Think and Grow Rich Summary in Hindi | सोचिये और अमीर बनिये By नेपोलियन हिल

3.5/5 - (2 votes)

दोस्तों दुनिया का हर इंसान अमीर और सफल बनना चाहता है, इसीलिए वो हमेशा अमीर बनने के रहस्यों की तलाश में लगा रहता है। यदि आप भी अमीर बनना चाहते हैं और अमीर बनने के रहस्यों को जानना चाहते हैं तो आपको Think and Grow Rich Summary in Hindi से शुरुआत करनी चाहिए। 

Think and Grow Rich Book, संभवत आज तक लिखी गई दुनिया की सबसे बेहतर Financial पुस्तकों में से एक है।

सोचो और अमीर बनो नेपोलियन हिल  द्वारा लिखी गई Think and Grow Rich Book का हिंदी अनुवाद है। Think and Grow Rich Book Summary in Hindi के माध्यम से आज हम आपको उन सभी रहस्यों के बारे में Step-by-Step बताने वाले हैं, जो इस किताब में नेपोलियन हिल द्वारा सफल और अमीर बनने के लिए बताए गए हैं।

Table of Contents

थिंक एंड ग्रो रिच किताब का सारांश हिंदी में

लेखक/Authorनेपोलियन हिल/Napoleon Hill
प्रकाशक/PublisherFingerprint Publishing House
मूल भाषा/Original LanguageEnglish
मूल शीर्षक/Original TitleThink and Grow Rich
हिंदी अनुवाद शीर्षक/Hindi Translate Languageसोचिये और अमीर बनिये
श्रेणी/GenreSelf-Help/Personality Development
प्रथम प्रकाशित वर्ष/First Publised Year1937
ISBN978-9389931525
हिंदी में खरीदने के लिएयहाँ क्लिक करें
अंग्रेज़ी में खरीदने के लिएयहाँ क्लिक करें
Blog Post TitleThink and Grow Rich Summary in Hindi

चलिए दोस्तों, Think and Grow Rich Book Summary in Hindi की शुरुआत करने से पहले, इस बुक के Author,नेपोलियन हिल के बारे में भी थोड़ा सा जान लेते हैं।

नेपोलियन हिल कौन हैं?

नेपोलियन हिल अमेरिका के एक मशहूर लेखक होने के साथ–साथ एक महान Philosopherविचारक और Journalist भी थे। उनका जन्म 26 अक्टूबर 1883 को पाउंड, वर्जीनिया के एक छोटे से लकड़ी के घर में हुआ था। Napoleon Hill ने मात्र 13 वर्ष की उम्र में माउंटेन रिपोर्टर नामक न्यूज़पेपर के लिए आर्टिकल लिखना शुरू कर दिया था।

Think and Grow Rich Summary in Hindi | सोचिये और अमीर बनिये
Think and Grow Rich Summary in Hindi | सोचिये और अमीर बनिये

नेपोलियन हिल को उनकी नई सोच और विचारों के लिए जाना जाता है। उन्होंने ज्यादातर Personality  DevelopmentSelf- Help और Financial से सम्बन्धित किताबें लिखी हैं। उन्हीं किताबों में से थिंक एंड ग्रो रिच बुक  ने उन्हें दुनिया में एक नई पहचान दिलाई।

Think and Grow Rich Book आपको क्यों पढ़नी चाहिए?

थिंक एंड ग्रो रिच बुक 1937 में प्रकाशित की गई थी। तब से लेकर आज तक इस किताब की लगभग 2 करोड़ से भी ज्यादा कॉपियां बिक चुकी हैं।

वर्ष 2007 में अमेरिका की Business Week मैगजीन ने, इस किताब को सबसे ज्यादा बिकने वाली Paperback Business Books की List में 9th Position पर रखा, इससे आप यह अंदाजा लगा सकते हैं, कि Think and Grow Rich Book आपके लिए कितनी ज्यादा महत्वपूर्ण है।

चलिए दोस्तों अब मुद्दे की बात करते हैं कि Think and Grow Rich Book आपको क्यों पढ़ना चाहिए?

आप किताब के Title को पढ़कर, सोच रहे होंगे कि क्या ऐसा पॉसिबल है? क्या कोई इंसान केवल सोच कर अमीर बन सकता है? 

आपके इन सभी सवालों के जवाब इस किताब में बहुत ही अच्छे ढंग से दिए गए हैं। जिनके बारे में हम आगे बात करने वाले हैं।

यह बुक केवल Financial Prosperity प्राप्त करने तक ही सीमित नहीं है। बल्कि यह एक MotivationalPersonality Development और Self-Help बुक है।

यह बुक इंसान को सभी कार्य क्षेत्रों में Successful होने के लिए प्रेरित करती है। यह किताब! आप Life में जो भी कहना चाहते हैं, उसे पूरा करने में आपकी मदद करने वाला एक ग्रंथ साबित होगी।

Think and Grow Rich Book दुनिया के हर उस इंसान को पढ़नी चाहिए, जो अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहता है, जो अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहता है। जो अपने जीवन को सुख और समृद्धि के साथ व्यतीत करना चाहता है।

दोस्तों हम थिंक एंड ग्रो रिच बुक का सारांश आपके लिए इसलिए लेकर आए हैं, ताकि आप भी इस बुक में दिए गए सफलता के रहस्यों को जानकर, अपनी Life में कुछ Positive Change ला सकें।

Think and Grow Rich Summary in Hindi

1908 में इस Book के Author नेपोलियन हिल की जिंदगी में एक महत्वपूर्ण टर्निंग प्वाइंट आया जब उन्हें मशहूर उद्योगपति एंड्रयू कार्नेगी का Interview करने का मौका मिला। एंड्रयू कार्नेगी उस समय के सबसे शक्तिशाली और सफल लोगों में से एक थे।

एंड्रयू कार्नेगी का मानना था, कि सफलता के Process का एक Simple Formula होता है, जिसे दुनिया का हर इंसान समझ सकता है, और उसे हासिल भी कर सकता है। 

एंड्रयू कार्नेगी ने सफलता के इस फॉर्मूले को खोजने और उसका विश्लेषण करने के लिए, उस समय के 500 से अधिक सफल और करोड़पति लोगों का साक्षात्कार करने का लक्ष्य नेपोलियन हिल को दिया।

नेपोलियन हिल ने इस लक्ष्य को स्वीकार कर, उस समय के सफल लोगों की सफलता के रहस्यों को खोजना शुरू कर दिया।

नेपोलियन हिल ने थॉमस एडिसनएलेग्जेंडर ग्राहम बेलहेनरी फोर्ड और थियोडोर रुजवेल्ट जैसे उस समय के 500 से अधिक, सबसे सफल और अमीर लोगों का साक्षात्कार लिया। 

अलग-अलग कार्य क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने वाले 500 से अधिक सफल लोगों का Interview लेने के बाद नेपोलियन हिल ने महसूस किया कि सभी Successful लोगों में कुछ Common Habits होती हैं, जिनकी बदौलत उनकी जिंदगी में कभी भी मान-सम्मानपैसा, तथा सुख-शांति की कमी नहीं रहती।

अमीर बनने या सफलता प्राप्त करने के लिए इंसान का पढ़ा-लिखा होना जरूरी नहीं है, बल्कि इससे भी ज्यादा जरूरी है उन आदतों को जानना, जो सफल और अमीर लोगों में पाई जाती हैं।

Think and Grow Rich Book में नेपोलियन हिल ने अमीर बनने के ऐसे ही 13 Steps बताए हैं, जिन्हें Follow करके, कोई भी इंसान अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है।

आज के इस आर्टिकल Think and Grow Rich Book Summary in Hindi में, हम आपको नेपोलियन हिल द्वारा बताए गए, अमीर और सफल बनने के 13 Steps को एक-एक करके बताने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें:- Deep Work Book Summary | किसी भी काम में सफलता पाने के लिए डीप वर्क करें

अमीर बनने के 13-Steps

STEP–1. Desire (इच्छा)

STEP–2. Faith (आस्था या विश्वास)

STEP–3. Auto Suggestion (आत्म सुझाव)

STEP–4. Specialised Knowledge (विशेष ज्ञान)

STEP–5. Imagination (कल्पना करना)

STEP–6. OrganizedPlanning

STEP–7. Decision (निर्णय)

STEP–8. Persistence (दृढ़ता)

STEP–9. Power of Mastermind

STEP–10. Sex Transmulation (सेक्स के रूपांतरण)

STEP–11. Subconscious Mind (अवचेतन मन)

STEP–12. The Brain

STEP–13. Sixth Sense 

आइये दोस्तों अब अमीर बनने के इन सभी Steps को एक-एक करके अच्छे से समझते हैं…

STEP–1. Desire (इच्छा)

अगर आप पैसा कमाना चाहते हैं, तो आपके अंदर पैसा कमाने की तीव्र इच्छा (Burning Desire) होनी चाहिए।

ऐसा नहीं है, कि यह नियम केवल पैसा कमाने के लिए ही लागू होता है, बल्कि यह दुनिया के हर काम पर लागू होता है।

आप जो सोचते हैं, आप वो कर सकते हैं, बस आपके अंदर उस काम को करने की तीव्र इच्छा (Burning Desire) होनी चाहिए।

Author ने इस किताब में 6 स्टेप्स बताएं, जिनके जरिए आप पैसा कमाने की इच्छा को पूरा कर सकते हैं।

  1. आप जितना पैसा कमाना चाहते हैं, उसे अपने मन में सोच लीजिए, यहां सिर्फ यह कहना काफी नहीं होगा, कि मैं बहुत पैसा कमाना चाहता हूं। आपको एक निश्चित धनराशि ही सोचनी पड़ेगी। जैसे– मैं 1 लाख रुपये हर महीने कमाना चाहता हूं।
  2. अब आपको यह निर्धारित करना होगा, कि 1 लाख रुपए हर महीने कमाने के लिए, आप क्या-क्या काम कर सकते हैं? जैसे– आप मेरी तरह ब्लॉगिंग कर सकते हैं, या फिर YouTube Channel बनाकर भी पैसा कमा सकते हैं। कहने का मतलब है कि आप अपनी पसंद का ऐसा कोई भी काम कर सकते हैं, जिससे आप हर महीने 1 लाख रुपए कमा सकें।
  3. इसके बाद आपको एक निश्चित तारीख Decide करनी होगी, जिस तारीख तक आप अपना इच्छित पैसा (जितना आपने सोचा था) कमा सकते हैं। जैसे– मैं दिनांक 30/12/2026 तक 1 लाख रुपए हर महीने कमाना शुरू कर दूंगा।
  4. इसके बाद आप इच्छित पैसा कमाने के लिए, जिस काम को करना चाहते हैं, उसे करने के लिए एक निश्चित योजना बनाए और फिर बिना किसी देरी के, उस काम को शुरू कर दें।
  5. आप कितना पैसा कमाना चाहते हैं? आप इच्छित पैसा कमाने के लिए क्या काम करेंगे? आप किस तारीख तक इच्छित पैसा कमाएंगे? उस काम को करने की आपकी क्या योजना है? इन सारे सवालों के जवाब, स्पष्ट रूप से किसी कागज पर लिखकर एक Statement तैयार कर लें।
  6. इसके बाद आप अपने इस लिखित Statement को, दिन में दो बार जोर से पढ़ें और इसे हमेशा याद रखें

STEP–2. Faith (आस्था या विश्वास)

किसी चीज को चाहने और उसे पाने में काफी अंतर होता है। आप किसी चीज को तब तक हासिल नहीं कर सकते, जब तक आपको यह विश्वास न हो जाए कि आप उसे हासिल कर सकते हैं।

अगर आप अमीर बनना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको खुद पर भरोसा करना होगा कि हां मैं अमीर बन सकता हूं, क्योंकि आप जिस तरह के विचारों को अपने Subconscious Mind में डालते हैं।

आपका Subconscious Mind उसी तरह से काम करना शुरू कर देता है। इसलिए आपको हमेशा Positive ही सोचना चाहिए और Negative विचारों से बिल्कुल दूर रहना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:- Jeet Aapki Book Summary | सफलता पाने के 10 तरीके

 STEP–3. Auto Suggestion (आत्म सुझाव)

कोई भी इंसान खुद पर विश्वास करना सीख सकता है। अगर आप अपने आप से किसी भी काम के बारे में रोजाना ये कहे कि मैं यह काम कर सकता हूं तो एक समय ऐसा आएगा कि आप वाकई उस काम को करने में सक्षम हो जाओगे। खुद से इस तरह की बात करना ही Auto Suggestion कहलाता है

हमारा अवचेतन मन, पूर्ण विश्वास की भावना से दिए गए, किसी भी आदेश को ग्रहण कर लेता है, और उन आदेशों पर Action करना शुरू कर देता है।

Auto Suggestion का सिद्धांत स्वेच्छा से Subconscious Mind (अवचेतन मन) तक पहुंचता है। कोई भी विचार चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक, आत्म सुझाव के सिद्धांत की सहायता के बिना, अवचेतन मन में प्रवेश नहीं कर सकता।

 STEP–4. Specialised Knowledge (विशेष ज्ञान)

हर समस्या का समाधान ज्ञान है। अगर आप अपनी जिंदगी में सफल होना चाहते हैं, तो आपको अपने ज्ञान को लगातार बढ़ाते रहना पड़ेगा। Successful लोग अपने व्यवसाय से संबंधित ज्ञान प्राप्त करना कभी बंद नहीं करते हैं।

ज्ञान बढ़ाने का मतलब यह नहीं है, कि आप पूरी दुनिया की चीजों को याद करें। सबसे पहले आपको यह तय करना होगा, कि आपको किस प्रकार के विशेष ज्ञान की आवश्यकता है।

इस स्थिति में आपको केवल अपने Gole (लक्ष्य) के अनुसार यानि आप जो काम करना चाहते हैं। उससे जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त करनी होगी।

अब आप सोच रहे होंगे, कि ये सब जानकारी कहां से मिलेंगी। इसके लिए आप जिस काम के बारे में जानना चाहते हैं, उस विषय से संबंधित अच्छी किताबें पढ़ सकते हैं या उस फील्ड से जुड़े सक्सेसफुल लोगों का सेमिनार अटेंड कर सकते हैं।

कुछ लोग इस हीन भावना से ग्रस्त रहते हैं, कि उनकी स्कूली शिक्षा सीमित रही है, मैं ऐसे लोगों को याद दिलाना चाहता हूं, कि थॉमस एडिसन अपने पूरे जीवन के दौरान केवल 3 महीने स्कूल गए थे।

लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि उनके पास शिक्षा की कोई कमी थी। ज्ञान प्राप्त करने का मतलब यह नहीं है कि आप स्कूल या कॉलेज में जाकर ही ज्ञान प्राप्त करें।

 STEP–5. Imagination (कल्पना करना)

इंसान जिस चीज की कल्पना कर सकता है, उसको बना भी सकता है। कल्पना एक कार्यशाला है, जहां इंसान द्वारा बनाई गई, सभी योजनाओं को आकार दिया जाता है। कल्पनाएं दो प्रकार की होती हैं–1. सिंथेटिक कल्पना 2. क्रिएटिव कल्पना

  • सिंथेटिक इमैजिनेशनइस तरह की कल्पना में, आप पुरानी अवधारणाओं, विचारों या योजनाओं को नए संयोजन में व्यवस्थित कर सकते हैं।
  • क्रिएटिव इमैजिनेशनइस तरह की कल्पना में आप कुछ ऐसा सोचते हैं, जिसके बारे में आपके अलावा किसी और ने न सोचा हो यानि कि आप कुछ ऐसा बनाने की सोच रहे हैं, जो अभी तक किसी ने नहीं बनाया हो। इस स्थिति में आप बिल्कुल Zero से शुरुआत करते हैं, क्योंकि आपका Idea बिल्कुल नया  है।

अगर आप कुछ बड़ा करना चाहते हैं, तो आपको हमेशा क्रिएटिव इमैजिनेशन पर Focus करना चाहिए। आपको नए-नए आइडियाज के बारे में सोचते रहना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:- Mindset Book Summary | अपना Mindset बदलो जिंदगी खुद बदल जायेगी

 STEP–6. Organized Planning

आप चाहे कोई भी काम करना चाहते हों, लेकिन आप जो भी करना चाहते हैं, उस काम को करने से पहले आपको पूरी Planning कर लेनी चाहिए।

मान लो आप ब्लॉगिंग करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पूरी Planning करनी होगी। जैसे–

  • आपको देखना होगा कि आप अपनी Website खुद बनाएंगे या किसी Website Developer से बनवाएंगे।
  • आप अपनी Website के लिए आर्टिकल खुद लिखेंगे या किसी कंटेंट राइटर से लिखवाएंगे।
  • आप अपनी वेबसाइट का SEO खुद करेंगे या किसी और से कराएंगे।
  • आपको देखना होगा कि आप अपनी वेबसाइट से कितने तरीकों से पैसे कमा सकते हैं और उनमें से आप किस तरीके पर ज्यादा फोकस करेंगे।
  • आप अपनी वेबसाइट पर एक महीने में कितने आर्टिकल पोस्ट करेंगे।

बिना प्लानिंग के आप किसी भी काम में सक्सेस नहीं हो सकते। आपके असफल होने का कारण होता है, सही प्लानिंग न करना।

थॉमस एडिसन भी बिजली का बल्ब बनाने से पहले 10 हजार बार असफल हुए थे। असफलता स्थाई नहीं होती, इसको आप सही प्लानिंग करके सफलता में तब्दील कर सकते हैं।

 STEP–7. Decision (निर्णय)

Successful लोगों की एक खास आदत होती है, वह कोई भी निर्णय बिना किसी देरी के लेते हैं और अपने निर्णय पर अडिग रहते हैं। अगर आप भी Successful होना चाहते हैं, तो आपके अंदर Fast Decision लेने की क्षमता होनी चाहिए।

अगर आप Fast Decision लेने की योग्यता हासिल करना चाहते हैं, तो अपनी आंख और कान खुले रखें और अपना मुंह बंद रखें।

ज्यादातर लोगों में टालमटोल करने की आदत होती है, जिसके कारण वे अपना कोई भी काम समय पर नहीं कर पाते।

अगर आप दुनिया को बताना चाहते हैं, कि आपका क्या करने का इरादा है? तो पहले उस काम को करके दिखाओ।

 STEP–8. Persistence (दृढ़ता या हठ)

दृढ़ता की कमी, विफलता के मुख्य कारणों में से एक है, जो ज्यादातर लोगों की Common Problem होती है, लेकिन इसे दूर किया जा सकता है। दृढ़ता की कमी पर विजय पाना, पूरी तरह से व्यक्ति की इच्छा की तीव्रता पर निर्भर करता है।

यदि आपके अंदर अपने लक्ष्य को पाने की जिद्द नहीं हैं, तो आप अपने लक्ष्य को कभी भी हासिल नहीं कर सकते। दृढ़ता का मुख्य आधार इच्छा की शक्ति है और सभी उपलब्धियों का प्रारंभिक बिंदु भी इच्छा होती है।

इच्छा शक्ति और इच्छा जब आपस में मिल जाते हैं, तो इतनी मजबूत जोड़ी बनाते हैं, जिसे आसानी से नहीं तोड़ा जा सकता।

ज्यादातर लोग अपने लक्ष्य (Gole) को जरा सी विपत्ति (असफलता) आने पर छोड़ देते हैं। बहुत ही कम लोग ऐसे होते हैं, जो अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं, चाहे उन्हें कितनी भी विपत्तियों का सामना क्यों ना करना पड़े।

जो लोग हार के बाद भी खुद को खड़ा कर लेते हैं, और लगातार कोशिश करते रहते हैं, ऐसे लोग ही सफलता प्राप्त कर पाते हैं।

ज्यादातर लोग रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों को खुद पर इतना हावी कर लेते हैं, कि वे अपनी मर्जी से जीना ही भूल जाते हैं, और उन्हीं के हिसाब से जिंदगी जीने लगते हैं।

ऐसे लोगों को हमेशा एक ही डर सताता है, कि लोग क्या कहेंगेआलोचना के डर से ज्यादातर लोग किसी नए काम की शुरुआत करने से डरते हैं। ऐसे मामलों में आलोचना का डर, सफलता की इच्छा से मजबूत होता है, जो आपके लिए सही नहीं है।

आपसे ज्यादा आपको कोई नहीं जानता, आपको क्या करना चाहिए? या आप क्या कर सकते हैं? इसका जवाब आप से बेहतर कोई नहीं दे सकता।

यह दुनिया रायचंदों से भरी पड़ी है, जो आपको हर कदम पर राय देंगे, लेकिन अगर आप कामयाब होना चाहते हैं, तो आपको अपनी जिंदगी के फैसले खुद ही लेने होंगे।

आज मैं आपको चार ऐसे Steps बताऊंगा, जो आपके अंदर किसी भी काम को करने की, लगन पैदा कर देंगे। इसके लिए किसी विशेष Education की आवश्यकता नहीं है, बल्कि थोड़े से समय और प्रयास से आप ऐसा कर सकते हैं।

  1. आपके पास एक ऐसा Gole होना चाहिए, जिसे  प्राप्त करने की आपके अंदर गहरी इच्छा हो।
  2. आपके पास एक ऐसा Action Plan होना चाहिए, जिसपर आप निरंतर काम कर सकते हैं।
  3. आपको अपने Mind में नकारात्मक सुझावों को प्रवेश नहीं होने देना है, ऐसे नकारात्मक सुझाव अक्सर रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों द्वारा दिए जाते हैं।
  4. आपको एक या एक से अधिक ऐसे व्यक्तियों (Mastermind Group) के साथ दोस्ताना व्यवहार रखना होगा, जो आपकी योजना और उद्देश्य का पालन करने के लिए आपको प्रोत्साहित करें।

STEP–9. Power of Mastermind

आप चाहे किसी भी फील्ड में काम क्यों ना कर रहे हों, लेकिन आपके पास एक Mastermind Group होना बहुत जरूरी है। Mastermind Group ऐसे लोगों का समूह होता है, जो आपकी नॉलेज को बढ़ाता है।

अगर आप लाइफ में कुछ बड़ा करना चाहते हैं, तो आप अकेले कुछ नहीं कर सकते, क्योंकि हो सकता है, आपको सभी चीजों की नॉलेज ना हो।

हर इंसान किसी ना किसी चीज में एक्सपर्ट होता है इसलिए आपको अपने फील्ड से रिलेटिड एक्सपर्ट लोगों से मेलजोल बढ़ाना चाहिए। ये एक्सपर्ट लोग ही आपकी योजनाओं को सफल बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

आप इन एक्सपर्ट लोगों को अपने Mastermind Group में शामिल कर सकते हैं। अब इसका मतलब यह नहीं है, कि आप स्वार्थी बन जाए।

आपको भी उनके लाभ का ध्यान रखना होगा, क्योंकि बिना किसी लाभ के कोई भी इंसान आपके साथ ज्यादा दिन नहीं टिक सकता।

इसे भी पढ़ें:- The Power of Your Subconscious Mind Summary | जो चाहो वो पाओ

 STEP–10. Sex Transmulation (सेक्स के रूपांतरण)

किसी तत्व या उर्जा के एक रूप का दूसरे में रूपांतरण होना Transmulation कहलाता है। Sex की इच्छा सबसे पावरफुल मानवीय इच्छाओं में से एक है। 

संभोग की इच्छा इतनी मजबूत और उत्तेजक होती है, कि इंसान इसके चक्कर में अपनी जिंदगी और मान-सम्मान को भी दाव पर लगा देता है।

वैज्ञानिक अनुसंधान ने कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा किया है, कि बड़ी उपलब्धियां प्राप्त करने वाले मनुष्य अत्यधिक विकसित सेक्स स्वभाव वाले मनुष्य हैं। यह ऐसे लोग हैं, जो सेक्स रूपांतरण की कला को समझते हैं।

 STEP–11.The Power of Subconscious Mind (अवचेतन मन की शक्ति)

हमारे Mind के दो हिस्से होते हैं। एक होता है Conscious Mind (चेतन मन)  और दूसरा होता है, Subconscious Mind (अवचेतन मन)।

Conscious Mind का काम होता हैसोच-विचार करना और Subconscious Mind का काम होता है, आपकी सोच पर विश्वाश करना

सबकॉन्शियस माइंड पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं होता, लेकिन हमारी सारी इच्छाएंभावनाएं और फैसले इसी से कंट्रोल होते हैं। आप जैसा सोचते या करते हैं, Subconscious Mind उस पर पूरी तरह यकीन कर लेता है।

चलिए इसे एक उदाहरण से समझते हैं– जब आप कंप्यूटर कीबोर्ड पर टाइप करना सीखते हैं, तो शुरुआत के कुछ दिनों तक आपको सोचना पड़ता है, कि कौन-सा अल्फाबेट या नंबर कहां पर है। इस स्थिति सोचने का काम आपका Conscious Mind करता है।

लेकिन कुछ ही दिनों बाद जब आप टाइप करना सीख जाते हैं, तो आपके हाथों की उंगलियां आंखो से बिना देखे भी सही बटन पर पहुंच जाती हैं, और आप बिल्कुल सही टाइप करने लगते हैं।

ऐसा आपके Subconscious Mind वजह से होता है, क्योंकि अब आपका Subconscious Mind पूरी तरह यकीन कर चुका है, और जिस बात पर Subconscious Mind कोई यकीन हो जाता है, उसके बारे में Conscious Mind को दोबारा सोचने की जरूरत नहीं पड़ती।

इसलिए आपको हमेशा पॉजिटिव विचारों के बारे में ही सोचना चाहिए, ये पॉजिटिव विचार धीरे-धीरे आपके Subconscious Mind बैठ जाएंगे और इसके बाद आपकी जिंदगी में जो होगा, वो Positive ही होगा।

Author द्वारा Think and Grow Rich Book में सात सबसे शक्तिशाली सकारात्मक भावनायें बताई गई हैं, जिनमें हमको महारत हासिल करनी चाहिए। जैसे–इच्छा, आस्था, प्यार, सैक्स, उत्साह, रोमांस, आशा

उपरोक्त सात सकारात्मक भावनाओं के अलावा Author द्वारा सात प्रमुख नकारात्मक भावनायें के बारे में भी बताया है, जिनसे हमे बचना चाहिए। जैसे–डर, ईर्ष्या, घृणा, बदला, लालच, अन्धविश्वास, क्रोध।

इसे भी पढ़ें:- The Secret Book Summary | क्या आप जानते हैं, मनचाही चीज पाने का रहस्य

STEP–12. The Brain

आप जानते हैं, दिमाग दुनिया की सबसे पावरफुल मशीन है और ख़ुशी की बात ये है कि ये पावरफुल मशीन दुनिया में सिर्फ इंसान को दी गई है। इसलिए आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए।

हमारा Brain दो तरह से काम करता है। यह विचारों को प्रसारित करता है और ग्रहण भी करता है। अच्छे विचारों का हमारी सफलता में बहुत बड़ा योगदान होता है।

 STEP–13. Sixth Sense

Sixth sence की पावर का कुछ लोग ही अच्छे से Use कर पाते हैं, क्योंकि ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं होता। चलिए समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर Sixth Sence यानि छठी इंद्रिय का क्या मतलब होता है? इसे एक उदाहरण से समझते हैं–

आप जानते होंगे कि IPL मैच के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाई जाती है। खिलाड़ियों को खरीदने वाले लोग अपने Sixth Sence Use करके खिलाड़ी को खरीदते हैं।

क्योंकि उन्हें लगता है, कि जिस खिलाड़ी को उन्होंने खरीदा है, वह अच्छा परफॉर्म करेगा। अब हो सकता है वो खिलाड़ी अच्छा परफॉर्म करें, और यह भी हो सकता है वो अच्छा परफॉर्म ना करें।

Sixth Sence ऐसी चीज नहीं है, जिसे आप अपनी इच्छा से पहन और उतार जा सके। Sixth sence एक ऐसी क्षमता है, जिसे इस किताब में दिए गए सिद्धांतों का प्रयोग करके धीरे-धीरे विकसित किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:- How to Stop Worrying and Start Living Book Summary | चिंता छोड़ो सुख से जियो

Think and Grow Rich Book में दिए गए अनमोल विचार

दुनिया को बता दो कि तुम्हारा क्या करने का इरादा है लेकिन पहले करके दिखाओ

एक कामचोर व्यक्ति कभी विजेता नहीं बनता और एक विजेता कभी इरादा नहीं छोड़ता

हर असफलता अपने साथ एक समतुल्य सफलता का बीज लाती है

गरीबी और धन दोनों सोच की संतान हैं

FAQ

सोचिये और अमीर बनिये, बुक किसे पढ़नी चाहिए?

Think and Grow Rich Book दुनिया के हर उस इंसान को पढ़नी चाहिए, जो अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहता है। जो अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहता है। जो अपने जीवन को सुख और समृद्धि के साथ व्यतीत करना चाहता है।

थिंक एंड ग्रो रिच बुक का सारांश क्या है?

थिंक एंड ग्रो रिच बुक इंसान को सभी कार्य क्षेत्रों में Successful होने के लिए प्रेरित करती है। लेखक ने इस बुक में Successful लोगों की 13 ऐसी Common Habits के बारे में बताया है। जो उन्होंने 20 वर्षों तक की गई अपनी रिसर्च के दौरान 500 सफल लोगों में देखी थीं।

क्या थिंक एंड ग्रो रिच बुक आपको अमीर बना सकती है?

इसका सीधा सा जवाब है। हां, अगर आप Think and Grow Rich बुक में दिए गए सभी Steps को, पूरी ईमानदारी से Follow करेंगे, तो निश्चित रूप से आप अमीर और Successful हो जाओगे।

Think and Grow Rich बुक पहली बार कब प्रकाशित की गई थी?

1937 में।

Think and Grow Rich किताब के लेखक कौन हैं?

थिंक एंड ग्रो रिच बुक के लेखक नेपोलियन हिल हैं।

Conclusion

नेपोलियन हिल की Think and Grow Rich Book में पैसा कमाने के रहस्यों का उल्लेख  किया गया है। Think and Grow Rich Summary in Hindi को पढ़ने के बाद, आपको एक बार यह बुक जरुर पढ़नी चाहिए।

क्योंकि इस Book की यह Summary किताब का सिर्फ छोटा सा हिस्सा है। अगर आप इस किताब को पढ़ेंगे, तो आप इस किताब में दिए गए सफलता और  पैसा कमाने के रहस्यों को अच्छे से समझ में पायेंगे।

दोस्तों आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा, हमें comment करके जरूर बताएं, साथ ही इस पोस्ट को आपने दोस्तों के साथ भी Share कर दें।

यदि आपका कोई सवाल या सुझाव है, तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, हम आपके हर सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। आप हमे कमेंट करके बता सकते हैं, कि आप कौन सी किताब की समरी पढ़ना चाहते हैं।

Think and Grow Rich Summary in Hindi को पढ़ने और हमारी वेबसाइट www.HelperMind.com पर आने के लिए, आपका दिल से धन्यवाद !

Sharing Is Caring:

हैलो दोस्तों, HelperMind.Com एक हिंदी ब्लॉग है, यहां आपको सेल्फ-हेल्प बुक समरी, एजुकेशनल, Iformational और मोटिवेशनल आर्टिकल पढ़ने को मिलेंगे। वैसे तो यह ब्लॉग खासतौर से Students के लिए बनाया गया है। लेकिन इसमें दी गयी जानकारियां हर इंसान के लिए उपयोगी साबित होंगी। धन्यवाद!

5 thoughts on “Think and Grow Rich Summary in Hindi | सोचिये और अमीर बनिये By नेपोलियन हिल”

Leave a Comment