Gujarat Ka Prachin Naam Kya Tha | गुजरात का प्राचीन नाम क्या था?

Rate this post

दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि गुजरात का प्राचीन नाम क्या था (Gujarat Ka Prachin Naam Kya Tha) इसी के साथ आपको गुजरात के विषय में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी दी जाएंगी।

गुजरात राज्य भारत की पश्चिम दिशा में स्थित है। गुजरात की स्थापना 1 मई 1960 ई को हुई थी। इसकी अंतरराष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान से मिलती है। गुजरात की राजधानी गांधी नगर है। गुजरात का सबसे बड़ा शहर अहमदाबाद है।

गुजरात का इतिहास

गुजरात का इतिहास लगभग 2 हजार वर्ष पुराना है। गुजरात का इतिहास पाषाण युग की बस्तियों के साथ शुरू हुआ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान श्री कृष्णा मथुरा छोड़ने के बाद सौराष्ट्र गुजरात के पश्चिमी तट पर आकर रहने लगे थे जिसे वर्तमान में द्वारिका के नाम से जाना जाता है।

गुजरात पर कई राजवंशों का साम्राज्य रहा जैसे मौर्य वंश, गुप्त वंश, गुर्जर, प्रतिहार वंश, आदि। गुजरात के सोमनाथ मंदिर को आक्रमणकारी महमूद गजनवी ने 17 बार लूटा था। सोलंकी गुर्जरों के शासनकाल को गुजरात की प्रगति और समृद्धि का शासन काल माना जाता है।

चलिए अब जान लेते हैं कि गुजरात का पुराना नाम क्या था और उसका यह नाम क्यों रखा गया था?

Gujarat Ka Prachin Naam Kya Tha

दोस्तों गुजरात का प्राचीन नाम गुर्जरत्रा था। गुजरात में 6ठी से 12वीं शताब्दी तक गुर्जरों का साम्राज्य था, जिसके कारण उस समय गुजरात को गुर्जरत्रा के नाम से जाना जाता था।

गुजरात का नाम संस्कृत के गुर्जरदेसा शब्द से लिया गया है जिसका हिंदी अर्थ है “गुर्जरों की भूमि”

इसे भी पढ़ें:- भारत में कुल कितने सुप्रीम कोर्ट हैं? कहाँ है? सुप्रीम कोर्ट के गठन से जुड़ी पूरी जानकारी

गुजरात की अर्थव्यवस्था

जैसा कि आप जानते हैं गुजरात औद्योगिक रूप से देश का एक विकसित राज्य है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि गुजरात में विश्व का 72% हीरा प्रोसेस किया जाता है।

गुजरात का नाम कपड़ा उद्योग, डेयरी प्लांट, केमिकल, पेट्रोकेमिकल, सीमेंट उद्योग, ज्वेलरी, बिजली निर्माण आदि के लिए जाना जाता है।

गुजरात के प्रसिद्द त्यौहार कौनकौन से हैं?

गुजरात के प्रमुख त्यौहार, मेले और उत्सव यहां के स्थानीय लोगो के साथ-साथ देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी बहुत आकर्षित करते है। जो इनका हिस्सा बनने के लिए देश के विभिन्न स्थानों और विदेशो से यहाँ आते है। यहां के प्रसिद्ध त्यौहारों, मेलों और उत्सवों में गुजरात की संस्कृति देखने को मिलती है। गुजरात के प्रसिद्द त्यौहार, मेले और उत्सव इस प्रकार हैं। (Famous Festivals of Gujarat)

  • नवरात्रिदेवी अम्बे को समर्पित 9 दिवसीय उत्सव
  • जन्माष्टमी उत्सवभगवान श्री कृष्ण के जन्म का उत्सव
  • उत्तरायण उत्सवकटाई के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है।
  • शामलाजी मेलागुजरात का एक प्रसिद्ध त्यौहार
  • वौठा मेलापशु व्यापार महोत्सव
  • रथ यात्रागुजरात का रथ महोत्सव
  • मोढेरा डांस फेस्टिवलभारत की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करता है
  • भाद्र पूर्णिमागुजरात में एक प्रमुख मेला
  • अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव
  • बीच फेस्टिवल

गुजरात के स्वादिस्ट एवं प्रसिद्द भोजन क्या हैं

गुजरात का भोजन पूरे भारत में प्रसिद्ध है।  गुजरात के अलावा भी इन्हें भारत के अन्य राज्यों में भी पसंद किया जाता है। जैसे–

  • दाबेली (Dabeli)
  • ढोकला (Dhokla)
  • उंधियू (Undhiyu)
  • खांडवी (Khandvi)
  • थेपला (Thepla)
  • सेव उसल (Sev Usal)
  • फाफड़ा-जलेबी (Fafda Jalebi)
  • पूरन पोली (Puran Poli)

गुजरात में घूमने लायक जगह कौन सी हैं

गुजरात भारत का एक बहुत ही संपन्न राज्य है। इसका नाम यहां की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक महत्व, हस्तशिल्प और असंख्य पर्यटन आकर्षणों के लिए फेमस है। यह राज्य पर्यटन की दृष्टि से काफी लोकप्रिय है। यहां घूमने लायक बहुत सारी जगह हैं। जैसे–

  • सोमनाथ मंदिर
  • गिर फाॅरेस्ट नेशनल पार्क
  • महात्मा गांधी का घर (साबरमति आश्रम)
  • हिलती मीनारें
  • लक्ष्मी विलास पैलेस
  • सम्राट अशोक के चट्टान शिलालेख
  • हाथी सिंह जैन मंदिर
  • कच्छ का रण

उपरोक्त के अलावा और भी बहुत कुछ है गुजरात में देखने के लिए।

गुजरात में परिवहन के साधन

गुजरात की परिवहन व्यवस्था बहुत अच्छी है। यहां परिवहन के सभी साधन मौजूद है। जैसे- सड़क मार्ग, रेल मार्ग, वायु मार्ग। गुजरात का तटीय इलाका जहाजी मार्गों से भी जुड़ा हुआ है।

सड़क मार्ग

गुजरात की सड़कों की कुल लम्बाई लगभग 74,038 कि.मी. थी। राज्य में राष्ट्रिय राजमार्गों की कुल लम्बाई 7130.5 कि.मी. है। यहां 25-12- 2000 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लागू की गयी।

रेल मार्ग

वडोदरा जंक्शन गुजरात का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है यहां से प्रतिदिन 150 से भी ज्यादा ट्रैन गुजरती हैं। गुजरात से आपको भारत के किसी भी स्थान पर जाने के लिए ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है।

गुजरात का वायु मार्ग

गुजरात का अहमदाबाद हवाई अड्डा एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यहां से मुंबई और दिल्ली के अलावा देश के अन्य शहरों के लिए भी दैनिक विमान सेवा उपलब्ध है। अहमदाबाद हवाई अड्डे के अलावा भी गुजरात में और भी हवाई अड्डे हैं। जैसे–

  • वडोदरा हवाई अड्डा
  • भुज हवाई अड्डा
  • भावनगर हवाई अड्डा
  • राजकोट हवाई अड्डा
  • जामनगर हवाई अड्डा
  • पोरबंदर हवाई अड्डा
  • कांडला हवाई अड्डा

FAQs | गुजरात के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

“भारत का गहना” कि पश्चिमी राज्य को कहा जाता है?

गुजरात राज्य को पश्चिमी भारत का गहना कहा जाता है।

गुजरात का प्राचीन नाम क्या था?

गुजरात का प्राचीन नाम गुर्जरत्रा था। यहां लगभग 5वीं सदी के आस पास गुर्जर जनजाति के लोगों का साम्राज्य था जिसके कारण गुजरात को गुर्जरत्रा कहा जाता था।

गुजरात का नृत्य कौन सा है?

गरबा गुजरात का सबसे प्रसिद्ध नृत्य है हालांकि यह नृत्य गुजरात में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है लेकिन इससे भारत के अन्य राज्यों में भी किया जाता है।

गुजरात की राजधानी क्या है?

गुजरात की राजधानी गांधी नगर है। गांधीनगर साबरमती नदी के तट पर बसा है।

Conclusion (निष्कर्ष)

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से आज आपने जाना कि गुजरात का पुराना नाम क्या था (Gujarat Ka Prachin Naam Kya Tha), गुजरात का पुराना नाम क्या था? हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे अपने मित्रों के साथ जरूर शेयर करें।

Gujarat Ka Prachin Naam Kya Tha इस लेख को पढने और ब्लॉग www.HelperMind.com पर आने के लिए आपका दिल से धन्यवाद।

Read More:

कर्नाटक में कौन सी भाषा बोली जाती है?

केरल में कौन सी भाषा बोली जाती है?

Sharing Is Caring:

हैलो दोस्तों, HelperMind.Com एक हिंदी ब्लॉग है, यहां आपको सेल्फ-हेल्प बुक समरी, एजुकेशनल, Iformational और मोटिवेशनल आर्टिकल पढ़ने को मिलेंगे। वैसे तो यह ब्लॉग खासतौर से Students के लिए बनाया गया है। लेकिन इसमें दी गयी जानकारियां हर इंसान के लिए उपयोगी साबित होंगी। धन्यवाद!

Leave a Comment