JEE Advanced Kya Hai | जेईई एडवांस्ड एग्जाम की तैयारी,योग्यता, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस की पूरी जानकारी

5/5 - (1 vote)

JEE Advanced Kya Hai: दोस्तों हम आपको बतायेंगे कि जेईई एडवांस क्या है? JEE Advanced Exam क्या होता है? इसी के साथ-साथ आप यह भी जानेंगे कि 

  • जेईई एडवांस्ड एग्जाम देने के लिए जरूरी योग्यताएं क्या होती हैं?
  • जेईई एडवांस परीक्षा का पैटर्न क्या है?
  • JEE Advanced का सिलेबस क्या होता है?

कहने के मतलब है कि इस लेख में आपको JEE Advanced exam से जुडी पूरी जानकारी दी जाएगी।

JEE Advanced के बारे में जानने से पहले आप ये जान लीजिए कि आखिर JEE क्या है?

दोस्तों जेईई का फुल फॉर्म Joint Entrance Examination होता है जिसे हिंदी में संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नाम से जाना जाता है।

यह एक ऑल इंडिया लेवल की प्रवेश परीक्षा है जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने का मौका मिलता है।

यह प्रवेश परीक्षा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है। इस प्रवेश परीक्षा के दो भाग होते हैं।

  1. Joint Entrance Examination- Main यानी JEE Main
  2. Joint Entrance Examination- Advanced यानी JEE Advanced

कहने का मतलब है कि ये प्रवेश परीक्षा दो प्रकार की होती है। जिसे JEE Main और JEE Advanced के नाम से जाना जाता है और इस प्रवेश परीक्षा को हार साल National Testing Agency (NTA) द्वारा आयोजित कराया जाता है।

JEE Advanced क्या है? इसको समझने के लिए आपको ये जानना बेहद जरूरी कि JEE Main क्या है?

क्योंकि JEE Advanced की परीक्षा देने के लिए यह अनिवार्यता है कि आपने पहले JEE Main की परीक्षा दी हो और उसमें आपका नाम टॉप 2.5 लाख विद्यार्थियों की सूची में हो।

इस बात को आप ऐसे समझ सकते हैं कि JEE Main की परीक्षा देने वाले टॉप 2.5 लाख विद्यार्थी ही JEE (Advanced) की परीक्षा देते हैं।

इसे भी पढ़ें: M Pharma Course  क्या है, कैसे करें, योग्यता, सैलरी की पूरी जानकारी

JEE Advanced Kya Hai (जेईई एडवांस क्या है)

ऐसे विद्यार्थी जो इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों (IITs, IISc बैंगलोर, IIPE, IIST, RGIPT, IISER) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का सपना पूरा करना चाहते हैं। तो JEE Advanced प्रवेश परीक्षा ऐसे कॉलेजों में एडमिशन लेने का प्रवेश द्वार है।

यह प्रवेश परीक्षा नेशनल लेवल की होती है और इसमें भारत के ऐसे सभी छात्र शामिल होते हैं जो इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। यह परीक्षा JEE Main  के मुकाबले बहुत कठिन होती है।

जेईई एडवांस परीक्षा कौन आयोजित करता है 

Who Conduct JEE Advanced Exam: आपको बता दें कि JEE Main की परीक्षा एक साल में 2 बार आयोजित की जाती और इसको नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित कराया जाता है।

लेकिन JEE Advanced की परीक्षा साल में एक ही बार होती है और इस परीक्षा का संचालन भारत की सात IITs (कानपुर, बॉम्बे, दिल्ली, रुड़की, खड़गपुर, हैदराबाद और गुवाहाटी) में से हर साल किसी एक के द्वारा रोटेशन के आधार पर किया जाता है। इन्हीं IITs द्वारा इसका पेपर बनाया जाता है जो काफी कठिन होता है।

जेईई एडवांस का एग्जाम कब होता है 

JEE Advanced Exam DateJEE (Advanced) का पेपर हर साल जून महीने में होता है। JEE (Advanced) का पेपर वही छात्र दे सकते हैं जो JEE (Main) का Exam पास करने वाले टॉप 2.5 लाख उम्मीदवारों की सूची में होते है।

आपको बता दें कि JEE (Mains) की परीक्षा साल में दो बार होती है, पहली बार जनवरी या फरवरी महीने में और दूसरी बार अप्रैल महीने में, इनमें से जिस परीक्षा में आपके ज्यादा अंक आते हैं उन्ही को जोडा जाता है।

सर्वाधिक अंक पाने वाले 2.5 लाख छात्रों को JEE (Advanced) की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता है।

इसे भी पढ़ें: B Pharmaक्या है, कैसे करें, योग्यता, सिलेबस, सैलरी से जुड़ी पूरी जानकारी

जेईई एडवांस के लिए योग्यता 

Eligibility Criteria for JEE Advanced: दोस्तों आपको पता होना चाहिए कि जेईई एडवांस  परीक्षा कौन दे सकता है? वर्ष 2023 के अनुसार JEE Advanced के लिए निम्नलिखित योग्यताएं निर्धारित की गई थीं।

यदि आने वाले वर्षों में इन योग्यताओं में कोई आंशिक संशोधन होता है तो इस आर्टिकल को अपडेट कर दिया जाएगा।

  • टॉप 2.5 लाख विद्यार्थी जिन्होंने JEE Main परीक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
  • 12th कक्षा  या समकक्ष कक्षा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषयों  के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  • 12वीं कक्षा में आपके 75% अंक होने चाहिए  यदि आप एससी/एसटी कैटेगरी से हैं तो आपके 12वीं कक्षा में 65% अंक होने चाहिए।

जेईई एडवांस की परीक्षा कितनी बार दे सकते हैं 

Numbers of Attemptsविद्यार्थियों को जेईई एडवांस की परीक्षा देने के लिए कुल-2 Attempts मिलते हैं।

  • 12th के साथ (1 बार)
  • 12th के 1 साल बाद तक (1 बार)

कहने का मतलब है कि आप 1 साल में 1 बार JEE (Advanced) का एंट्रेंस एग्जाम दे सकते हैं और केवल 2 साल तक ही दे सकते हैं यानी एक उम्मीदवार  कुल 2 बार जेईई एडवांस परीक्षा को दे सकता है।

मानलो यदि आप वर्ष 2024 में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं तो आप वर्ष 2024 और 2025 में होने वाले JEE (Advanced) एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हो सकते हैं।

जेईई एडवांस की परीक्षा देने का तरीका क्या है

Mode of Examination: JEE (Advanced) की परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड (CBT) होती है। यानी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर जाकर Online Exam देना पड़ता है।

JEE (Advanced) का पेपर किस भाषा में दे सकते हैं

JEE (Advanced) का पेपर केवल दो भाषाओं में दिया जा सकता है।

  1. अंग्रेजी
  2. हिंदी

आपको बता दे कि JEE Main की परीक्षा को 13 भाषाओं (अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में हल करने की सुविधा दी गई है

जबकि JEE (Advanced) केवल 2 भाषाओं (अंग्रेजी और हिन्दी) में ही दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: PhD Course क्या है, कैसे करें, योग्यता, सैलरी से जुडी सम्पूर्ण जानकारी

जेईई एडवांस का पेपर पैटर्न कैसा होता है 

JEE Advanced Exam Pattern: B.E./ B.Tech वाले विद्यार्थियों के 2 पेपर (Paper-I और Paper-II) होते हैं, जिनका  विवरण निम्न प्रकार है-

JEE Advanced Kya Hai
JEE Advanced Kya Hai
  • JEE Advanced Exam में दो पेपर (Paper-I और Paper-II) होते हैं।
  • दोनों प्रश्न पत्रों के अंक और प्रश्नों की संख्या पहले से निर्धारित नहीं होती है।
  • दोनों पेपर एक ही दिन में 2 घंटे के अंतराल पर आयोजित किये जाते हैं।
  • दोनों प्रश्न पत्र 3-3 घण्टे के होते हैं।
  • दोनों ही पेपर में केवल तीन विषयों (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ) के प्रश्न पूछे जाते हैं
  • प्रश्न किसी भी तरह के हो सकते हैं जैसे- MCQs Type, Multiple Answer Type, Numerical Type आदि।
  • Negative मारकिंग होती है।

JEE advanced Cutoff 2023

आपके लिए वर्ष 2023 में आयोजित होने वाली JEE advanced की कट ऑफ दी गई है जो निम्नलिखित है:

Rank ListMinimum percentage
of marks in each subject
Minimum percentage
of aggregate marks
Common rank list (CRL)8.086.0
GEN-EWS rank list7.077.0
OBC-NCL rank list7.077.0
SC rank list4.043.0
ST rank list4.043.0
Common-PwD rank list (CRL-PwD)4.043.0
GEN-EWS-PwD rank list4.043.0
OBC-NCL-PwD rank list4.043.0
SC-PwD rank list 4.043.0
ST-PwD rank list4.043.0
Preparatory course rank lists2.022.0
JEE Advanced Kya Hai |JEE advanced Cutoff 2023

जेईई एडवांस परीक्षा पास करने के बाद कौन से कॉलेज में एडमिशन मिलता है

JEE (Advanced) पास करने के बाद आपको भारत के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों (IITs, IISc बैंगलोर, IIPE, IIST, RGIPT, IISER) में मेरिट के आधार पर एडमिशन मिलता है।

जिस उम्मीदवार की मेरिट जितनी अच्छी होती है उसको उतना ही अच्छा कॉलेज मिलता है। जैसे-

  • IITs : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institutes of Technology), पूरे भारत में IITs की कुल संख्या 23 है। ये सभी संस्थान भारत सरकार द्वारा संचालित किए जाते है
  • IISER : भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (Indian Institutes of Science Education and Research), पूरे भारत में IISER की कुल संख्या 07 है। ये सभी संस्थान भारत सरकार द्वारा संचालित किए जाते हैं।
  • IISc बैंगलोर : भारतीय विज्ञान संस्थान (Indian Institute of Science), यह संस्थान बंगलुरु में स्थित है।
  • IIPE : भारतीय पेट्रोलियम एवं ऊर्जा संस्थान (Indian Institute of Petroleum and Energy)
  • IIST : भारतीय अन्तरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान  (Indian Institute of Space Science and Technology), यह भारत एवं एशिया का पहला अंतरिक्ष विश्वविद्लय है और यह तिरूवन्तपुरम (केरल) में स्थित है।
  • RGIPT : राजीव गाँधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (Rajiv Gandhi Institute of Petroleum Technology)

जेईई एडवांस का सिलेबस क्या होता है 

Syllabus of JEE Advanced: JEE Advanced Entrance Exam में 11th और 12th कक्षा का सिलेबस आता है। इस परीक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषय के प्रश्न पूंछे जाते हैं।

आप Official Website पर जाकर JEE Advanced के कंपलीट सिलेबस को चैक कर सकते हैं और उसके अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं।

आपकी सुविधा के लिए उक्त तीनों विषयों के कुछ महत्वपूर्ण चैप्टर नीचे दिए गये हैं।

भौतिक विज्ञान

  • ऊष्मागतिकी
  • गतिकी
  • भौतिकी और माप
  • कार्य ऊर्जा और शक्ति
  • ठोस और द्रव के गुण
  • विधुत उपकरण
  • विधुत धारा
  • घूर्णन गति
  • गुरुत्वाकर्षण
  • गति के नियम
  • गैसों की गति के सिद्धांत
  • दोलन और तरंगे
  • विद्युत चुंबकीय प्रेरणा और प्रत्यावर्ती धाराएं
  • ऑप्टिक्स
  • धारा के चुंबकीय प्रभाव और चुंबकत्व
  • विद्युत चुंबकीय तरंगे
  • संचार व्यवस्था
  • अणु और नाभिक
  • स्थिर विधुत
  • पदार्थ की दोहोरी प्रकृति और विकरण

रसायन विज्ञान

  • केमिकल कंपाउंड
  • Perioditic प्रॉपर्टीज
  • सरफेस केमिस्ट्री (Surface chemistry)
  • रेडॉक्स रिएक्शन (Redox reaction)
  • केमिकल बॉन्डिंग कोआर्डिनेशन
  • थर्मोडायनेमिक्स (thermodynamic)

गणित

  • समुच्चय
  • त्रिविमीय ज्यामिति
  • आव्यूह और सारणिक
  • गणितीय उपपत्तियां
  • सीमा
  • सम्मिश्र संख्याएं
  • गणितीय तर्क
  • अवकल समीकरण
  • समाकलन
  • संबंध एवं फलन
  • द्विघातीय समीकरण
  • क्रम परिवर्तन और संयोजन
  • सदिश बीजगणितीय
  • द्विपद प्रमेय और इसके सरल अनुप्रयोग
  • त्रिकोणमिति
  • सातत्य एवं अवकलनीयता
  • क्रम और श्रंखला
  • सांख्यिकी और संभाव्यता
  • निर्देशांक ज्यामिति

जेईई एडवांस की तैयारी कैसे करें

JEE Advanced Ki Taiyari Kaise Kare:  आप निम्नलिखित तरीकों से जेईई एडवांस तैयारी करने के अपना सकते हैं:

  • पूरे सिलेबस को अच्छी तरह पढ़े और समझें उसी के बाद अपनी तैयारी करें।
  • हर सब्जेक्ट के लिए टाइम टेबल बनाएं और उसी के हिसाब से तैयारी करें।
  • आपको आपनी तैयारी 11th से ही जेईई शुरू कर देनी चाहिए।
  • जेईई एडवांस की तैयारी करने के लिए आपको 11th और 12th की एनसीईआरटी बुक अच्छे से पढ़नी चाहिए।
  • आप पार्टिकुलर विषय की किताब खरीद कर उनसे भी तैयारी करें।
  • आप ऑनलाइन या ऑफलाइन कोचिंग भी कर सकते हैं।
  • तैयारी के साथ-साथ रिवीजन भी करते रहें।
  • Old पेपर का अवलोकन कर उनको सॉल्व करें।

FAQs

JEE (Advanced) परीक्षा कितनी बार दे सकते हैं?

आप JEE (Advanced) की परीक्षा कुल 2 बार दे सकते हैं। यह परीक्षा साल में एक बार होती है।

Conclusion

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में, अपने जाना की JEE Advanced Kya Hai , इसके लिए जरूरी योग्यता क्या है, परीक्षा पैटर्न कैसा है, सिलेबस क्या है और इसकी तैयारी कैसे कर सकते हैं?

यदि आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई है तो आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। यदि आपके मन में किसी तरह का कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट कर सकते हैं। हम आपके सवाल का जवाब देंगे।

JEE Advanced Kya Hota Hai: इस लेख को पढ़ने और हमारे ब्लॉग www.HelperMind.com पर Visit करने के लिए आपका दिल से धन्यवाद!

इन्हें भी पढ़ें:

D Pharma  क्या है, कैसे करें, योग्यता, सैलरी, सिलेबस से जुड़ी पूरी जानकारी

पीएचडी में कितने विषय होते हैं? | PhD Me Kitne Subject Hote Hai

क्या आप 2024 में B.Ed के बाद पीएचडी कर सकते हैं

[2024 में] PhD Karne Ke Fayde | पीएचडी करने के फायदे

Sharing Is Caring:

हैलो दोस्तों, HelperMind.Com एक हिंदी ब्लॉग है, यहां आपको सेल्फ-हेल्प बुक समरी, एजुकेशनल, Iformational और मोटिवेशनल आर्टिकल पढ़ने को मिलेंगे। वैसे तो यह ब्लॉग खासतौर से Students के लिए बनाया गया है। लेकिन इसमें दी गयी जानकारियां हर इंसान के लिए उपयोगी साबित होंगी। धन्यवाद!

Leave a Comment