The Power Book Summary in Hindi | दुनिया की सबसे ताकतवर शक्ति का रहस्य

5/5 - (1 vote)

The Power Book Summary in Hindi: दोस्तों आज हम एक ऐसी किताब के बारे में बात करेंगे, जो आपको Health, Wealth, Happiness और हर उस चीज को Attract करने में मदद करेगी, जो आप अपनी Life में पाना चाहते हैं।

इस किताब का नाम है The Power, जिसे Rhonda Byrne ने लिखा है। The Power Book Summary in Hindi के माध्यम से आज हम ब्रह्मांड की सबसे बड़ी शक्ति के बारे में जानेंगे। इस शक्ति से आप जीवन में उन सभी चीजों को प्राप्त कर सकते हैं, जिन्हें आप पाना चाहते हैं।


इस बुक की Author, रोंडा बर्न का कहना है कि हमारे पास उन सभी चीजों को पाने का अधिकार होता है, जो हमें एक बेहतरीन जीवन जीने के लिए चाहिए।


आप अपनी सभी इच्छाओं (Desires) को पूरा कर सकते हैं। जब आप सुबह उठते हैं, उस समय आप अपने आप को उत्साहित महसूस कर सकते हैं। आप अपने परिवार और दोस्तों से मिल सकते हैं और एक खुशहाल जीवन जी सकते हैं।


अगर आपको Business करना पसंद है, तो इस Power की मदद से आप कोई भी Business बड़ी आसानी से शुरू कर सकते हैं। आज आप इस आर्टिकल (The Power Book Summary in Hindi) में ब्रह्मांड की उसी Power के बारे में जानेंगे, जिसकी मदद से आप सब कुछ कर सकते हैं।

जिस चीज को आप हासिल करना चाहते हैं या जिसे आप दिल से पसंद करते हैं, आप उसे हासिल भी कर सकते हैं क्योंकि आप जो भी चाहते हैं, उसे हासिल करने की ताकत आपके पास है। आपकी लाइफ उससे कहीं ज्यादा आसान और खूबसूरत है, जितना आप सोचते हैं।

चलिए दोस्तों, The Power Book Summary in Hindi की शुरुआत करने से पहले, इस बुक की Author रोंडा बर्न और बुक के बारे में थोड़ा सा जान लेते हैं।

लेखक के बारे में

The Power बुक की लेखिका रोंडा बर्न एक प्रसिद्ध लेखक और प्रोड्यूसर है। उनका जन्म 12 मार्च 1951 को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ था। रोंडा बर्न इस किताब के अलावा The Secret, The Magic और The Hero जैसी Powerful और जीवन बदलने वाली किताबें लिख चुकी हैं।

The Power Book Summary in Hindi
The Power Book Summary in Hindi

उन्होंने 2006 में The Secret बुक पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जिसने रोंडा बर्न को काफी प्रसिद्धि दिलाई। टाइम मैगजीन ने उन्हें सन 2007 में, ऐसे 100 लोगों की सूची में शामिल किया, जिन्होंने दुनिया को नया आकार दिया।

बुक के बारे में

The Power, रोंडा बर्न की प्रसिद्ध किताबों में से एक है। जो Law of Love के Believe (विश्वास) पर लिखी गई है। इस बुक की अब तक लाखों कॉपियां बिक चुकी हैं और इसका अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में भी अनुवाद किया जा चुका है।

अगर आप Power of Love के बारे में जानना और अपनी जिंदगी को बेहतरीन बनना चाहते हैं, तो यह बुक आपके लिए।

The Power Book Summary in Hindi

चलिए अब The Power Book Summary in Hindi के मुख्य भाग की शुरूआत करते हैं…

पॉवर क्या है? (What is Power?)


दोस्तों आज हम आपसे वादा करते हैं कि The Power Book Summary in Hindi को पढ़ने के बाद, आप अपने जीवन में Power का Use करना सीख जाएंगे, तो आइए इस Power के बारे में विस्तार से समझते हैं कि शक्ति क्या है?


जीवन को समझना बहुत सरल है। हमारी लाइफ दो चीजों से मिलकर बनी है। सकारात्मक चीजें और नकारात्मक चीजें।

अगर हम जीवन के किसी भी क्षेत्र में देखें जैसे स्वास्थ्य, धन, सम्बन्ध या सुख। ये सब चीजें या तो हमारे पास आवश्यकता से अधिक होती हैं या आवश्यकता से कम।

यदि कोई इंसान किसी काम में असफल हो जाता है, तो हम उसे नकारात्मक कहते हैं और यदि कोई सफल होता है तो हम उसे सकारात्मक कहते हैं।

वह शक्ति जो हमें जीवन में सब कुछ दे सकती है वो है प्रेम! प्रेम में वो Power है, जो हमें एकजुट रखती है। हर धर्म में प्रेम का उल्लेख किया गया है।

हमें अपना जीवन प्यार के साथ शांति और खुशी से जीना चाहिए। हमारे पास ब्रह्मांड की सबसे बड़ी शक्ति है।


प्यार सिर्फ एक एहसास नहीं है, यह जीवन की सकारात्मक शक्ति है। प्यार कभी कमजोर नहीं हो सकता। सभी सकारात्मक और अच्छी चीजों के पीछे का कारण सिर्फ प्यार है।


जिस तरह से गुरुत्वाकर्षण और विद्युत चुम्बकीय जैसी अदृश्य शक्तियां काम करती हैं, उसी तरह से प्रेम का अदृश्य नियम काम करता है, जिसे देखा नहीं जा सकता है लेकिन महसूस किया जा सकता है।


अगर इस दुनिया में प्यार नहीं होता, तो जीवन भी नहीं होता क्योंकि हम प्यार के बिना पैदा नहीं हो सकते थे।

एक पल के लिए सोचते हैं कि अगर इस दुनिया में प्यार नहीं होता तो क्या इस दुनिया में कोई दोस्त या रिश्तेदार या परिवार होते? अगर प्यार इस दुनिया से हटा दिया जाता तो पूरी दुनिया की आबादी 8 अरब ना होती।


अगर किसी वैज्ञानिक का अपने अविष्कार के प्रति प्रेम ना होता तो क्या हमारे घरों में रोशनी हो सकती थी? क्या हम टीवी, इंटरनेट और बिजली जैसी उपयोगी चीजों का उपयोग कर सकते थे? नहीं! बिल्कुल नहीं।

अगर राइट ब्रदर खुले आसमान में सवारी करना पसंद नहीं करते तो क्या आज हवाई जहाज का आविष्कार हो सकता था। शायद नहीं!


जो कुछ भी आप अपने चारों ओर देख रहे हैं, वह केवल आपके प्यार की मदद से बना है, जो कुछ भी हम करना चाहते हैं, प्यार की वजह से करते हैं।

बिना Love के हम अपने शरीर को हिला भी नहीं सकते क्योंकि ऐसी कोई ताकत नहीं है, जो हमें उठने के लिए प्रेरित करे।

इस बुक की Author रोंडा बर्न कहती हैं कि क्या आपने कभी सोचा है कि आपका जीवन दिलचस्प क्यों नहीं है? आपके पास वह सब कुछ क्यों नहीं है, जिसकी आप इच्छा करते हैं।

इस खुशनुमा माहौल में आप महसूस करें या न करें लेकिन हम जो कुछ भी रोजाना करते हैं, उसमें हमारे पास विकल्प होता है कि हम उस चीज को सकारात्मक तरीके से लें या नकारात्मक तरीके से इसलिए हमें स्पष्ट रूप से समझना होगा कि प्यार कैसे काम करता है?

इसे भी पढ़ें: IKIGAI Book Summary | खुशहाल और लम्बी जिंदगी जीने का जापानी रहस्य

जिस तरह से इस ब्रह्मांड में कुछ प्राकृतिक नियम काम करते हैं, उसी तरह प्यार का नियम काम करता है। हम हवाई जहाज में बैठकर हवा में उड़ सकते हैं

क्योंकि इंसानों द्वारा बनाया गया हवाई जहाज प्रकृति के सभी नियमों का पालन करता है, यही कारण है जिसकी वजह से हम इस ब्रह्मांड में आसानी से हवाई जहाज ले सकते हैं और उतार सकते हैं।


इस ब्रह्मांड का सबसे शक्तिशाली नियम आकर्षण का नियम है, जिसे हम प्रेम का नियम भी कह सकते हैं। आइए इसे एक सरल उदाहरण से समझते हैं। ब्रह्मांड में सौर मंडल है, जिसमें अलग-अलग ग्रह, आकाशगंगा, तारे और सूर्य हैं।

सूर्य सभी ग्रहों को अपनी शक्ति से धारण करता है। आकर्षण की वजह से अन्य ग्रह आपस में नहीं टकराते और सभी ग्रह अपनी निश्चित परिक्रमा पथ में परिक्रमा करते रहते हैं।


जिस तरह से हम अपने परिवार की रक्षा करते हैं, उसी तरह ये ग्रह एक दूसरे की रक्षा करते हैं। अभी तक आप ये तो समझ चुके हैं कि दुनिया में दो तरह की चीजें होती हैं-

  1. सकारात्मक
  2. नकारात्मक

हमारा विचार तय करता है कि हमारी कार्यवाही सकारात्मक होगी या नकारात्मक।


दोस्तों कुछ भी कहने से पहले हम अपने मन में उसके बारे में सोचते हैं। जैसे- वाह! क्या सुंदर दिन है? सोचने के बाद जब हम इसे कहते हैं,

वास्तव में कहने के बाद सुंदर शब्द के भाव से हमारा शरीर स्पंदित होने लगता है । इसलिए हमें जितना भी हो सके सकारात्मक चीजों की बात करनी चाहिए ।


लेखिका का कहना है कि जितना हो सके ऐसी बात करो, जो आपको पसंद हो क्योंकि जब आप किसी भी Business के बारे में Negative बात करते हैं, तो Profit Ratio नीचे चला जाता है।

हमेशा उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करें या बात करें जो आपको पसंद हैं क्योंकि प्यार के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। हमारे पास उस चीज के बारे में बात करने की असीमित क्षमता है, जिसे हम दिल से चाहते हैं।

भावनाओं की शक्ति (The Power of Feelings)


जब से इंसान इस दुनिया पर जन्मा है, तब से वो कुछ न कुछ महसूस कर रहा है। आप सोते समय अपने चेतन विचारों को रोक सकते हैं लेकिन अपनी भावनाओं को कभी नहीं रोक सकते।


दुनिया का हर इंसान अपनी पांच इंद्रियों की वजह से चीजों को महसूस करता। जीवन की हर चीज और आपकी अनुभूति, आपके भावी जीवन का निर्माण करती है।

आपके विचारों और शब्दों में तब तक Power नहीं होती, जब तक उनमें भाव नहीं जुड़ते। आपके मन में दिन भर अनेक विचार आते रहते हैं, फिर भी आप उन विचारों पर अमल क्यों नहीं करते? क्योंकि उन विचारों या शब्दों में प्रबल भाव नहीं होते।


शब्दों में अन्य चीजों की तरह या तो सकारात्मक या नकारात्मक भावनाएं होती हैं। अब आप कुछ विशेष चीजों के बारे में जानेंगे, सभी सकारात्मक भावनाएं प्यार से आती हैं

और जहां प्यार नहीं है, वहां नकारात्मक भावनाएं ही मन में आती है। जब आप अच्छा महसूस करते हैं तो आपके सभी विचार सकारात्मक हो जाते हैं।


हम स्वास्थ्य, धन और रिश्ते के बारे में कैसा महसूस करते हैं, यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि जो हम उस विशेष क्षेत्र के बारे में महसूस करते हैं, वो चीज हमारी लाइफ में उसी तरह Reflected होती है।

हम अपने व्यवहार से जीवन को बदल सकते हैं। जीवन हमारी सभी भावनाओं के प्रति प्रतिक्रिया करता है।


हमारे जीवन में भावनाओं के 2 चक्र हैं।

  1. पहला अच्छा भावना चक्र
  2. दूसरा बुरा भावना चक्र

पहले चक्र में हम Energetic, Joyful और Grateful महसूस करते हैं। उसके बाद वो चीज प्राप्त करते हैं, जो हम अपनी जीवन में पाना चाहते हैं।


अपनी मनचाही चीज को पाने के बाद हम अच्छा महसूस करने लगते हैं। और फिर से हम उन चीजों को जीवन में लाने लगते हैं, जिनकी Frequency उन Joyful आवृत्तियों से मेल खाती हैं । इस तरह यह चक्र चलता रहता है।

दूसरा चक्र बुरा भावना चक्र है, इस चक्र में हमें बुरा महसूस होता है। इससे हमारे जीवन में बुरी चीजें आने लगती हैं। इतनी बुरी चीजें! जिनके बारे में हमने कभी अनुमान नहीं लगाया होगा।

इसे भी पढ़ें: Jeet Aapki Book Summary | सफलता पाने के 10 तरीके

फ्रीक्वेंसी महसूस करना (Feeling Frequencies)


हम प्यार की सकारात्मक वाइब्स महसूस करते हैं। जब हम नेगेटिव फ़्रीक्वेंसी में होते हैं तो हमें नफरत, ग्लानि, चिड़चिड़ापन, गुस्सा महसूस होता है। वो चीज़ जिसके बारे में हम अच्छा महसूस कर सकते हैं, उसे हम हासिल भी कर सकते हैं, ये सिर्फ एक कहावत नहीं है।


आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं। यदि आप 30 दिनों में 2 लाख रुपये आकर्षित करना चाहते हैं, तो आपको 2 लाख रुपये की Frequency में रहना होगा। यदि आप इस Frequency में नहीं रहेंगे, तो आपको 2 लाख रुपये नहीं मिलेंगे।

अब आपके मन में दो प्रश्न उठ रहे होंगे कि हमें कैसे पता चलेगा कि हम 2 लाख रुपये की Frequency में हैं या नहीं? और दूसरा सवाल कि हम हमेशा इस फ्रीक्वेंसी में कैसे रह सकते हैं?


आपके मन में ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि हम हमेशा एक ही फ्रीक्वेंसी में नहीं रह सकते। आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं।

आपको 2 लाख रुपये की फ्रीक्वेंसी पर जाने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ यह महसूस करना है कि वो 2 लाख रुपये अभी आपके पास हैं। और आप उस फ्रीक्वेंसी में अपने आप आ जायेंगे हैं।


दूसरे सवाल का उत्तर है- आप जो चाहते हैं (2 लाख रुपये) रात को सोने से पहले और उठने के बाद आपको उसकी कल्पना करनी है और महसूस करना है।

जिससे आपका Subconscious Mind उन चीजों को 24*7 आकर्षित करेगा। जब आप 2 लाख की फ्रीक्वेंसी पर होंगे तो वो 2 लाख आप तक पहुंचने की कोशिश करेंगे।


अगर आप अपनी Frequency बदलते हैं, तो आप उस पैसे से डिस्कनेक्ट हो जाते हैं और सामान्य लोग जिन्हें ज्ञान नहीं होता, वे कहते हैं कि यह सब मूर्खता है।

बहुत से लोग नहीं जानते कि अच्छी भावनाओं की Power क्या है? जिसके कारण वे लोग अपनी स्थिति में प्रतिक्रिया करने लगते हैं।


हमें बचपन से कोई नहीं सिखाता कि अपनी feelings का ख्याल कैसे रखा जाए? इसलिए हमारी सारी फीलिंग्स ऑटो पायलट मोड में चली जाती हैं।

जब लाइफ में कुछ अच्छा होता है, तो हमको अच्छा लगता है और अगर कुछ बुरा होता है, तो हमको बुरा लगता है।

लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो Negativity से भरे होते हैं उनके जीवन में चाहे अच्छा हो या बुरा, वे दोनों ही स्थितियों में नकारात्मक प्रतिक्रिया करते हैं।


इसलिए हमें अपनी भावनाओं पर ध्यान देना होगा। आपको हमेशा सकारात्मक रहने की आवश्यकता है।

अगर आपके पास वो चीजें नहीं हैं, जो आप अपने जीवन में पाना चाहते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप अच्छे या प्यार करने वाले इंसान नहीं हैं।

सबके जीवन का सिर्फ एक ही मकसद होना चहिए, वो है Negativity को छोड़कर प्यार को चुनना।


बहुत से लोग सोचते हैं कि अब मेरी जिंदगी में सब कुछ खराब हो रहा है, तो मैं कैसे अच्छा महसूस कर सकता हूं? यह आपकी मर्जी है। अगर आप चाहें तो आप नकारात्मक परिस्थितियों में भी खुश रह सकते हैं।

आप जो भी नकारात्मक बातें कहते हैं, वे सभी आपके जीवन को दोष, आलोचना, शिकायत, घिनौना बनाने में योगदान करती हैं। ये सभी Negativity के रूप हैं।

अगर आप इसके बारे में स्पष्ट रूप से सोचेंगे, तो आपको एक अहम बात समझ में आएगी कि ऊर्जा के ये सभी छोटे-छोटे रूप आपके जीवन को बना रहे हैं।

क्या आप वास्तव में महसूस करते हैं कि इन सभी छोटी-छोटी सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जाओं का आपके जीवन पर प्रभाव पड़ता है? इस पुस्तक का उपयोग करके आप अपना जीवन कैसे बदल सकते हैं?

इस पुस्तक की Author कहती हैं कि जब हमारे Thoughts सकारात्मक विचारों से 50% अधिक होते हैं, तो हम उस Point पर पहुँच जाते हैं

जब हम 51% विचारों को अपने दिमाग में रखते हैं, तो हमारा जीवन बदलने लगता है। यदि हमारे सकारात्मक विचार और हमारी भावनाएं प्रबल होंगी तो हमारे जीवन में सकारात्मक चीजें अधिक होंगी।

इसे भी पढ़ें:Rich Dad Poor Dad Book Summary | अमीर कैसे बनें?

The Power and Creation

इस अध्याय में हम जानेंगे कि इस शक्ति से हम अपने जीवन को कैसे बदल सकते हैं? स्वास्थ्य, पैसा, करियर, व्यवसाय और रिश्ते इन सब में हम कैसे बेहतर हो सकते हैं?

अब हम निर्माण के कुछ स्टेप्स को समझेंगे। सीक्रेट मूवी की वजह से लोग थ्री स्टेप फॉर्मूले को जानते हैं लेकिन फिर भी वे इनका उपयोग करना नहीं जानते हैं।

इस 3-स्टेप्स फॉर्मूले को हमने The Secret Book Summary in Hindi में काफी अच्छी तरह से समझाया है। चलिए अब जानते हैं कि आखिर वो 3-स्टेप्स कौन से हैं, जिनकी मदद से आप किसी भी चीज को हांसिल कर सकते हैं।

  • स्टेप-कल्पना करना
  • स्टेप-महसूस करना
  • स्टेप-हांसिल करना

स्टेप-1 कल्पना करना- आप जिस चीज को पाना चाहते हैं, शांति से बैठकर अपना सारा ध्यान उस चीज पर केंद्रित कीजिए और उसकी कल्पना कीजिए।

स्टेप-2  महसूस करना- आप जिस चीज को प्यार करते हैं, या फिर जिस चीज को हांसिल करना चाहते हैं, आप उस चीज के बारे में ऐसा महसूस कीजिए जैसा आप उस चीज को सच में हांसिल करने के बाद करेंगे। 

स्टेप-3  हांसिल करना- आप जो पाना चाहते है, जब आप उसकी कल्पना करते और उस चीज के बारे में अच्छा महसूस करते हैं तो आकर्षण का नियम की वजह से आपको वो चीज मिल जाती है। यही वो नियम जिसे प्रेम का नियम भी कहा जाता है।  

भावना निर्माण है (Feeling is Creation)


जब हम किसी चीज के बारे में अच्छा या बुरा महसूस करते हैं, तो हमारे चारों ओर एक चुंबकीय क्षेत्र होता है। हर किसी इंसान का अपना एक चुंबकीय क्षेत्र होता है, जिसे हम कई बार “औरा” कहते हैं।

जब हम एक Famous Personality को Reality में देखते हैं, तो हम उन Positive वाइब्स को महसूस कर सकते हैं, जो प्रसिद्ध लोगों से आती हैं।


जब हम अपनी पसंदीदा चीजों के बारे में सोचते हैं, तो हम केवल एक Limit तक ही सोच पाते हैं। जब हम कुछ बड़ा करने का सोचते हैं, तो हमारे मन में ख्याल आने लगता है कि इस काम को करने में ज्यादा समय लगेगा।

लेकिन आकर्षण का नियम समय और स्थान पर निर्भर नहीं करता। जब हम अपनी लाइफ में कुछ प्रकट करने की कोशिश करते हैं, तो वह चीज घटित होने लगती है।


हमेशा याद रखें कि इस ब्रह्मांड के लिए कुछ भी छोटा या बड़ा नहीं होता है। यदि आपने उन भावनाओं को उत्पन्न किया है, जो आपकी इच्छाएं हैं, तो हो सकता है कि कल आपको वह चीज मिल जाए।

यह भावनाओं की तीव्रता पर निर्भर करता है। यदि आप Negative चीजों से बचना चाहते हैं, तो आपको सकारात्मक और अच्छी चीजों पर ध्यान देना होगा।


डिफ़ॉल्ट रूप से 90% लोगों का Subconscious Mind नकारात्मक रूप से प्रोग्राम किया जाता है, इसलिए हमें Negativity से Positivity की ओर जाने में समस्या का सामना करना पड़ता है।

यदि आप सभी बुरी भावनाओं को खत्म करना चाहते हैं, तो सभी चीजों में प्यार डालना शुरू करें।


जब आप नकारात्मक विचारों और भावनाओं को प्यार से भरने लगेंगे, तो वे सभी नकारात्मक विचार और भावनाएँ सकारात्मक शक्ति और प्रेम की तरह कंपन करने लगेंगे और ऐसा करने से आप अपने जीवन से सभी नकारात्मक भावनाओं को दूर कर पाएंगे।


हमें कभी भी बुरी भावनाओं का विरोध नहीं करना चाहिए क्योंकि अगर हमें बुरा नहीं लगेगा, तो हम अपने जीवन में अच्छी चीजों को महसूस कैसे कर पाएंगे।

जब हमारे जीवन में कुछ बुरा घटित होता है, तो हम बुरा महसूस करते हैं और यदि कुछ अच्छा घटित होता है, तो हम अच्छा महसूस करते हैं क्योंकि हमारा शरीर Low कंपन से High कंपन की ओर आता है।


अब आप सोचेंगे कि हम विरोधाभासी बात कर रहे हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। कहने का मतलब सिर्फ इतना है कि हमें ज्यादा समय तक नकारात्मक महसूस नहीं करना चाहिए।

हमें अधिक से अधिक सकारात्मक महसूस करना चाहिए। जब आप बुरा महसूस कर रहे हों, तो आपको सोना चाहिए और एक छोटी सी झपकी लेनी चाहिए। ऐसा करने से आपकी सभी नकारात्मक भावनाएँ शांत होने लगती हैं।

इसे भी पढ़ें:Think and Grow Rich Summary | सोचिये और अमीर बनिये

जीवन आपका अनुसरण करता है


Life में हम जो कुछ भी अनुभव करते हैं, वह हमारे विचारों और भावनाओं का परिणाम है। क्वांटम भौतिकी की शाखा से साबित होता है कि हम अपने जीवन में जो चीजें चाहते हैं,

उन्हें कल्पना में सकारात्मक बनाएं और आप देखेंगे कि वह चीज आपके पास है। आप ईर्ष्या और नकारात्मकता छोडकर सिर्फ प्यार की भावनाओं पर ध्यान दो।


हमारे पास एक नहीं बल्कि अनेक चीजें होती हैं। हर व्यक्ति का जीवन अलग है। हमारे जीवन का सरल अर्थ यह है कि आकर्षण का नियम केवल हम पर काम करता है। अन्य लोग आपके जीवन को प्रभावित नहीं कर सकते हैं।

आपको केवल वही चीज प्रभावित करती है, जो दूसरों के प्रति आपकी प्रतिक्रिया को प्रभावित करती है। आकर्षण का नियम केवल हमारी भावना पर प्रतिक्रिया करता है। हम कहते हैं कि आकर्षण का नियम वही समझता है, जो हम महसूस करते हैं।


बातचीत लफ्जों से नहीं बल्कि भावनाओं से होती है। एक अपशब्द से दोस्तों के बीच हंसी की बात शुरू हो जाती है क्योंकि उस अपशब्द के भाव सकारात्मक होते हैं और किसी को बुरा भी नहीं लगता।

लेकिन अगर कोई उन शब्दों को गंभीरता से कहे, तब दूसरा व्यक्ति नकारात्मक और बुरा महसूस करेगा। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि हम उन शब्दों के साथ कैसा महसूस करते हैं।


इसलिए हमेशा अपने नकारात्मक शब्दों को बदलें जैसे- नहीं, मैं नहीं कर सकता। और सकारात्मक शब्द को अपनाएं जैसे- हां, मैं कर सकता हूं, वाह! क्या शानदार दिन है।

अगर ट्रैफिक बहुत लंबा है, तो हम अपने मन में सोच सकते हैं कि हो सकता है कि यह ट्रैफिक सिग्नल मुझे किसी दुर्घटना से बचा ले, इससे आपको बहुत सकारात्मक महसूस होगा। हम अपनी जिंदगी की कहानी खुद बनाते हैं।


क्या आप मानते हैं कि इस दुनिया में कुछ चीजें ऐसी हैं जो आप कर सकते हैं, और कुछ ऐसी भी हैं, जो आप नहीं कर सकते हैं।

कुछ लोग हमें कहते हैं कि आप दूसरे व्यक्ति की तुलना में कम सक्षम हैं या वह बेहतर है। लेकिन आपको ऐसे लोगों की बात पर विश्वास नहीं करना चाहिए।


क्योंकि वे लोग सच्चे नहीं हैं, यदि आप सच्चे दिल से कुछ हासिल करना चाहते हैं, तो प्यार का बल आपको वह शक्ति देता है, जिसके जरिए आप उस चीज तक पहुंच सकते हैं, जिसे आप हासिल करना चाहते हैं।

वर्ष 2022 में रिलीज हुई रणवीर कपूर और अलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी प्रेम की Power को सबसे शक्तिशाली ब्रह्मास्त्र बताया गया है। 

पावर की कुंजी (Keys to Power)


यदि आप प्रेम की परम शक्ति का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको इस संसार की सभी वस्तुओं को प्रेम देना होगा। लोगों के दिमाग को नकारात्मक रूप से प्रोग्राम किया गया है इसलिए आपको प्यार करने के लिए सतर्क रहना होगा। अगर आप अपनी पसंदीदा चीजों से प्यार नहीं करेंगे, तो वो आपसे दूर चली जायेंगी।


जब तक आप चीजों के लिए धन्यवाद नहीं दोगे, तब तक आप प्यार की अनंत शक्ति का उपयोग नहीं कर सकते।

कृतज्ञता से आप अपने जीवन के रिश्ते, स्वास्थ्य, धन को और भी ज्यादा बेहतर बना सकते हैं। कृतज्ञता के साथ सभी चीजें बेहतर हो जाती हैं। जब कोई आपको दिल से धन्यवाद देता है, तो आप खुशी महसूस करते हैं।

जब आप कृतज्ञता के साथ अपने जीवन के लिए आभारी होते हैं, तो आप इस दुनिया की शक्तिशाली ऊर्जा के लिए अपना मार्ग प्रशस्त करते हैं।

यदि हम प्रकृति की चीजों के लिए धन्यवाद कहते हैं, तो हम अपने भीतर सकारात्मक वाइब्स महसूस करते हैं और हम इस कृतज्ञता पुल के साथ प्यार तक पहुंचते हैं, जो सबसे अच्छा तरीका है। जीवन को बेहतर बनाना, अपनी कल्पना के साथ खेलने के समान है।

जैसे- मोबाइल गेम में एक स्तर के बाद कठिनाई का स्तर बढ़ जाता है, उसी तरह हम अपने जीवन में खेल सकते हैं। जब हम एक मजेदार खेल की तरह जीवन का आनंद लेते हैं, तो हमें लगता है कि जीवन अच्छा है।


अब हम इस गेम को खेलना सीखेंगे जैसे- छोटे बच्चे अपनी कल्पना से खेल खेलते हैं, वैसे ही हम अपनी कल्पना से अपने जीवन को और भी प्यारा बना सकते हैं।

आपको 21 दिन तक यह तरीका आजमाने की जरूरत है, उसके बाद आपकी जिंदगी चमत्कार की तरह बदल जाएगी।

इसे भी पढ़ें:How to Stop Worrying and Start Living Book Summary | चिंता छोड़ो सुख से जियो

द पावर एंड मनी (The Power & Money)


आप Money के बारे में कैसा महसूस करते हैं? बहुत से लोग कहते हैं कि मुझे पैसा पसंद है, लेकिन जब उनके पास पर्याप्त पैसा नहीं होता है, तो उन्हें पैसे के बारे में बुरा लगने लगता है। जब आप मन में तय कर लेते हैं कि मैं अमीर हूं! तो पैसा आपके लिए रास्ता बना देता।

यहां तक कि इस पुस्तक की लेखिका भी एक गरीब परिवार से थी। लेकिन काफी Research के बाद वह समझ गई कि अमीर लोग पैसे से जुड़े नहीं होते बल्कि पैसा भी उनसे जुड़ा होता है।


जब हम पैसे के बारे में अच्छा महसूस करते हैं और इसे उच्च ऊर्जा में ले जाते हैं, तो जो हम जीवन में कमा रहे हैं, उसकी राशि बदल जाती है।

बस कल्पना करें कि आपके बिल चेक के रूप में आ रहे हैं। यह सोचें कि आपके बिल किसी धर्मार्थ संस्था से आ रहे हैं और आप उन्हें मासिक रूप से कुछ पैसे दान कर रहे हैं।


यदि आप पैसे से प्यार करते हैं तो पैसे देते समय आपको प्यार का एहसास होगा। याद रखें! जब आप देखें कि किसी व्यक्ति की आमदनी बढ़ रही है या उसे सफलता मिल रही है, तो उससे ईर्ष्या करने के बजाय इसका आनंद लें क्योंकि आनंद लेने से आप उसी फ्रीक्वेंसी में वाइब्रेट करेंगे।


जब इस बुक की लेखिका सीक्रेट बुक फिल्म बना रही थी। उस समय उन पर मिलियन डॉलर का कर्जा हो गया था, लेकिन वो पैसे की Power को समझती थी और उन्होंने पैसे के बारे में अच्छा महसूस किया।

यह इतना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने ऐसा किया और आज उनके पास 100 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा की संपत्ति है। एक सच्चा जीनियस उनकी शक्ति को अनदेखा नहीं करता है।


आप प्रेम के असीमित तरीकों को समझें, यदि आप किसी को उसके जन्मदिन पर प्यार से एक किताब भेंट करते हैं, तो वह व्यक्ति उस बात को याद रखेगा और अगली बार जब आपका जन्मदिन आयेगा,

तो वह व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ आपके लिए उपहार लाएगा। उसी तरह ब्रह्मांड हमें असीमित तरीके देता है, बस उन्हें देखने की जरूरत है।


आप कभी भी प्यार के आगे पैसे को वैल्यू मत देना, प्यार आपके जीवन की प्रेरक शक्ति है, जो हम सबको एक करती है, अगर आप प्यार से ज्यादा पैसे को महत्व देंगे, तो ब्रह्मांड का एक महत्वपूर्ण नियम टूट जाएगा और फिर हमें नकारात्मक चीजों का सामना करना पड़ेगा।

शक्ति और संबंध (The Power & Relationships)


हम अपने लाभ के बारे में सोचे बिना, अपने साथी के लिए कुछ भी करने की कोशिश करते हैं। अगर हमें एक सही साथी मिल जाता है, तो हमारा पूरा जीवन बदल जाता है क्योंकि वास्तविक रिश्तों में शरीर दो होते हैं लेकिन आत्मा एक। जो आप दूसरे को देते हैं, वही आप खुद को भी देते हैं।


अगर हम किसी को खुशी से समर्थन और प्रोत्साहित करते हैं, तो हम सकारात्मक Vibrations में आते हैं और जब भी हमें उनकी आवश्यकता होती है, तो वे रिश्तों के रूप में हमारा साथ देते हैं।

व्यक्ति या चरित्र में कोई अंतर नहीं है, अगर कोई व्यक्ति लालची और नकली है, तो हम उसे प्यार से बांध सकते हैं।


लालची या नकली व्यक्ति भी एक इंसान हैं, जिनमें आत्मा होती है। अगर उन्हें प्यार दें, तो वे हमें रिश्ते में होने पर धोखा नहीं देंगे।

हम अपने जीवन की समस्याओं को अपने साथी के साथ साझा करते हैं और हमारा साथी सकारात्मकता के साथ सभी समाधान देता है और हम रिश्तों में उच्च स्तर पर अपने जीवन का आनंद लेतें हैं।


जब हम किसी के भविष्य से खुश होते हैं, तो हम उस भविष्य के साथ जुड़ जाते हैं। जब हम किसी व्यक्ति की प्रशंसा या सराहना करते हैं, तो हम अपने सभी गुणों को अपने अंदर जमा कर लेते हैं।

गपशप करना सतही स्तर पर हानिरहित हो सकता है। जब बहुत सारे लोग एक साथ बात करते हैं, तो वो ज्यादातर नकारात्मक बातें ही करते हैं। इसलिए जितना हो सके सकारात्मक लोगों से बात करें।


अपने वाइब्स को नकारात्मक मत बनाओ। कुछ लोग आप पर गुस्सा करते हैं, इसलिए नहीं कि वे आपसे नाराज हैं बल्कि इसलिए कि वे आपके जीवन में कुछ अच्छा नहीं देखना चाहते।

हम सभी एक अदृश्य तार से जुड़े हुए हैं, इसलिए जब कुछ बुरा होता है, तो सभी लोग एक साथ आते हैं और उस समस्या को हल करने का प्रयास करें।


यदि किसी के साथ कोई दुर्घटना हो जाती है, तो सभी लोग एम्बुलेंस को कॉल करते हैं क्योंकि सभी को एक दूसरे की अचेतन देखभाल होती है और हम इसे अपना कर्तव्य कहते हैं। सभी आध्यात्मिक लोगों ने कहा है कि प्रेम ही खुशी का मार्ग है।

इसे भी पढ़ें:Believe in Yourself Book Summary | खुद पर विश्वास करने की ताकत जानो

शक्ति और स्वास्थ्य (The Power & Health)


स्वस्थ होने का मतलब क्या है? हम सोचते हैं कि बीमार ना होना स्वस्थ होना है लेकिन ऐसा नहीं है। अगर हम औसत या ठीक महसूस कर रहे हैं, तो हम Healthy नहीं हैं क्योंकि हम Healthy तभी हो सकते हैं, जब हम सुख और शांति प्राप्त करते हैं।


हमारे शरीर के अंदर की दुनिया कैसी है? आइए जानते हैं। हमारे पास हृदय, मस्तिष्क, यकृत, गुर्दे, फेफड़े जैसे कई अंग हैं। जब ये अंग एक दूसरे के साथ मिलकर काम करते हैं, तभी हम जीवित रह सकते हैं। एक कोशिका को 24*7 टीम वर्क करने की आवश्यकता होती है।


हमें खुद से प्यार करना सीखना होगा। जब हम नकारात्मक भावनाओं को महसूस करते हैं, तो शरीर की प्रत्येक कोशिका पुनर्जनन प्रक्रिया शुरू कर देती है।

इस प्रक्रिया से सभी सकारात्मक कोशिकाओ से नकारात्मकता उत्पन्न होने लगती हैं। इसलिए हमें अपना जीवन सकारात्मकता के साथ जीना होगा।


सभी सुंदरता प्यार से आती है। हमारे पास असीमित सुंदरता है, लेकिन हम इसे एक्सेस नहीं करते हैं। हम अपना समय आलोचना और दूसरों के बारे में नकारात्मक बातें करने में बर्बाद करते हैं।

हम अपनी गलतियों पर दुखी होने के बजाय अच्छे गुणों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं और खुशियां फैला सकते हैं।

हम शरीर से उम्रदराज दिखते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हमारी आत्मा हमें ऊर्जा देती है, जिसके कारण हम जो करना चाहते हैं, वह कर सकते हैं।


आइए जानते हैं कि इस पुस्तक में लेखिका ने प्रेम को सत्य क्यों कहा है? प्रेम एक Universal सकारात्मक शक्ति है, जो हर चीज को जन्म देती है। चलिए हम इसे एक उदाहरण से समझने का प्रयास करते हैं।

आइंस्टीन ने कहा था कि Time अंतरिक्ष में धीमा है और पृथ्वी पर तेज है लेकिन अगर हम तुलना करें, तो प्यार पुरे ब्रह्मांड में हर जगह समान व्यवहार करता है। प्यार सभी चमत्कारों के पीछे का कारण है।

शक्ति और आप (The Power & You)


महान वैज्ञानिक निकोला टेस्ला ने एक बार कहा था कि अगर हम जीवन के सभी रहस्यों को समझना चाहते हैं, तो हमें ऊर्जा, कंपन और आवृत्तियों को समझना चाहिए।

हर चीज की एक निश्चित फ्रीक्वेंसी होती है और हम किसी भी फ्रीक्वेंसी से जुड़ सकते हैं। हमें अपनी डायरी में एक कहानी लिखनी है, उसे कल्पना में देखना है और फिर ये ब्रह्मांड आपकी कल्पना का जवाब देगा।


हम अपनी खुद की फिल्म देखकर ही अपने जीवन में सही दिशा प्राप्त करेंगे क्योंकि ज्यादातर लोग नहीं जानते कि वे कहाँ जा रहे हैं। हम आकर्षण के नियम के साथ खेल सकते हैं।

लेखिका कहती हैं कि मैं हर रोज सुबह उठकर इस जीवन को धन्यवाद देती हूं। मैं कल से ज्यादा जीवंत महसूस करती हूं।

मैं हर सुबह 15 से 20 मिनट के लिए प्यार महसूस करती हूं। जब मैं ऐसा करती हूं, तो मेरा जीवन जादुई हो जाता है। इसलिए आपको भी ऐसा रोजाना करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:Zero to One Book Summary | बिज़नेस को सफल बनाने के 7 बेहतरीन नियम

शक्ति और जीवन (The Power & Life)


हम किसी भी चीज की कल्पना कर सकते हैं, लेकिन हम अपनी आत्मा और जीवित भावना की कल्पना नहीं कर सकते। हम जिस चीज की कल्पना कर सकते हैं, उसे बना भी सकते हैं,

लेकिन हमें बनाया नहीं जा सकता क्योंकि हम पहले से ही मौजूद हैं। हम सृष्टि का हिस्सा हैं। हम पहले थे, हम अब हैं और हम आगे भी होंगे। स्वर्ग हमारे भीतर है।


अगर आप इस धरती पर स्वर्ग महसूस करना चाहते हैं, तो आपको स्वर्ग की उसी आवृत्ति के साथ तालमेल बिठाना होगा जो शुद्ध प्रेम और आनंद की आवृत्ति है।


हम शाश्वत हैं। हमारे पास इस ब्रह्मांड की प्रत्येक वस्तु का अनुभव करने के लिए असीमित समय है क्योंकि हम हमेशा के लिए रहते हैं, बस हमारा शरीर बदलता रहता है। जीवन की सभी खूबसूरत चीजों का आनंद लेना, दूसरों की मदद करना और प्यार करना ही हमारा जीवन है।

The Power Book Quotes in Hindi

दोस्तों यहां The Power बुक में दिए अनमोल विचारों को आपके साथ साझा किया जा रहा कर है। उम्मीद करता हूं कि ये अनमोल विचार आपको पसंद आएंगे।

इंसान जैसा दिल में सोचता है, वैसा ही होता है

यदि कीचड़ वाले पानी को शांत रखा जाए, तो वो भी साफ हो जाता है

सफलता खुशी की कुंजी नहीं है, खुशी सफलता की कुंजी है

गरीबी महसूस करने से ही, इंसान गरीब होता है

प्रेम इस धरती पर सबसे ताकतवर शक्ति है, प्रेम से सारी चीजों को जीता जा सकता है

सोचने और महसूस करने की अपनी क्षमता के कारण ही, आप पूरी सृष्टि पर राज कर करते हैं

FAQ

द पॉवर बुक की लेखिका कौन है?

द पॉवर बुक की लेखिका रोंडा बर्न (Rhonda Byrne) है।

द पॉवर बुक आपको क्या सिखाती है?

आप इस किताब में लॉ ऑफ़ ग्रेविटी से भी ज़्यादा ताकतवर Power के बारे में सीखेंगे। जी हां एक ऐसी पॉवर जो जीवन की सारी रचनाओं का कारण है और वो पॉवर है प्यार की पॉवर। इस बुक में बहुत ही अच्छे ढंग से बताया कि आपको प्यार की शक्ति का अपने जीवन में कैसे इस्तेमाल करना है।

रोंडा बर्न की प्रसिद्ध पुस्तकें कौन-कौन सी हैं?

द पॉवर, द सीक्रेट, द मैजिक और द हीरो रोंडा बर्न की प्रसिद्ध पुस्तकें हैं।

Conclusion

इस लेख में आपने जाना की कैसे आप प्रेम की शक्ति से दुनिया की किसी भी चीज को प्राप्त कर सकते हैं। दोस्तों आपको हमारा ये आर्टिकल (The Power Book Summary in Hindi) कैसा लगा, हमें comment करके जरूर बताएं, साथ ही इस पोस्ट को आपने दोस्तों के साथ भी Share कर दें।

यदि आपका कोई सवाल या सुझाव है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं। हम आपके हर सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

The Power Book Summary in Hindi को पढ़ने और हमारी वेबसाइट www.HelperMind.com पर आने के लिए, आपका दिल से धन्यवाद !

Sharing Is Caring:

हैलो दोस्तों, HelperMind.Com एक हिंदी ब्लॉग है, यहां आपको सेल्फ-हेल्प बुक समरी, एजुकेशनल, Iformational और मोटिवेशनल आर्टिकल पढ़ने को मिलेंगे। वैसे तो यह ब्लॉग खासतौर से Students के लिए बनाया गया है। लेकिन इसमें दी गयी जानकारियां हर इंसान के लिए उपयोगी साबित होंगी। धन्यवाद!

Leave a Comment