JEE Main Exam Kya Hota Hai | योग्यता, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, तैयारी कैसे करें पूरी जानकारी

5/5 - (1 vote)

दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि JEE क्या है? इसी के साथ-साथ आप यह भी जानेंगे कि जेईई मेन एग्जाम क्या होता है? JEE Main Exam लिए क्या योग्यता होनी चाहिए? JEE Main Exam का परीक्षा पैटर्न कैसा होता है? JEE Main Exam की तैयारी कैसे करनी चाहिए आदि।

अगर आप इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो JEE Main Exam के बारे में जानना आपके लिए बेबद जरूरी है।

Table of Contents

JEE Kya Hai (जेईई क्या है)

सबसे पहले आपको बताते हैं कि JEE क्या होता है। 

JEE का फुल फॉर्म Joint Entrance Examination (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) होता है। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए सिलेक्ट किया जाता है। यह नेशनल लेवल की प्रवेश परीक्षा होती है।

यह प्रवेश परीक्षा दो प्रकार की होती है:

  1. Joint Entrance Examination- Main यानी JEE Main
  2. Joint Entrance Examination- Advance यानी JEE Advance

हालांकि इस आर्टिकल में हम आपको केवल JEE (Main) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने वाले हैं। लेकिन आपको बता दें कि जो विद्यार्थी जेईई मेंस की परीक्षा देते हैं उन्हीं में से टॉप 2.5 लाख विद्यार्थी JEE (Advance) की परीक्षा देते हैं।

JEE Main Exam Kya Hota Hai और इससे क्या बनते हैं

जो विद्यार्थी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते है, उनके लिए JEE Main सबसे अच्छा रास्ता है। JEE Mains Entrance Exam के जरिए आप एक अच्छे Engineering College में पढ़ाई कर सकते है।

JEE Main एक नेशनल लेवल की Entrance Exam है। JEE Main परीक्षा को अच्छे अंको से पास करने के बाद यदि आपका नम्बर मेरिट में आ जाता है तो आपको भारत के प्रतिष्ठित संस्थानों (जैसे NITsIIITsGFTIs) से इंजीनियरिंग करने का मौका मिलता है।

इसे भी पढ़ें: M Pharma Course  क्या है, कैसे करें, योग्यता, सैलरी की पूरी जानकारी

जेईई मेन परीक्षा कौन आयोजित करता है (Who Conduct JEE Main Exam)

JEE Mains एंट्रेंस एग्जाम हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित कराया जाता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2018 तक जेईई मेंस एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन Central Board of Secondary Education (CBSE) द्वारा कराया गया था लेकिन वर्ष 2019 से JEE Main एंट्रेंस एग्जाम National Testing Agency (NTA) द्वारा आयोजित कराया जा रहा है।

जेईई मेन का एग्जाम कब होता है (JEE Main Exam Date)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा साल में 2 बार JEE (Mains) परीक्षा आयोजित कराई जाती है। जेईई मेन के प्रथम सत्र की परीक्षा जनवरी या फरवरी महीने में जबकि द्वितीय सत्र की परीक्षा अप्रैल महीने में आयोजित कराई जाती है।

जो विद्यार्थी इंजीनियरिंग करना चाहते हैं वे हर साल आयोजित होने वाली JEE Main के दोनों सत्रों की परीक्षाएं दे सकते हैं। जेईई मेन के दोनों सत्रों में से जिस सत्र की परीक्षा में आपके सर्वाधिक अंक होंगे उनको काउंट किया जाता है और उन्हीं अंकों के आधार पर मेरिट लगती है।

JEE (Main) परीक्षा पास करने वाले टॉप 2.5 लाख उम्मीदवारों को ही JEE (Advance) परीक्षा देने का मौका मिलता है।

हर साल कितने विद्यार्थी जेईई मेन की परीक्षा देते हैं

प्रत्येक वर्ष लाखों विद्यार्थी JEE Main की परीक्षा देते हैं। आपको बता दें कि वर्ष 2023 में भारत के लगभग 11.13 लाख विद्यार्थियों ने JEE Main की परीक्षा में प्रतिभा किया था और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

जेईई मेन के लिए योग्यता (Eligibility Criteria for JEE Main)

वर्ष 2023 में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन एग्जाम देने वाली उम्मीदवारों के लिए निम्नलिखित योग्यताएं निर्धारित की गई थीं। यदि आने वाले वर्षों में इन योग्यताओं में कोई आंशिक संशोधन होता है तो इस आर्टिकल को अपडेट कर दिया जाएगा।

  • इस परीक्षा को ऐसे विद्यार्थी दे सकते हैं जो 12वीं कक्षा या उसके समकक्ष कक्षा में हैं या पास कर चुके हैं।
  • 12th या समकक्ष कक्षा Physics, Chemistry, Maths के साथ उत्तीर्ण की गई हो।
  • यदि आप NITs, IIITs और CFTIs जैसे संस्थानों में एडमिशन लेना चाहते हैं तो 12वीं कक्षा में आपके 75% अंक होने चाहिए यदि आप एससी/एसटी कैटेगरी से हैं तो आपके 12वीं कक्षा में 65% अंक होने चाहिए।

जेईई मेन की परीक्षा कितनी बार दे सकते हैं (Numbers of Attempts)

विद्यार्थियों को जेईई मेन की परीक्षा देने के लिए कुल-6 Attempts मिलते हैं।

  • 12th के साथ (2 बार)
  • 12th के 1 साल बाद तक (2 बार)
  • 12th की 2 साल बाद तक (2 बार)

कहने का मतलब है ये कि आप 3 साल में कुल 6 बार JEE (Main) का एंट्रेंस एग्जाम दे सकते हैं। आप इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि

यदि आप वर्ष 2024 में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं तो आप वर्ष 2024, 2025 और 2026 में होने वाले JEE (Main) एंट्रेंस एग्जाम दोनों सत्रों की परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: B Pharmaक्या है, कैसे करें, योग्यता, सिलेबस, सैलरी से जुड़ी पूरी जानकारी

जेईई मेन की परीक्षा देने का तरीका क्या है (Mode of Examination)

JEE (Main) की परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड (CBT) होती है। यानी उम्मीदवारों को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर जाकर Online Exam देना पड़ता है।

JEE (Main) का पेपर किस भाषा में दे सकते हैं

भारत में अनेक भाषाएं बोली जाती हैं। इसीलिए विद्यार्थियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली JEE (Main) की परीक्षा को 13 भाषाओं में देने की सुविधा दी गई है।

विद्यार्थी इन 13 भाषाओं में से किसी भी भाषा को चुनकर इस परीक्षा को दे सकते हैं। ये 13 भाषाएं निम्नलिखित है:

  1. अंग्रेजी
  2. हिंदी
  3. असमिया
  4. बंगाली
  5. गुजराती
  6. कन्नड़
  7. मराठी
  8. मलयालम
  9. उड़िया
  10. पंजाबी
  11. तमिल
  12. तेलुगु
  13. उर्दू

जेईई मेन का पेपर पैटर्न कैसा होता है (JEE Main Exam Pattern)

B.E./ B.Tech करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक पेपर होता है जिसका विवरण निम्न प्रकार है-

  • JEE (Main) एंट्रेंस एग्जाम में एक पेपर होता है। जिसमें कुल 90 Questions होते हैं।
  • यह पेपर कुल 300 नंबर का होता है।
  • इस पेपर में तीन विषयों (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ) के प्रश्न पूछे जाते हैं
  • भौतिक विज्ञान से कुल 30 (20+10) प्रश्न होते हैं। इन 30 प्रश्नों में से 20 प्रश्न MCQ Type (सभी करने होते हैं) होते हैं और 10 प्रश्न Numerical Answer Type (केवल 5 करने होते हैं) होते हैं।
  • रसायन विज्ञान से कुल 30 (20+10) प्रश्न होते हैं। इन 30 प्रश्नों में से 20 प्रश्न MCQ Type (सभी करने होते हैं) होते हैं और 10 प्रश्न Numerical Answer Type (केवल 5 करने होते हैं) होते हैं।
  • गणित से कुल 30 (20+10) प्रश्न होते हैं। इन 30 प्रश्नों में से 20 प्रश्न MCQ Type (सभी करने होते हैं) होते हैं और 10 प्रश्न Numerical Answer Type (केवल 5 करने होते हैं) होते हैं।
  • इस पेपर को करने के लिए 3 घंटे का समय मिलता है।
  • 1 प्रश्न 4 Marks का होता है
  • Question का गलत उत्तर देने पर 1 प्रश्न लिए 1 अंक काटा जाता है। यानी नेगेटिव मार्किंग होती है।

JEE Main Cutoff

वर्ष 2023 में आयोजित होने वाली JEE Main की कट ऑफ इस प्रकार है:

CategoryJEE Main 2023 Cutoff
Common Rank List90.7788642
Gen-EWS75.6229025
OBC-NCL73.6114227
SC51.9776027
ST37.2348772
PwD0.0013527

JEE Main परीक्षा पास करने के बाद किस कॉलेज में एडमिशन मिलता है

JEE (Main) एग्जाम को क्लियर करने के बाद आपको भारत के निम्नलिखित संस्थानों में मेरिट के आधार पर एडमिशन मिलता है। जिस उम्मीदवार की मेरिट जितनी अच्छी होती है उसको उतना ही अच्छा कॉलेज मिल सकता है।

  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (National Institute of Technology) में, पूरे भारत में NITs की कुल संख्या 31 है।
  • भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institutes of Information Technology) में, पूरे भारत में IIITs की कुल संख्या 26 है।
  • Government Funded Technical Institutes (GFTI) भारत में लगभग कुल 20 (GFTIs) हैं।
  • राजकीय गवर्नमेंट कॉलेजों में
  • प्राइवेट कॉलेज में

नोट– JEE Mains के एग्जाम को क्लियर करने के बाद आपका एडमिशन IITs में नहीं हो सकता, उसके लिए आपको JEE Advance का एग्जाम क्लियर करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: PhD Course क्या है, कैसे करें, योग्यता, सैलरी से जुडी सम्पूर्ण जानकारी

जेईई मेंस का सिलेबस क्या होता है (Syllabus of JEE Main)

JEE Mains Entrance Exam में 11th और 12th कक्षा का सिलेबस आता है। हमने आपके लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के कुछ महत्वपूर्ण चेप्टर दिए हैं जिनकी तैयारी करके आप JEE Mains एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

आप Official Website पर जाकर भी कंपलीट सिलेबस को चेक कर सकते हैं और उसके अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं।

भौतिक विज्ञान

  • भौतिकी और माप
  • ऊष्मागतिकी
  • गतिकी
  • घूर्णन गति
  • कार्य ऊर्जा और शक्ति
  • गुरुत्वाकर्षण
  • गति के नियम
  • ठोस और द्रव के गुण
  • विधुत उपकरण
  • गैसों की गति के सिद्धांत
  • विधुत धारा
  • दोलन और तरंगे
  • संचार व्यवस्था
  • विद्युत चुंबकीय प्रेरणा और प्रत्यावर्ती धाराएं
  • ऑप्टिक्स
  • धारा के चुंबकीय प्रभाव और चुंबकत्व
  • विद्युत चुंबकीय तरंगे
  • स्थिर विधुत
  • अणु और नाभिक
  • पदार्थ की दोहोरी प्रकृति और विकरण

रसायन विज्ञान

  • सरफेस केमिस्ट्री (Surface chemistry)
  • केमिकल कंपाउंड
  • Perioditic प्रॉपर्टीज
  • रेडॉक्स रिएक्शन (Redox reaction)
  • थर्मोडायनेमिक्स (thermodynamic)
  • केमिकल बॉन्डिंग कोआर्डिनेशन

गणित

  • आव्यूह और सारणिक
  • समुच्चय
  • त्रिविमीय ज्यामिति
  • गणितीय उपपत्तियां
  • गणितीय तर्क
  • सीमा
  • सम्मिश्र संख्याएं
  • सातत्य एवं अवकलनीयता
  • समाकलन
  • अवकल समीकरण
  • क्रम परिवर्तन और संयोजन
  • द्विपद प्रमेय और इसके सरल अनुप्रयोग
  • क्रम और श्रंखला
  • संबंध एवं फलन
  • सांख्यिकी और संभाव्यता
  • त्रिकोणमिति
  • द्विघातीय समीकरण
  • निर्देशांक ज्यामिति
  • सदिश बीजगणितीय

जेईई मेंस की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for JEE Main)

जेईई मेंस तैयारी करने के लिए आप निम्नलिखित तरीके अपना सकते हैं:

  • सिलेबस को ध्यान से पढ़कर और समझ कर उसके अनुसार तैयारी करनी चाहिए।
  • प्रत्येक सब्जेक्ट के लिए टाइम टेबल बनाकर तैयारी करनी चाहिए।
  • आपको कम से कम 11th से ही जेईई मेंस एग्जाम की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
  • जेईई मेंस की तैयारी करने के लिए आपको 12th और इंटर की एनसीईआरटी बुक अच्छे से पढ़नी चाहिए।
  • मार्केट से पार्टिकुलर सब्जेक्ट की बुक खरीद कर उनसे भी तैयारी करनी चाहिए।
  • आप ऑनलाइन या ऑफलाइन कोचिंग कर सकते हैं।
  • आपको बार-बार रिवीजन करना चाहिए।
  • पूर्व में आयोजित परीक्षाओं के पेपर का अवलोकन कर उनको सॉल्व करना चाहिए।

FAQs

JEE का फुल फॉर्म क्या है?

JEE का फुल फॉर्म Joint Entrance Examination (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) है।

JEE (Main) परीक्षा कितनी बार दे सकते हैं?

आप JEE (Main) की परीक्षा कुल 6 बार दे सकते हैं।

Conclusion

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में, अपने जाना की JEE Main Exam Kya Hota Hai, इसके लिए जरूरी योग्यता, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और इसकी तैयारी कैसे करते हैं, यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। ताकि आप जैसे और भी स्टूडेंट्स को यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके।

यदि आपके मन में किसी तरह का कोई सवाल या सुझाव है तो हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम हम आपके सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

JEE Main Exam Kya Hota Hai: इस लेख को पढ़ने और हमारे ब्लॉग www.HelperMind.com पर Visit करने के लिए आपका दिल से धन्यवाद!

इन्हें भी पढ़ें:

D Pharma  क्या है, कैसे करें, योग्यता, सैलरी, सिलेबस से जुड़ी पूरी जानकारी

पीएचडी में कितने विषय होते हैं? | PhD Me Kitne Subject Hote Hai

क्या आप 2024 में B.Ed के बाद पीएचडी कर सकते हैं

What is Percentile in Hindi | परसेंटाइल का मतलब क्या है, कैसे निकालते हैं?

JEE Advanced Exam क्या है? तैयारी, योग्यता, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस की पूरी जानकारी

Sharing Is Caring:

हैलो दोस्तों, HelperMind.Com एक हिंदी ब्लॉग है, यहां आपको सेल्फ-हेल्प बुक समरी, एजुकेशनल, Iformational और मोटिवेशनल आर्टिकल पढ़ने को मिलेंगे। वैसे तो यह ब्लॉग खासतौर से Students के लिए बनाया गया है। लेकिन इसमें दी गयी जानकारियां हर इंसान के लिए उपयोगी साबित होंगी। धन्यवाद!

Leave a Comment