Jeet Aapki Book Summary in Hindi | सफलता पाने के 10 बेहतरीन तरीके

5/5 - (1 vote)

दुनिया का हर इंसान Successful बनना चाहता है, जिसके लिए वह हर संभव प्रयास करता है, लेकिन सच्चाई तो ये है कि बहुत कम लोग ही, अपनी जिंदगी में कामयाब हो पाते हैं।

यदि आप भी अपनी लाइफ में Successful होना चाहते हैं तो आपको सफल लोगों  की Success का रहस्य जानना होगा और मुझे पक्का विश्वास कि Jeet Aapki Book Summary in Hindi को पढ़ने के बाद आप सफलता के सभी रहस्यों को अच्छी तरह जान जायेंगे।

दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं, Jeet Aapki, Book के बारे में, जो Shiv Khera द्वारा लिखी गई You Can Win का हिंदी अनुवाद है। Jeet Aapki Book Summary in Hindi में,कामयाबी के उन सभी रहस्यों को बताया गया  है, जो आपके Successful बनने के लिए जरुरी हैं।

You Can Win Book Summary in Hindi- संक्षिप्त विवरण

लेखक/Authorशिव खेड़ा/Shiv Khera
प्रकाशक/PublisherBloomsbury Publishing House
मूल भाषा/Original LanguageEnglish
मूल शीर्षक/Original TitleYou Can Win
हिंदी अनुवाद शीर्षक/Hindi Translate Languageजीत आपकी/Jeet Aapki
श्रेणी/GenreSelf-Help
प्रथम प्रकाशित वर्ष/First Publised Year1998
ISBN978-93-82951-84-1
कंट्री ऑफ़ ओरिजिनभारत/India
हिंदी में खरीदने के लिएयहाँ क्लिक करें
अंग्रेज़ी में खरीदने के लिएयहाँ क्लिक करें
Blog Post TitleJeet Aapki Book Summary in Hindi
You Can Win in Hindi

आइये अब Jeet Aapki Book Summary in Hindi की शुरुआत करने से पहले, इस किताब के लेखक और इस बुक की के बारे में थोड़ा सा जान लेते हैं।

बुक और लेखक के बारे में

जीत आपकी (You Can Win) बुक के लेखक Shiv Khera जी हैं। जो एक प्रसिद्ध भारतीय लेखक हैं। इनको दुनिया में लेखक होने के साथ-साथ, एक अच्छे Educator, Business Consultant, Motivational Speaker, और Successful Entrepreneur के रूप में भी जाना जाता है।

Jeet Aapki Book Summary in hindi
Jeet Aapki Book Summary in hindi

ये Qualified Learning Systems Inc. USA के संस्थापक हैं। ये अब तक 17 से भी ज्यादा किताबें लिख चुके हैं। इनको रोटरी इंटरनेशनल और लायंस इंटरनेशनल से सम्मानित किया गया

शिव खेड़ा जी  लोगों को उनकी वास्तविक क्षमता का एहसास कराने के लिए Motivate करते हैं। वे अपने असरदार संदेशों को पूरी दुनिया में फैला चुके हैं।

उनकी 30 सालों की रिसर्च और Experience, लोगों को खुद पर विश्वास करना और खुशहाली के मार्ग पर चलना सिखाता है।

You Can Win  इंटरनेशनल बेस्टसेलर किताबों की सूचि में शामिल रह चुकी है। You Can Win का हिंदी के अलावा अब तक 20 से ज्यादा भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है और इस बुक की अब 38 लाख से भी ज्यादा कॉपियां बिक चुकी हैं।

ये बुक आपको क्यों पढ़नी चाहिए?

चलिये अब समझते हैं कि, आखिर आपको ये बुक क्यों पढ़नी चाहिए? दुनिया का हर इंसान कामयाब होना चाहता है और हम ये मानकर चलते हैं कि आप भी कामयाब होना चाहते हैं।

ये Book आपको उसी कामयाबी की ओर ले जाने वाली एक सीढ़ी है, जो आपको Step-by-Step कामयाबी के शिखर तक ले जा सकती है। इसीलिए हम इस बुक की समरी आपके लिए लेकर आये हैं।

चलिये अब Synopsis of Jeet Aapki के मुख्य भाग की शुरुआत करते हैं…

इसे भी पढ़े:- The Power Book Summary | दुनिया की सबसे ताकतवर शक्ति का रहस्य


Jeet Aapki Book Summary in hindi

चलिये अब Synopsis of Jeet Aapki के मुख्य भाग की शुरुआत करते हैं…

सकारात्मक नजरिए का महत्व

Importance of Positive Attitude: दोस्तों, क्या अपने कभी सोचा है? दुनिया में कुछ लोग, दूसरे लोगों के मुकाबले, ज्यादा Successful क्यों होते है?

वे केवल इसलिए Successful होते हैं, क्योंकि वे दूसरे लोगों के मुकाबले अधिक प्रभावशाली ढंग से सोचते हैं और काम करते हैं।

Harvard University के प्रोफेसर विलियम जेम्स का कहना है कि, हमारी आज की Generation की सबसे बड़ी खोज ये है, कि इंसान अपना Attitude बदल कर, अपनी जिंदगी को ओर बेहतर बना सकता है।

आपको हावर्ड विश्वविद्यालय द्वारा की गई एक Study के आंकड़ों को जानकर हैरानी होगी, जिसके अनुसार 85% मौकों पर, किसी इंसान के सफल होने की वजह, उसका नजरिया (Attitude) होता है।

चलिये अब मैं इस बुक के पहले अध्याय में दी गई, एक छोटी सी कहानी, आपके साथ साझा करता हूं– 

एक आदमी मेले में गुब्बारे बेचकर अपना जीवन यापन करता था। उसके पास सभी रंगों के गुब्बारे थे। जब उसकी बिक्री कम होने लगती थी, तो वह हीलियम गैस से भरा एक गुब्बारा ऊपर आसमान में उड़ा देता था।

बच्चे उस उड़ते गुब्बारे को देखकर, गुब्बारा पाने के लिए उतावले होने लगते थे। और वे बच्चे उस आदमी के पास गुब्बारा खरीदने के लिए पहुंच जाते थे।

इस तरह उसके गुब्बारे फिर से बिकने लगते थे। उस गुब्बारे वाले आदमी के पास खड़े एक मासूम बच्चे ने उससे पूछा कि अगर आप किसी काले रंग के गुब्बारे को हवा में छोड़ेगे, तो क्या वह भी उड़ेगा। 

बच्चे के इस सवाल ने गुब्बारे वाले के मन को छू लिया और उसने जवाब दियाबेटा गुब्बारा अपने रंग की वजह से नहीं बल्कि उसके अंदर भरी चीज की वजह से उड़ता है।

हमारी असल जिंदगी में भी यही सिद्धांत काम करता है। मैं यहां एक उदाहरण देना चाहूंगा। 

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब का नाम तो अपने सुना ही होगा, वे भारत के ऐसे साइंटिस्ट थे, जिन्हें भारत के मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है।

मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम
मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

वे भारत 11 वें के राष्ट्रपति थे। कलाम साहब न तो गोरे थे, न ही लंबे थे, न ही वे देखने में ज्यादा सुंदर लगते थे। लेकिन अपने  Positive Attitude और मेहनत की वजह से ही, उन्होंने इतनी बड़ी कामयाबी हासिल की जिसकी वजह से आज भी पूरी दुनिया उनका सम्मान करती है।

इस बुक में शिव खेड़ा जी ने लिखा भी है कि-

जीतने वाले कोई अलग काम नहीं करते, बल्कि वे हर काम अलग ढंग से करते हैं।

Attitude को तय करने वाले कारक कौन-कौन से हैं?

अब हम Jeet Aapki Book summary in Hindi के इस भाग में, यह समझने की कोशिश करेंगे कि आखिर हमारा नजरिया कैसे बनता है? 

हमारे Attitude का ज्यादातर हिस्सा, हमारी जिंदगी के शुरुआती सालों में ही बन जाता है। आगे चलकर हमारा नजरिया कैसा होगा? ये मुख्य रूप 3 चीजों पर निर्भर करता है–

  • माहौल (Environment)
  • तजुर्बा (Experience)
  • शिक्षा (Education)

1. माहौल (Environment) – आपने यह कहावत तो सुनी ही होगी जैसी होगी संगत, वैसी होगी रंगत। इसका मतलब है कि हम जैसे लोगों के साथ रहते हैं, हम वैसे ही बन जाते हैं।

आपने देखा होगा कि कुछ लोगों का घर, प्यार और शांति से भरा होता है, जबकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं ,जिनके बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। यह सब उनके एटीट्यूड पर निर्भर करता है।

2. तजुर्बा (Experience) – हमारा अनुभव और हमारे साथ घटित घटनाएं, हमारी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट होते हैं। जो हमारे जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। अगर किसी इंसान से मिलकर हमें अच्छा अनुभव मिलता है, तो उसके बारे में हमारा नजरिया भी अच्छा ही होता है।

3. शिक्षा (Education) – शिक्षा का हमारे व्यक्तित्व पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है, इसलिए शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जो हमें केवल रोजी-रोटी कमाना नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका भी सिखाए। हम जैसा सीखते और सोचते हैं, हमारा एटीट्यूड वैसा ही बन जाता है।

इसे भी पढ़े:- Mindset Book Summary | अपना Mindset बदलो जिंदगी खुद बदल जायेगी

सकारात्मक नजरिया कैसे विकसित करें?

हमारे सामने मौजूद, किसी भी तथ्य से ज्यादा Important, उस तथ्य के बारे में हमारा नजरिया होता है क्योंकि आगे चलकर, हमारी सफलता या असफलता उसी पर टिकी  होती है।

आप Positive Attitude कैसे बना सकते हैं और बरकरार रख सकते हैं? इसके लिए आपको Positive Attitude बनाने वाले सिद्धांतों के बारे में जानना होगा तथा अपने अंदर सकारात्मक नजरिया कायम रखने की इच्छा पैदा करनी होगी, साथ ही इससे जुड़े सभी सिद्धांतों को अमल में लाने के लिए Disciplined तथा Dedicate होना पड़ेगा।

अगर आप भी Positive Attitude बनाने वाले सिद्धांतों के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल निश्चिंत रहिए क्योंकि अब हम आपको You Can Win Book summary in Hindi के इस भाग में Author द्वारा बताए गए ऐसे ही 8 Steps बताने वाले हैं, जो आपको Positive Attitude बनाने और उसे कायम रखने में मददगार साबित होंगे —

नजरिया बदलने के 8 कदम (8 Steps to Attitude Change)

  1. अपनी सोच बदलो और सिर्फ अच्छाई खोजो
  2. हर काम तुरंत करने की आदत डालो
  3. एहसान मानने का नजरिया बनाओ
  4. लगातार ज्ञान हासिल करने की रणनीति बनाओ
  5. अच्छे स्वाभिमान का निर्माण करो
  6. नकारात्मक प्रभाव से बचो
  7. जरूरी कामों को करने की आदत डालो
  8. अपने दिन की शुरुआत किसी अच्छे काम से करो

पहला कदम: अपनी सोच बदलो और सिर्फ अच्छाई खोजो (Change your Thinking and Find Only the Goodness)— 

हमें जिंदगी के सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए। सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान देने का यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि कमियों को नजरअंदाज कर दिया जाए।

ज्यादातर लोगों को वही मिलता है, जिसकी उन्हें तलाश होती है। इसलिए हमें अच्छी चीजों की तलाश करनी चाहिए क्योंकि कमियां ढूंढने वाले तो स्वर्ग में भी कमियां निकाल देते हैं।

दूसरा कदम: हर काम तुरंत करने की आदत डालो (Make a Habit of Doing Everything Immediately)

किसी काम को करने से भी ज्यादा थकान, उस काम को न करने के लिए, की जाने वाली टालमटोल की वजह से होती है। हम अपनी जिंदगी में, कभी ना कभी टालमटोल जरूर करते हैं। जिसके लिए हमें बाद में पछताना पड़ता है, क्योंकि इसी टालमटोल की वजह से हमारा नजरिया नकारात्मक बन जाता है।

अगर आप पॉजिटिव एटीट्यूड बनाना और कायम रखना चाहते हैं, तो आज में जीने और हर काम को तुरंत करने की आदत डाल लीजिए।

जो काम आप आज कर सकते हैं, उसे कभी भी कल पर ना टालें। ताकि आपको बाद में ये न कहना पड़े कि ऐसा हो सकता था। मुझे ऐसा करना चाहिए था। मैं यह कर सकता था। काश! मैंने ऐसा किया होता।

तीसरा कदम: एहसान मानने का नजरिया बनाओ (Develop an Attitude of Gratitude)

हम शिकायतें करने के इतने आदी हो चुके हैं कि, हमारी नजर उन चीजों की तरफ नहीं जाती, जो हमारे पास मौजूद हैं। हमारे पास ऐसी बहुत सारी चीजें मौजूद हैं, जो दूसरे लोगों के पास नहीं है।

इसलिए हमारे पास, जो चीजें मौजूद हैं, उनके लिए हमें हमेशा शुक्रगुजार होना चाहिए। हमें अपनी दिक्कतों के बारे में नहीं बल्कि अपनी नियामतों (Blessings) के बारे में ही सोचना चाहिए।

चौथा कदम: लगातार ज्ञान हासिल करने की रणनीति बनाओ (Get into a Continuous Education Programme)

शिक्षा से हमें ज्ञान प्राप्त होता है और ज्ञान से अच्छे अवसर इसलिए अच्छी शिक्षा प्राप्त करना हमारे सबसे जरूरी है। शिक्षा का मतलब स्कूल या कॉलेज से अच्छे ग्रेड या डिग्री हासिल करना नहीं होता बल्कि शिक्षा का विस्तार अनंत तक है।

बौद्धिक शिक्षा (Intellectual Education) हमारे Mind पर असर डालती है जबकि नैतिक शिक्षा हमारे मन को प्रभावित करती है। ऐसी शिक्षा आपके लिए खतरनाक है, जो आपके मन को प्रभावित ना कर सके।

हम मन को प्रभावित करने वाली शिक्षा को Successful लोगों की किताबें पढ़कर और उनके सेमिनारों को अटैंड करके प्राप्त कर सकते हैं।

आज कल तो इंटरनेट की मदद से, बहुत कुछ Free में सीखने को मिल जाता है। हमेशा कुछ न कुछ नया और सही, सीखते रहने की आदत ही आपको एक दिन सफलता के नए मुकाम तक पंहुचा सकती है।

पांचवा कदम: अच्छे स्वाभिमान का निर्माण करो ( Build a Positive Self-esteem)

स्वाभिमान खुद अपने बारे में महसूस करने का नजरिया है। अगर आप अच्छे स्वाभिमान का निर्माण करना चाहते हैं, तो इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप लोगों की इस तरह से मदद करें कि जिसका बदला वो न तो पैसे से, न ही कुछ और देकर चुका सकें।

छठा कदम: नकारात्मक प्रभाव से बचो (Stay Away from Negative Influences)

ज्यादातर लोग मन में कुछ करने की इच्छा लिए हुए ही कब्र में चले जाते हैं। ऐसा अक्सर नकारात्मक प्रभाव की वजह से होता है। अगर आप कामयाब लोगों की संगत में रहेंगे, तो यह तय है कि एक दिन आप भी कामयाब हो जाओगे

और अगर आप किसी चिंतक की संगत में रहेंगे, तो आप भी चिंतक बन जाओगे। आपको हर उस चीज से दूर रहना चाहिए जो आपके ऊपर नकारात्मक प्रभाव छोड़ें।

सातवां कदम: जरूरी कामों को करने की आदत डालो (Learn to Like the Things that Need to be Done)

आपकी पसंद या नापसंद कोई मायने नहीं रखती क्योंकि कुछ काम ऐसे होते हैं, जो हमें करने ही पड़ते हैं। जिस तरह एक मां अपने बच्चे की देखभाल हर हाल में करती हैं, चाहे उसे इस काम को करने में कितनी भी तकलीफ क्यों न हो।

इसलिए जो काम जरूरी है उसे शुरू करें, फिर जो मुमकिन है उसे करें, ऐसा करने से आपके लिए नामुमकिन काम भी मुमकिन हो जाएगा।

आठवां कदम: अपने दिन की शुरुआत किसी अच्छे काम से करो (Start your Day with Something Positive)

आपको अपने दिन की शुरुआत पॉजिटिव चीजों से करनी चाहिए। इसके लिए आप कोई भी अच्छी किताब पढ़ सकते हैं, यह कोई भी अच्छी ऑडियो सुन सकते हैं।

Author ने इस किताब में, छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से, बहुत ही अच्छे ढंग से इन आठों तरीकों के बारे में समझाया है।

अगर आप Jeet Aapki Book Summary in Hindi के इस आर्टिकल में दिए गए, इन 8 तरीकों का पूरी ईमानदारी से पालन करेंगे, तो आपको विजेता बनने से, दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।

इसे भी पढ़े:- IKIGAI Book Summary | खुशहाल और लम्बी जिंदगी जीने का जापानी रहस्य

आशावादी (Optimist) कैसे बने?

Author इस बुक में कहते हैं कि Positive Attitude विकसित करने के लिए, आप आशावादी बनिए। क्या आप जानते हैं कि कोई इंसान, किस तरह आशावादी बन सकता है? अगर नहीं, तो कोई दिक्कत नहीं है।

अब हम आपको बताने वाले हैं कि आशावादी  कैसे बने? आशावादी बनने के लिए, आपको नीचे दी गई बातों का पालन करना होगा।

1-अपने आपको बेहतर बनाने के लिए, इतना Time दीजिए कि, दूसरों की आलोचना करने के लिए, आपके पास Time ही ना बचे।

2-आप इतने मजबूत बनिए कि आपके मन की शांति को कोई भंग ना कर सके।

3-आप जिन लोगों से मिलते हैं, उनसे उनकी सेहत, खुशी और समृद्धि के बारे में बातें करें।

4-आप अपने सभी दोस्तों को एहसास कराओ कि आप उनकी खूबियों और मजबूतियों की कदर करते हैं।

5-आप केवल अच्छे से अच्छी बातें सोचो।

6-आप केवल अच्छे से अच्छे रिजल्ट के लिए काम करो।

7-आप केवल अच्छे से अच्छे रिजल्ट की उम्मीद करो।

8-आप पुरानी गलतियों को भूल जाओ और उन्हीं पुरानी गलतियों से सीख लेकर, आने वाले दिनों में ज्यादा बड़ी कामयाबी हासिल करने के लिए आगे बढ़ो।

9-आप हमेशा हर इंसान का मुस्कुरा कर स्वागत करो।

जीत हासिल करने के तरीके

सफलता प्राप्त करने के तरीके जानने से पहले, यह जानना बहुत जरूरी है, कि आखिर सफलता क्या है? अगर एक ही लाइन में कहें तो, किसी मूल्यवान लक्ष्य की लगातार प्राप्ति का नाम ही सफलता है।

सफलता एक निजी अहसास (Personal Feeling) है, जिसे इंसान खुद महसूस करता है। दुनिया के हर इंसान के लिए सफलता के अलग-अलग मायने होते हैं। जैसे—

  • Student के लिए, किसी Exam में पास होना सफलता है।
  • किसी खिलाड़ी के लिए, खेल में जीत हासिल करना सफलता है।
  • माता-पिता के लिए, अपने बच्चों को कामयाब होते हुए देखना सफलता है।
  • किसान के लिए, अपनी फसल को हरा-भरा होते हुए देखना सफलता है।
  • किसी के लिए सफलता का मतलब पैसा कमाना होता है, तो किसी के लिए इज्जत कमाना, किसी के लिए सेहत, तो किसी के लिए पारिवारिक खुशी।

सफलता और प्रसन्नता का चोली-दामन का साथ होता है।

आप जो चाहते हैं, अगर आप उसे हासिल कर लेते हैं, तो यह आपकी सफलता है, और आप जो अपनी जिंदगी में पाते हैं, अगर आप उसे चाहते भी हैं, तो यह आपकी प्रसन्नता है।

बड़ी सफलताएं प्राप्त करने वाले लोग, अपना समय व्यर्थ और विनाशकारी विचारों में उलझ कर नष्ट नहीं करते । वे रचनात्मक ढंग से सोचते हैं, और उन्हें मालूम होता है, कि उनके सोचने का तरीका ही उनको कामयाबी दिलाएगा।

दोस्तों आपको अपना ध्यान सिर्फ उन चीजों पर लगाना चाहिए, जिन्हें आप चाहते हैं। Success इत्तिफक से नहीं मिलती, बल्कि इसको चुना जाता है।

Success आपके Attitude का परिणाम है, और आप अपना Attitude खुद बनाते हैं। Positive Attitude कैसे बनाया जाता है, ये आप इस आर्टिकल में पहले ही पढ़ चुके हैं।

ऐसा क्यों होता है कि कोई इंसान सफलता के मार्ग में आने वाली बाधाओं को पार करता हुआ, अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है, जबकि दूसरे लोग जिंदगीभर संघर्ष ही करते रह जाते हैं, और उनके हाथ कुछ नहीं लगता।

अगर आप इस सवाल का जवाब पाने में कामयाब हो गए, तो आपकी जिंदगी में इंकलाब आ जाएगा। दोस्तों आप चिंता मत कीजिए, इसका जवाब आपको इसी Book Summary को पढ़कर मिल जायेगा।

Successful लोगों में, चाहे वो किसी भी फील्ड से  क्यों न हों, कुछ खासियतें Common होती हैं। अगर आपने सफल लोगों की खासियतों को पहचानकर, उन्हें अपने जीवन में उतार लिया, तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

सफलता का कोई रहस्य नहीं है। यह केवल कुछ बुनियादी उसूलों को लगातार अमल में लाने का नतीजा होती हैऔर सफलता के बुनियादी उसूलों के बारे में, सफल लोगों के जीवन का इतिहास जानकर, पता लगाया जा सकता है।

इसके लिए आप सफल लोगों की किताबें या बायोग्राफी पढ़ सकते हैं। आजकल तो जानने के लिए, इंटरनेट पर ही बहुत कुछ मिल जाता है, बस आपके अंदर जानने की इच्छा होनी चाहिए।

सफलता की राह में कुछ वास्तविक और काल्पनिक बाधाएं अक्सर आती हैं, जो हमें सफल होने से रोकती है। जैसे—

  • असफल होने का डर
  • आत्म सम्मान की कमी
  • अहंकार
  • कोई निश्चित लक्ष्य न होना
  • टालमटोल की आदत
  • कोई कार्ययोजना न होना
  • एकाग्रता की कमी
  • भ्रमित हो जाना
  • ट्रेनिंग की कमी
  • दृढ़ता की कमी
  • पैसे के लालच में दूर की न सोचना

इतिहास गवाह है कि बड़े-बड़े विजेताओं को भी जीत से पहले हताश कर देने वाली बाधाओं का सामना करना पड़ा है। उन्हें जीत इसलिए मिली क्योंकि वे अपनी असफलताओं से कभी मायूस नहीं हुए। जैसे—

थॉमस एडिसन, बिजली का बल्ब बनाने से पहले लगभग 10 हजार बार असफल हुए। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार कोशिश करते रहे, क्योंकि कोशिश किए बिना जीत हासिल नहीं की जा सकती।

अगर आप सचमुच सफल होना चाहते हैं, तो आपको उन कामों को करने की आदत डालनी चाहिए, जिन्हें असफल लोग नहीं करना चाहते। तो चलिये अब बात करते हैं, सफलता प्राप्त करने के 10 बेहतरीन तरीकों के बारे में

सफलता प्राप्त करने के 10 बेहतरीन तरीके

1.इच्छा (Desire)—सफल होने की प्रेरणा किसी मकसद (Gole) को हासिल करने की Burning Desire से पैदा होती है। Think and Grow Rich बुक के लेखक नेपोलियन हिल लिखते हैं कि

आप जिन चीजों के बारे में सोच सकते हैं, या जिन चीजों पर यकीन कर सकते हैं, आप उन्हें हासिल भी कर सकते हैं। Burning Desire ही हर उपलब्धि का Starting Point होता है।

2.वचनबद्धता (Commitment)—हम सभी जिंदगी के खेल में जीतना चाहते हैं, लेकिन जीत की तैयारी की कीमत चुकाने के लिए बहुत कम लोग ही तैयार होते हैं लेकिन विजेता जीतने के लिए वचनबद्ध होते हैं।

किसी व्यक्ति के जीवन की Quality उसके बेहतर काम करने की Commitment पर निर्भर करती है, फिर चाहे उसका कार्यक्षेत्र कुछ भी क्यों न हो।

3.जिम्मेदारी (Responsibility)—अगर आप सफल होना चाहते हैं, तो आपको जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी। जिम्मेदार लोग अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं, और उनसे सीखते हैं। जिम्मेदारी जब हमारी दिली इच्छा भी बन जाती है, तो उससे संतोष और खुशी मिलती है।

4.कड़ी मेहनत (Hard Work)—दुनिया का हर इंसान जीतना तो चाहता है, लेकिन जीतने के लिए कड़ी मेहनत कुछ ही लोग करते हैं। Hard Work का कोई दूसरा विकल्प नहीं होता। हेनरी फोर्ड ने कहा था कि आप जितनी कड़ी मेहनत करेंगे, भाग्य आप पर उतना ही मेहरबान होगा।

5.चरित्र (Character)—किसी इंसान का चरित्र उसके नैतिक मूल्यों, विश्वासों और व्यक्तित्व से मिलकर बना होता है। इसकी झलक हमारे व्यवहार और कार्यों में दिखाई देती है। एक रूसी कहावत है,हथौड़ा कांच को तोड़ देता है, पर लोहे का कुछ नहीं बिगाड़ता। 

अब ये आपको देखना है कि आप कांच का बनना चाहते हैं, या इस्पात का, क्योंकि हथौड़ा तो वही है। जिस तरह इस्पात का गुण उसमें मौजूद कार्बन से तय होता है, वैसे ही मनुष्य के गुण, उसमें उपस्थित चरित्र से तय होते हैं।

6.सकारात्मक सोच (Positive Believing)—सकारात्मक जीवन जीना आसान नहीं है, पर नकारात्मक जीवन जीना कौनसा आसान है! इसलिए हमें प्रत्येक दिन सकारात्मक नजरिया अपनाने और उससे प्रेरित होने का चुनाव करना चाहिए।

हमारे सोचने का तरीका, हमारे काम करने की क्षमता पर गहरा प्रभाव डालता है। इसलिए हमें सकारात्मक तरीके से सोचना चाहिए।

7.आप जितना वेतन पाते हैं, उससे अधिक काम करें (Give More Than You Get)—आपको बहुत कम लोग ही ऐसे मिलेंगे, जो जितना वेतन पाते हैं, उससे ज्यादा काम करने की इच्छा रखते हों। कुछ लोग तो सिर्फ नौकरी को बचाने के लिए ही काम करते हैं।

अगर आप जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो थोड़ा अधिक दौड़ो। अगर आप ऐसा करेंगे, तो आपके लिए कोई कंपटीशन नहीं रह जाएगा और आप अपने आपको सबसे आगे देख पाएंगे।

8.दृढ़ता की शक्ति (The Power of Persistence)—दृढ़ता एक फैसला है। यह फैसला लेकर आदमी खुद को काम पूरा करने का वचन देता है। दृढ़ता के लिए लक्ष्य का होना बहुत जरूरी है।

जिस आदमी के पास कोई लक्ष्य नहीं होता, उसमें न तो कभी दृढ़ता आ सकती है, और न ही उसे कभी आत्मसंतुष्टि महसूस हो सकती है।

9.अपने काम में गर्व महसूस करें (Pride of Performance)—ज्यादातर लोगों ने आजकल अपने काम से, गर्व की भावना को अलग कर दिया है, क्योंकि इसके लिए कोशिश और कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। खराब ढंग से कई काम करने से अच्छा है कि अच्छे ढंग से कुछ ही काम किया जाए।

किसी काम को अच्छी तरह करने का एहसास, खुद एक इनाम है। अपने काम को लेकर गर्व अनुभव करने का मतलब अहंकारी होना नहीं है, यह तो विनम्रता भरे आनंद का इजहार है।

10.शिष्य बनने की इच्छा रखिएकोई सलाहकार ढूंढिए (Be Willing to Be a Student—Get a Mentor)—भारतीय परंपरा के अनुसार गुरु का दर्जा ईश्वर से भी बड़ा माना गया है, क्योंकि गुरु के मार्गदर्शन के बिना ईश्वर को भी प्राप्त नहीं किया जा सकता।

सलाहकार या गुरु वह इंसान होता है, जिसके बीते कल का तजुर्बा, हमारे आने वाले कल को संवार देता है।

सलाहकार या गुरु, आपको बड़ी सावधानी से चुनना चाहिए, क्योंकि एक अच्छा सलाहकार आपको सही रास्ता और दिशा दिखाएगा जबकि बुरा सलाहकार आपको हमेशा भटकाने का काम करेगा।

इसे भी पढ़े:- Think and Grow Rich Summary | सोचिये और अमीर बनिये

FAQ | Jeet Aapki Book Summary in Hindi

सफलता क्या है?

किसी मूल्यवान लक्ष्य की लगातार प्राप्ति का नाम ही सफलता है। सफलता का मतलब है–आप जो चाहते थे, अगर आप उसे हासिल कर लेते हैं तो वह सफलता है। सफलता एक निजी अहसास (Personal Feeling) है। जिसे इंसान खुद महसूस करता है।

जीत आपकी बुक किसे पढ़नी चाहिए?

यह किताब, दुनिया के हर उस इंसान को पढ़नी चाहिए, जो अपनी जिंदगी में कामयाब होना चाहता है और ये जाहिर सी बात है, कामयाब सब होना चाहते हैं और जीत आपकी बुक- कामयाबी की ओर ले जाने वाली सीढ़ी है।

जीत आपकी किताब के लेखक कौन हैं?

शिव खेड़ा जी

You Can Win पहली बार कब प्रकाशित की गई थी?

1998 में।

Conclusion

अगर आप वाकई कामयाब होना चाहते हैं तो मैं आपको एक सलाह देना चाहूँगा कि इस Book Summary को पढ़ने के बाद,आपको एक बार यह बुक जरुर पढ़नी चाहिए, क्योंकि You Can Win Book Summary in Hindi इस किताब का सिर्फ छोटा सा हिस्सा है।

दोस्तों आपको ये आर्टिकल कैसा लगा, हमें comment करके जरूर बताएं, साथ ही इस पोस्ट को अपने दोस्तों को Share भी कर दें।

आप कौन-सी किताब की समरी पढ़ना चाहते हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। यदि आपका कोई सवाल या सुझाव है तो, आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं। हम आपके हर सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Jeet Aapki Book Summary in Hindi को पढ़ने और हमारी वेबसाइट www.HelperMind.com पर आने के लिए, आपका दिल से धन्यवाद !

READ MORE…

  1. Zero to One Book Summary | बिज़नेस को सफल बनाने के 7 बेहतरीन नियम
  2. Believe in Yourself Book Summary | खुद पर विश्वास करने की ताकत जानो
  3. The Secret Book Summary | क्या आप जानते हैं, मनचाही चीज पाने का रहस्य
  4. How to Stop Worrying and Start Living Book Summary | चिंता छोड़ो सुख से जियो
  5. Deep Work Book Summary | किसी भी काम में सफलता पाने के लिए डीप वर्क करें
  6. Rich Dad Poor Dad Book Summary | अमीर कैसे बनें?
Sharing Is Caring:

हैलो दोस्तों, HelperMind.Com एक हिंदी ब्लॉग है, यहां आपको सेल्फ-हेल्प बुक समरी, एजुकेशनल, Iformational और मोटिवेशनल आर्टिकल पढ़ने को मिलेंगे। वैसे तो यह ब्लॉग खासतौर से Students के लिए बनाया गया है। लेकिन इसमें दी गयी जानकारियां हर इंसान के लिए उपयोगी साबित होंगी। धन्यवाद!

Leave a Comment