Mindset Book Summary in Hindi | कैसे आपका Mindset आपको सफल बना सकता है?

5/5 - (1 vote)

Mindset Book Summary in Hindi के माध्यम से, हम आपको Mindset बुक के बारे में बताने वाले हैं। इस किताब में बताया गया है कि किसी इंसान सफल या असफल होना उसके Mindset पर Depend करता है।

क्योंकि आपका Mindset आपकी पूरी जिंदगी को प्रभावित करता है। इस बात से आप समझ सकते हैं कि Mindset Book Summary in Hindi को पढ़ना आपके लिए कितना जरूरी है

अपने Personal Development और सफलता के लिए Mindset (मानसिकता) के कांसेप्ट को समझना बहुत जरूरी है। इंसान की मानसिकता उसके विश्वास, विचार और दृष्टिकोण को दर्शाती है।

इंसान की मानसिकता उसके व्यवहार, कार्यों और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उसके द्वारा प्राप्त परिणामों को प्रभावित करती है। इस लेख में हम विभिन्न प्रकार के Mindset और व्यक्ति के जीवन पर उनके प्रभाव का पता लगाएंगे।

जैसा कि आप लोग जानते हैं कि हमारे जीवन में कई ऐसे Movement आता है, जब हमें समझ में नहीं आता है कि हमें किस दिशा में काम करना चाहिए। अगर आप भी इन सब बातों से परेशान रहते हैं तो आप  Carol S. Dweck के द्वारा लिखी गई Mindset Book जरूर Read  करें। 

माइंडसेट बुक समरी इन हिंदी का संक्षिप्त विवरण

लेखक/Authorकॅरोल ड्वेक (Carol Dweck)
मूल भाषा/Original LanguageEnglish
मूल शीर्षक/Original TitleMindset: The New Psychology of Success
हिंदी अनुवाद शीर्षक/Hindi Translate Languageमाइंडसेट: सफलता का नया मनोविज्ञान
श्रेणी/GenreSelf-Help/Personality Development
हिंदी में खरीदने के लिएयहाँ क्लिक करें
अंग्रेज़ी में खरीदने के लिएयहाँ क्लिक करें
Blog Post TitleMindset Book Summary in Hindi

चलिए दोस्तों, Mindset Book Summary in Hindi की शुरुआत करने से पहले, इस बुक के Author, कॅरोल ड्वेक (Carol Dweck) के बारे में भी थोड़ा सा जान लेते हैं।

माइंडसेट बुक की लेखिका के बारे में (About the Author of Mindset Book)

Mindset बुक की Author कॅरोल ड्वेक का जन्म 17 अक्तूबर 1946 को संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू-यॉर्क शहर में हुआ था। उन्होंने 1972 में येल विश्वविद्यालय से पीएचडी डिग्री प्राप्त की।

वर्तमान में Carol Dweck स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में साइकोलॉजी की प्रोफेसर हैं। स्टैनफोर्ड University के अलावा भी वे कोलंबिया विश्वविद्यालय, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और इलिनोइस विश्वविद्यालय में पढ़ा चुकी हैं। उन्हें अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

वे Mindset: The New Psychology of Success  के अलावा Self-Theories: Their Role in Motivation, Personality and Development जैसी प्रसिद्ध किताब लिख चुकी हैं।  वे अन्य लेखकों के साथ मिलकर और भी किताबें लिख चुकी हैं।   

डॉ. Carol S.Dweck को व्यक्तित्व, Social Psychology और Evolutionary Psychology के क्षेत्रों में दुनिया की सबसे अग्रणी शोधकर्ता माना जाता है। न्यू यॉर्कर, द टाइम्स और द गार्डियन जैसी की प्रसिद्ध मैगजीन में उनके काम के बारे मे लेख प्रकाशित किए गए हैं।

चलिए अब Mindset Book Summary in Hindi के इस लेख में इस बुक के प्रत्येक चैप्टर के बारे में विस्तार से जानते हैं

माइंडसेट बुक आपको क्यों पढ़नी चाहिए

Mindset Book Summary के मुख्य भाग में प्रवेश करने से पहले ये समझते हैं कि आखिर Mindset बुक आपको क्यों पढ़नी चाहिए?

  • यह बुक आपके अंदर किसी भी समस्या से निपटने की क्षमता (Capacity) विकसित कर देगी।
  • यह बुक इंसान के Mindset को समझने में Help करेगी।
  • यह बुक आपको Opportunity की पहचान करने का तरीका सिखाएगी।
  • यह बुक आपको जीवन के Goal Set करने में मदद करेगी।
  • यह बुक आपके Thought Process को चेंज करके, आपको सकारात्मक रूप से सोचने का तरीका सिखाएगी।

Mindset Book Summary in Hindi

इस किताब में Fixed  Mindset और Growth Mindset वाले, दो अलग-अलग व्यक्तित्व वाले इंसानों के बारे में जानकारी दी गई है। इस किताब की लेखिका Carol S. Dweck इस बुक में ये बताने का प्रयास किया है कि मनुष्य का दिमाग समय के अनुरूप क्या सोचता है?

क्या विश्वास करता है? वह मनुष्य जीवन में कुछ कर पाएगा या या नहीं। इस तरह के कई सिग्नल माइंड के माध्यम से मनुष्य को मिलते हैं। जिसके अनुसार मनुष्य काम करता है।

इसे भी पढ़ें: IKIGAI Book Summary | खुशहाल और लम्बी जिंदगी जीने का जापानी रहस्य

What is Mindset (मानसिकता क्या है)

आपके सोचने का अंदाज, खुद को समझने का तरीका और दुनिया को देखने का आपका नजरिया, आपका Mindset कहलाता है।

किस परिस्थिति में, आप किस तरह से सोचते हैं?, क्या महसूस करते हैं? और कैसा व्यवहार करते हैं?, ये सब आपके Mindset पर डिपेंड करता है। चलिए इस एक उदाहरण से समझते हैं।

एक बार एक बहुत बड़ी कंपनी ने एक BIG HR Panel का निर्माण किया। इस पैनल ने कुछ प्रोफेशनल लोगों को अपने इंटरव्यू में शामिल किया।

जैसे- डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आर्किटेक्ट, वकील, बिजनेस मैन इत्यादि।  उनसे पूछा गया कि आप कितने महीने में BMW खरीद सकते हैं।

डॉक्टर ने कहा कि मुझे 6 से 8 महीने लगेंगे। CA ने कहा मुझे 1 साल लग जाएगा। आर्किटेक्ट ने कहा मुझे 2 साल लग जाएंगे।

सभी ने अपनी इनकम के अनुसार जवाब दिया इसके बाद एचआर पैनल ने टाटा ग्रुप के मालिक रतन टाटा को अपने पैनल में सम्मिलित किया और उनसे पूछा कि सर आप कितने महीने में बीएमडब्ल्यू खरीद पाएंगे तब रतन टाटा ने कहा कि बीएमडब्ल्यू खरीदने के लिए मुझे 2 से 3 साल का समय लग जाएगा।

उनके इस जवाब को सुनने के बाद एचआर पैनल हैरान रह गया उन्होंने कहा कि आपके पास इतने पैसे हैं कि आप 10 बीएमडब्ल्यू कार खरीद सकते हैं। इस पर रतन टाटा ने कहा कि बीएमडब्ल्यू कंपनी को खरीदने के लिए कम से कम 2–3 साल का समय लगेगा।

उनके इस जवाब को सुनने के बाद एचआर पैनल में सम्मिलित लोगों को बात समझ में आ गई कि जब उन्होंने प्रोफेशनल लोगों से सवाल पूछा तो उन्होंने कार खरीदने की बात कही, जो एक प्रकार का फिक्स माइंडसेट है

जो केवल एक निश्चित परिधि के अंतर्गत ही अपनी बातें सोचता है, जबकि रतन टाटा ने जो जवाब दिया है, उसे हम लोग Growth Mindset कहते हैं। अब आपको समझ में आ गया होगा कि माइंडसेट क्या होता है?  

Importance of Mindset (मानसिकता का महत्व)

आपके लिए माइंडसेट की Importance को समझना बहुत जरूरी है क्योंकि आप खुद के बारे में जो भी विश्वास रखते हैं उसका सीधा प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता है। आप अपने जीवन में सफल होंगे या असफल यह आपके Mindset और आप के Belief पर निर्भर करता है।

अगर आप एक Successful इंसान बनना चाहते हैं तो आपको अपना Mindset सक्सेसफुल लोगों की तरह बनाना पड़ेगा। माइंडसेट दो तरह का होता है–

  1. Fixed Mindset (निश्चित मानसिकता)
  2. Growth Mindset (विकास मानसिकता)

Fixed Mindset (निश्चित मानसिकता)

Fixed Mindset वाले लोगों का यह विश्वास होता है कि क्षमता (Ability), बुद्धिमत्ता (Intelligence) और प्रतिभा (Talent) इंसान के ऐसे निश्चित गुण हैं, जिन्हें नहीं बदला जा सकता और इसी भ्रम में ऐसे लोग अपनी पूरी जिंदगी गुजार देते हैं।

ऐसी मानसिकता वाले लोगों को लगता है कि सफलता सिर्फ Talented लोगों को ही मिलती है। यह धारणा उनके दिमाग में इस तरह से घर कर लेती है कि वह कभी भी कुछ भी नया करने की कोशिश ही नहीं करते।

ऐसे लोग कुछ भी नया करने से डरते हैं। उन्हें हमेशा फेल होने का डर रहता है। किसी तरह उन्होंने किसी काम को सीखने की कोशिश कर भी ली और वे किसी कारणवश उस काम में फेल हो गए तो वे उस काम को वहीं छोड़ देते हैं और फिर उस काम को दोबारा कभी नहीं करते।

Fixed Mindset वाले लोग रिस्क लेने से डरते हैं, उन्हें अपनी बजाय दूसरे लोगों की चिंता ज्यादा होती है, दूसरे लोग क्या कहेंगे? उन्हें हमेशा यही चिंता खाए रहती हैं। ऐसे लोग अपना जीवन अपनी मर्जी से नहीं बल्कि दूसरे लोगों की मर्जी के हिसाब से जीते हैं।

ऐसे लोगों की सोच संकुचित और फिक्स रहती है। ऐसे लोग जीवन में हमेशा असफल साबित होते हैं क्योंकि उनका माइंडसेट Fixed हो चुका है। जिसके कारण वह नई चीजों को सीखने से जी चुराते हैं कतराते हैं।

Fixed मानसिकता वाले लोग अपना पूरा जीवन दूसरों को खुश रखने के चक्कर में बर्बाद कर लेते हैं और इसीलिए उनको लाइफ में कभी भी सच्ची खुशी नहीं मिलती।

इसे भी पढ़ें: Jeet Aapki Book Summary | सफलता पाने के 10 तरीके

Growth Mindset (विकास मानसिकता)

Growth Mindset वाले लोगों का यह विश्वास होता है कि क्षमता (Ability), बुद्धिमत्ता (Intelligence) और प्रतिभा (Talent) जैसे गुणों को प्रयास, सीखने की लगन और दृढ़ता के माध्यम से और बेहतर किया जा सकता है।

ऐसे लोगों का मानना होता है कि किसी भी नई Skill को सीखा जा सकता है। बस जरूरत है तो एक शुरुआत करने की, थोड़ा Hard Work और Time देकर किसी भी Skill में Expert बना जा सकता है।

Growth Mindset वाले लोग रिस्क लेने से नहीं डरते और ना ही वे फेल होने से डरते हैं। वे Fail होने के बावजूद भी उस काम को दोबारा ट्राई करते हैं और पहली बार में की गई गलतियों को सुधारते हैं और अंत में उस काम में सफल हो जाते हैं।

ऐसी मानसिकता के लोग बिना किसी और की परवाह किए बगैर, केवल अपने काम पर फोकस करते हैं। लोग क्या कहेंगे? ये सवाल उनके लिए कोई मायने नहीं रखता।

वे हमेशा ऐसे लोगों से नजदीकियां बनाते हैं जिनसे उन्हें कुछ नया सीखने को मिले या जिनसे वे Inspire हो सके। वे एक दूसरे की मदद करते हुए सफलता की ऊंचाइयों को छूते हैं।

Growth Mindset को आप इस तरह समझ सकते हैं जैसे एक छोटा बच्चा साइकिल चलाने के लिए लगातार प्रयास करता है, वह कई बार गिरता है, इसके बावजूद भी वह साइकिल चलाना छोड़ता नहीं है और आखिर में उसे सफलता मिलती है।

ग्रोथ माइंडसेट वाले व्यक्ति हमेशा ऐसे लोगों का सम्मान व्यक्त करते हैं जो जीवन में कुछ नया कर रहे हैं ताकि उन्हें भी कुछ नया सीखने को मिले।

सबसे बड़ी बात है कि Growth Mindset वाले लोग दूसरों की सफलता से जलते नहीं है बल्कि उनसे प्रेरणा लेकर जीवन में कुछ नया करते हैं।

Examples of Fixed and Growth Mindset

लेखिका ने Fixed Mindset और Growth Mindset  को नीचे दिए गए उदाहरण के माध्यम से समझाया है।

First Example For Fixed Mindset

आपने Chrysalis Motors  के सीईओ Lee Lacocca का नाम तो सुना होगा। जब उन्होंने कंपनी यह जॉइनिंग की तो उस समय कंपनी की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब थी, जिसके बाद उन्होंने कंपनी को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया।

जब कंपनी अच्छा प्रदर्शन करने लगी तो उनको इस बात का घमंड हो गया कि सिर्फ उनकी वजह से ही कंपनी आज दोबारा से मार्केट में आर्थिक रूप से मजबूत हो पाई है।

इसके बाद वे कंपनी के सभी फैसले स्वयं लेने लगे और अपने आप को सर्वशक्तिमान मानने लगे और कर्मचारियों को हीन भावना से देखने लगे।

इसका नतीजा यह हुआ कि कंपनी की ग्रोथ रुक गई और दोबारा से कंपनी आर्थिक संकट की चपेट में आ गई। इस उदाहरण के माध्यम से आपको समझ में आ गया होगा कि फिक्स माइंडसेट क्या होता है?

Second Example For Growth Mindset

Lou Gerstner जो  IBM कंपनी के सीईओ थे। उन्होंने कंपनी को डूबने से बचाया। इसके लिए उन्होंने अपने कंपनी में निरीक्षण किया और इसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनकी कंपनी के सभी कर्मचारी Personal Growth के लिए work  कर रहे हैं। जिसके कारण कंपनी का ग्रोथ रुक गई है।

फिर उन्होंने सभी कर्मचारियों को बुलाकर कहा कि अगर हमें कंपनी को डूबने से बचाना है, तो सभी कर्मचारियों को मिलकर कंपनी की ग्रोथ के बारे में सोचना होगा और अगर कंपनी ग्रोथ होगी तो  आप सब भी Grow करेंगे।

उनकी  इस बात को सुनकर कंपनी के सभी कर्मचारी काफी मोटिवेट हुवे और पूरी महनत और ईमानदारी से कंपनी के लिए काम लगे। जिसका परिणाम ये हुआ कि कंपनी डूबने से बच गई। इसे Growth Mindset कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें:Rich Dad Poor Dad Book Summary | अमीर कैसे बनें?

Impact of Teachers On Mindset

स्कूल के Teachers का बच्चों के विकास में अहम योगदान होता है। स्कूल में कई टीचर फिक्स माइंडसेट के होते हैं। उनका ध्यान सिर्फ ऐसे छात्रों पर होता है, जो पढ़ाई में तेज होते हैं

जबकि जो छात्र पढ़ाई में कमजोर होते हैं उनके ऊपर उनका कोई ध्यान नहीं होता है क्योंकि उनको लगता है कि इस छात्र का कुछ होने वाला नहीं है। इसलिए इसके ऊपर समय इन्वेस्ट करने का कोई मतलब नहीं है। ऐसे टीचर्स को हम लोग Fixed Mindset Teacher कहते हैं।

इसके विपरीत स्कूल में Growth Mindset वाले शिक्षक भी होते हैं। जिनका मानना है कि जो छात्र पढ़ाई में कमजोर है अगर उनपर थोड़ा ध्यान दिया जाए तो वह पढ़ाई में  अच्छे हो सकते हैं। ऐसे छात्र पढ़ाई में भले ही एवरेज रह जाते हैं लेकिन करियर में वह तेज बच्चों के मुकाबले आगे रहते हैं।  इसलिए Teachers को भी अपने Behavior को Growth Mindset वाला बनाना चाहिए।

Build a Growth Mindset

हमें घर में आईने के सामने खड़ा होकर अपने आप से पूछना चाहिए कि क्या हम अपने माइंड को ग्रोथ माइंडसेट बना सकते हैं क्योंकि अगर आप चाहें तो आप  Growth Mindset  वाले Person बन सकते हैं। यदि आप एक माता-पिता है तो आप अपने बच्चों को हमेशा प्रोत्साहित करें, ना कि हर बात पर उनकी आलोचना करें।

बच्चे अगर किसी क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो उनकी तारीफ जरूर करें। इससे बच्चों में आत्मविश्वास विकसित होता है। बच्चे कोई गलती करते हैं तो  उन्हें Logically समझायें।

शिक्षक को ऐसे छात्रों की पढ़ाई के क्षेत्र में Help करनी चाहिए जो काफी कमजोर है। अगर बच्चों को पढ़ाई संबंधित कोई कॉन्सेप्ट समझ में नहीं आ रहा है तो आप उसे दोबारा से समझाएं।

हम जी समाज में रहते हैं वहां लोग अक्सर एक दूसरे की आलोचना करते हैं लेकिन आपको कभी भी आलोचना से डरना नहीं है बल्कि अपने अंदर Growth Mindset रखें। 

ताकि आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी हो। जो लोग नकारात्मक बातें करते हैं, उनकी तरफ बिल्कुल ध्यान ना दें।

जैसा कि आप लोगों को मालूम है कि जब हाथी चलता है तो कुत्ते उसे  देखकर भोंकते हैं लेकिन हाथी अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ता रहता है।

वह कुत्तों की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं देता है। हाथी चाहे तो कुत्ते को कुचल कर मार सकता है लेकिन वह नकारात्मक चीजों में अपने आप को उलझाना नहीं चाहता है। किसी ने क्या खूब कहा  है – सफलता सबसे अच्छा प्रतिशोध

Breaking The Fixed Mindset (Mindset Summary in Hindi)

Fixed Mindset  एक का बुरी आदत है, जो भी व्यक्ति इस आदत से पीड़ित है। वह जीवन में किसी भी नए काम को करने के लिए प्रयास नहीं करेगा।

उदाहरण के लिए अगर आपको गांधीजी के ऊपर 2000 वर्ड का निबंध लिखने के लिए कहा गया

और आप को लिखने में परेशानी आ रही है तो इस काम को आप कई चरणों में पूरा कर सकते हैं। 

 इससे आपके ऊपर एक साथ बोझ नहीं पड़ेगा और आप आसानी से निबंध लिख देंगे। इसलिए अगर आपने अपने अंदर फिक्स माइंडसेट बना लिया है तो पहले उसे बदलना होगा।

Change Mindset Fast

लेखिका इस किताब के माध्यम से कहती हैं कि अगर किसी व्यक्ति का जन्म अमीर घर में हुआ है तो  उसे सफल होने से कोई रोक नहीं सकता है

जबकि गरीब घर में पैदा होने वाला व्यक्ति संघर्ष और मेहनत के बल पर ही सफल हो पाएगा लेकिन इसके लिए उसे अपना माइंडसेट को तेजी के साथ Change करना होगा तभी जाकर वह जीवन में सफल हो पाएगा।

आप कभी ये ना सोचे कि मार्कशीट में कम नंबर आएंगे तो आपके भविष्य का क्या होगा क्योंकि हम आपको बता दें कि मार्कशीट के नंबर आपके भविष्य का निर्धारण नहीं कर सकते हैं बल्कि भविष्य बनाने का पूरा जिम्मा आपकी मेहनत और माइंडसेट पर है। उदाहरण के तौर पर आप लोगों ने धीरूभाई अंबानी का नाम जरूर सुना होगा।

धीरूभाई अंबानी केवल 10वीं तक पढ़े थे लेकिन उन्होंने रिलायंस ग्रुप जैसी बड़ी कंपनी का निर्माण किया यह सिर्फ उनके माइंडसेट और मेहनत के कारण ही हुआ था।

इसे भी पढ़ें:Think and Grow Rich Summary | सोचिये और अमीर बनिये

Growth Mindset in Business

बिजनेस करने वाले व्यक्ति Ego  परिपूर्ण नहीं होना चाहिए बल्कि अपनी टीम को किस प्रकार मोटिवेट करना है उस दिशा में  लगातार काम करने वाला होना चाहिए है तभी कंपनी तेजी के साथ Grow  करेगी और आपकी टीम भी आपका सम्मान करेगी।

Good Boss वह  होता है, जो हमेशा नया सीखने को तैयार रहता है और साथ में Growth Mindset वाला होता है।  टीम के सामने असफल होने के बावजूद भी वह अपनी असफलता से कुछ सीखता है।

साथ ही टीम के Fail होने पर उनको भला बुरा नहीं कहता है। बल्कि टीम ने क्या गलती की है, उस गलती को ठीक करने में उनकी मदद करता है।

इसके विपरीत Fixed Mindset की विचारधारा रखने वाला व्यक्ति हमेशा अपने आप को सबसे ऊपर समझता है। और अगर कोई व्यक्ति उसकी निंदा करें तो उसे वह अपने कंपनी से निकाल देता है।

इसके अलावा दूसरे लोगों द्वारा दिए गए सुझाव को ना मानना। इस प्रवृत्ति के आदमी जीवन में कभी भी सफल नहीं होते हैं और 1 दिन उसकी पूरी टीम उसे छोड़ कर चली जाती है। यदि आपकी सोच ऐसी है तो आप उसे तुरंत बदल दें।

Applying the Growth Mindset to Love

हम सभी को जीवन में एक बार सच्चा प्यार जरूर होता है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम जिससे प्यार करते हैं, उससे हमारा संबंध कई कारणों से टूट जाता है। जिससे कई व्यक्ति निराशा के अंधकार में खो जाते हैं।

कई तो अपने प्यार से बदला लेने के लिए कई प्रकार के आपराधिक गतिविधि भी करते हैं। जिसके कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ता है।

इसका दुष्परिणाम या होता है कि उनका पूरा जीवन बर्बाद हो जाता है। इसलिए प्यार में भी आपको Growth Mindset रखना चाहिए।हम आपको बता दें कि संसार में अगर आप किसी से प्यार करते हैं और किसी करणवश आपको प्यार में धोखा मिला है तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

क्योंकि हो सकता है कि आपको उससे भी अच्छा पार्टनर मिले।  इसलिए हर कठिन परिस्थिति में  Growth Mindset ही रखना चाहिए।  इससे जीवन में हमेशा सफलता मिलती है।

इसे भी पढ़ें: The Power Book Summary | दुनिया की सबसे ताकतवर शक्ति का रहस्य

Difference Between Fixed and Growth Mindset

Fixed Mindset और Growth Mindset वाले लोगों में मुख्य तौर पर यह अंतर होते हैं।

Fixed MindsetGrowth Mindset
ऐसे लोगों का विश्वास होता है कि योग्यताएं Fixed होती हैंऐसे लोगों का विश्वास होता है कि योग्यताएं Developed की जा सकती हैं
ऐसे लोगों का मानना होता है कि योग्यताओं को बदला नहीं जा सकताऐसे लोगों का मानना होता है कि योग्यताओं को समय के साथ बदला जा सकता है
ऐसे लोग चुनौतियों से बचते हैं और आसानी से हार मान लेते हैंऐसे लोग चुनौतियों को स्वीकार करते हैं और कभी हार नहीं मानते हैं
ऐसे लोग कोशिश करना जरूरी नहीं समझतेऐसे लोग हमेशा कोशिश करते रहते हैं
ऐसे लोग गलतियों को नजरअंदाज करते हैंऐसे लोग गलतियों से सीखते हैं
ऐसे लोग दूसरों की सफलता से जलते हैंऐसे लोग दूसरों की सफलता से प्रेरणा लेते हैं
ऐसे लोग रिस्क लेने से डरते हैंऐसे लोग रिस्क लेने से नहीं डरते हैं

FAQ | Mindset Book के संबंध में पूंछे जाने वाले प्रश्न

माइंडसेट बुक किसके लिए है?

हालाकि माइंडसेट बुक सभी लोगों के लिए उपयोगी है लेकिन यह उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जो अपने जीवन का Positive तरीके से निर्माण करना चाहते हैं, अपनी सोच को परिवर्तित करना चाहते हैं और समस्याओं से लड़ने की क्षमता विकसित करना चाहते हैं।

क्या माइंडसेट बुक केवल व्यापार और करियर के लिए ही उपयोगी है?

बिल्कुल नहीं! माइंडसेट बुक सिर्फ Business और करियर के लिए ही नहीं है, बल्कि यह Life के हर फिल्ड में उपयोगी है। यह बुक आपको Relationship, Family, Health, Spirituality, और Social Relationships से जुड़े सभी क्षेत्रों में सुधार करने में Help करती है। यह उक्त सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने का सही मार्ग दिखाती है।

माइंडसेट का मतलब क्या होता है?

आपके सोचने का अंदाज, खुद को समझने का तरीका और दुनिया को देखने का आपका नजरिया, आपका Mindset कहलाता है। किस परिस्थिति में, आप किस तरह से सोचते हैं?, क्या महसूस करते हैं? और कैसा व्यवहार करते हैं?, ये सब आपके Mindset पर डिपेंड करता है।

ग्रोथ माइंडसेट क्या होता है?

Growth Mindset वाले लोगों का यह विश्वास होता है कि क्षमता (Ability), बुद्धिमत्ता (Intelligence) और प्रतिभा (Talent) जैसे गुणों को प्रयास, सीखने की लगन और दृढ़ता के माध्यम से और बेहतर किया जा सकता है।

Conclusion

Carol Dweck द्वारा लिखी गई माइंडसेट बुक एक बहुत ही Powerful किताब है और आज आपने Mindset Book Summary in Hindi के माध्यम से सीखा कि कैसे आप अपने नजरिए और मानसिक स्थिति को सही दिशा में परिवर्तित कर सकते हैं।

Mindset Book Summary in Hindi
Mindset Book Summary in Hindi

माइंडसेट बुक को पढ़कर आप अच्छे से समझ पाएंगे कि आप अपने Lifestyle में छोटे-छोटे Improvement करके, अपने Goals को आसानी से कैसे प्राप्त कर  सकते हैं?

दोस्तों आपको हमारा ये आर्टिकल (Mindset Book in Hindi) कैसा लगा, हमें Comment करके जरूर बताएं। यदि आपका कोई सवाल या सुझाव है, तो आप हमें वो भी कमेंट करके बता सकते हैं।

Mindset Book Summary in Hindi को पढ़ने और हमारी वेबसाइट www.HelperMind.com पर आने के लिए, आपका दिल से धन्यवाद !

READ MORE…

  1. IKIGAI Book Summary | खुशहाल और लम्बी जिंदगी जीने का जापानी रहस्य
  2. Zero to One Book Summary | बिज़नेस को सफल बनाने के 7 बेहतरीन नियम
  3. Believe in Yourself Book Summary | खुद पर विश्वास करने की ताकत जानो
  4. The Secret Book Summary | क्या आप जानते हैं, मनचाही चीज पाने का रहस्य
  5. How to Stop Worrying and Start Living Book Summary | चिंता छोड़ो सुख से जियो
  6. Deep Work Book Summary | किसी भी काम में सफलता पाने के लिए डीप वर्क करें
  7. Share Market से आप भी अमीर बन सकते हैं | Investonomy Book Summary
Sharing Is Caring:

हैलो दोस्तों, HelperMind.Com एक हिंदी ब्लॉग है, यहां आपको सेल्फ-हेल्प बुक समरी, एजुकेशनल, Iformational और मोटिवेशनल आर्टिकल पढ़ने को मिलेंगे। वैसे तो यह ब्लॉग खासतौर से Students के लिए बनाया गया है। लेकिन इसमें दी गयी जानकारियां हर इंसान के लिए उपयोगी साबित होंगी। धन्यवाद!

1 thought on “Mindset Book Summary in Hindi | कैसे आपका Mindset आपको सफल बना सकता है?”

Leave a Comment