, यहां आपको सेल्फ-हेल्प बुक समरी, एजुकेशनल, Iformational और मोटिवेशनल आर्टिकल पढ़ने को मिलेंगे। वैसे तो यह ब्लॉग खासतौर से Students के लिए बनाया गया है। लेकिन इसमें दी गयी जानकारियां हर इंसान के लिए उपयोगी साबित होंगी। धन्यवाद!

Leave a Comment