पीएचडी में कितने विषय होते हैं? | PhD Me Kitne Subject Hote Hai

4.1/5 - (7 votes)

PhD Me Kitne Subject Hote Hai: दोस्तों आज हम आपको बताने वाले है कि पीएचडी में कितने विषय होते हैं क्योंकि जो Students पीएचडी करने के बारे में सोच रहे हैं या PhD करना चाहते हैं, उनके मन में कहीं ना कहीं ये सवाल जरूर होता है कि पीएचडी में कितने विषय होते हैं? इसीलिए हम आपको PhD Course के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।  

पीएचडी में कितने सब्जेक्ट होते हैं, ये जानने से पहले आपका ये जानना बेहद जरूरी है कि आखिर पीएचडी क्या है?

पीएचडी क्या है?

PhD का पूरा नाम Doctor of Philosophy होता है। यह किसी भी विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली सर्वोच्च डिग्री है। पीएचडी उपाधि को हिंदी में विद्या वाचस्पति कहते हैं।

ये उपाधि उन छात्र-छात्राओं को दी जाती है जो किसी विषय में रिसर्च करते है। इस कोर्स को करने के लिए आपके पास मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

ये ऐसी डिग्री है जिसे प्राप्त करने वाला व्यक्ति अपने से पहले डॉक्टर लिख सकता है।

वैसे तो पीएचडी 3 साल का कोर्स है लेकिन आप इसे 5 सालों में पूरा कर सकते हैं। अब आपको ये तो समझ में आ गया होगा कि PhD Kya Hai अब जान लेते हैं कि पीएचडी में कितने विषय होते हैं?

इसे भी पढ़ें:- D Pharma क्या है, कैसे करें, योग्यता, सैलरी, सिलेबस से जुड़ी पूरी जानकारी

पीएचडी में कितने विषय होते हैं? (PhD Me Kitne Subject Hote Hai)

PhD करने के लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले अपनी मास्टर डिग्री पूरी करने पडती है, तभी वे पीएचडी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि पीएचडी में केवल एक ही विषय होता है। यहाँ ये बात भी ध्यान  देने वाली है कि आप जिस सब्जेक्ट से मास्टर डिग्री पास करेंगे उसी सब्जेक्ट से आप पीएचडी कर सकते हैं।

कहने का मतलब है कि जब आप मास्टर डिग्री (M.A, M.com, M.sc) करते हैं तो आपके पास एक सब्जेक्ट होता है, उसी सब्जेक्ट  के किसी सलैक्टिड Topic  पर आपको पीएचडी के दौरान आपनी रिसर्च करनी होती है।

किस-किस विषय से पीएचडी कर सकते हैं

भारत  के विभिन्न  विश्वविद्यालय में पीएचडी करने के लिए काफी सारे विषय उपलब्ध होते हैं जिनमें से किसी एक विषय को चुनकर (जिस विषय से आपने मास्टर डिग्री पास की है) आप पीएचडी कर सकते हैं।  

पीएचडी में कितने विषय होते हैं- PhD Me Kitne Subject Hote Hai
पीएचडी में कितने विषय होते हैं- PhD Me Kitne Subject Hote Hai

विश्वविद्यालय में ज्यादातर सभी विषय उपलब्ध होते हैं जैसे-  

  • Anaesthesia (एनेथीसिया)
  • Anthropology (मानव जाति का विज्ञान)
  • Biochemistry (जैव रसायन)
  • Biomedical Sciences (बायोमेडिकल साइंसेज)
  • Biophysics (बायोफिजिक्स)
  • Botany (वनस्पति विज्ञान)
  • Business Economics (व्यावसायिक अर्थशास्र)
  • Chemistry (रसायन विज्ञान)
  • Commerce
  • Computer Engineering
  • Computer Science
  • Education (शिक्षा)
  • Economics (अर्थशास्र)
  • Electronic Science
  • Environmental Studies
  • English (अंग्रेजी)
  • Geography (भूगोल)
  • Genetics
  • Geology
  • Hindi (हिन्दी)
  • Home science (गृह विज्ञान)
  • History (इतिहास)
  • Law (कानून)
  • Mathematics (गणित)
  • Microbiology
  • Music (संगीत)
  • Operational Research
  • Pathology
  • Pharmacology
  • Philosophy
  • Physical Education and Sports Sciences
  • Physics & Astrophysics
  • Physiology
  • Political Science (राजनीति विज्ञान)
  • Psychology
  • Punjabi (पंजाबी)
  • Sanskrit (संस्कृत)
  • Social Work (सामाजिक कार्य)
  • Sociology (समाजशास्र)
  • Statistics
  • Urdu (उर्दू)
  • Zoology
  • Radiology

इनके अलाव कुछ और भी विषय होते हैं, इन सभी विषयों में से, किसी एक विषय को लेकर आप पीएचडी कर सकते है।

नीचे कुछ ऐसे सब्जेक्ट के बारे में बताया गया है जिन्हे आमतौर पर Students द्वारा पीएचडी करने के लिए लिया जाता है।

विज्ञान: यह पीएचडी करने के लिए एक बहुत ही अच्छा विषय है। सम्पूर्ण मानव जाति कहीं ना कहीं विज्ञान से जुडी हुई है क्योंकि इसी की मदद से नई तकनीकों का निर्माण किया जाता है।

अर्थशास्त्र: यह पीएचडी के अन्तर्गत पढाया जाने वाला बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। इस विषय के अन्तर्गत वित्तीय प्रणाली आती है।

इस विषय के माध्यम से छात्रों को आर्थिक प्रणाली के बारे में जानकारी मिलती है, जिनकी मदद से आर्थिक समस्याओं का निदान किया जाता है।

सामाजिक विज्ञान: सामाजिक विज्ञान एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है, जो पीएचडी के अंतर्गत पढ़ाया जाता है।

यह विषय समाज के अंदर होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी देता है। इससे Students को समाज के अंदर होने वाली समस्याओं को समझने में आसानी होती है।

राजनीति विज्ञान: यह ऐसा विषय है जो समाज और राजनीति दोनों से संबंधित है। इस विषय के अंतर्गत छात्रों को राजनीतिक संस्थाओं, सरकार और समाज के विभिन्न पहलुओं को समझने की क्षमता मिलती है।

इसे भी पढ़ें:- M Pharma Course  क्या है, कैसे करें, योग्यता, सैलरी की पूरी जानकारी

पीएचडी करने के लिए विषय का चयन करने की प्रक्रिया क्या है?

पीएचडी करने का मतलब होता है कि जिस विषय से पीएचडी करना चाहते है आप उसे गहराई से समझते हैं।

आमतौर पर पीएचडी का विषय आपके स्नाकोत्तर विषय से संबंधित होता हैं क्योंकि इससे आपकी उस विषय को समझने कि क्षमता बढ़ती है और इस विषय के साथ आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते है।

FAQs | पीएचडी से जुडे महत्वपूर्ण प्रश्न

पीएचडी में कितने विषय होते हैं?

पीएचडी में आपके पास केवल एक विषय होता है।

पीएचडी कितने साल की होती है?

पीएचडी वैसे तो 3 वर्ष का कोर्स है लेकिन इसे अधिकतम 5 वर्षो में पूरा किया जा सकता है। 

Conclusion

इस आर्टिकल में आपको पीएचडी में कितने विषय होते हैं? इसके बारे में पूरी जानकारी दी गयी है। इसके अलवाआपको ये भी बताया गया है कि पीएचडी क्या है? हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

PhD Me Kitne Subject Hote Hai  इस लेख को पढने और ब्लॉग www.HelperMind.com पर आने के लिए आपका दिल से धन्यवाद।

Sharing Is Caring:

हैलो दोस्तों, HelperMind.Com एक हिंदी ब्लॉग है, यहां आपको सेल्फ-हेल्प बुक समरी, एजुकेशनल, Iformational और मोटिवेशनल आर्टिकल पढ़ने को मिलेंगे। वैसे तो यह ब्लॉग खासतौर से Students के लिए बनाया गया है। लेकिन इसमें दी गयी जानकारियां हर इंसान के लिए उपयोगी साबित होंगी। धन्यवाद!

Leave a Comment